न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिफेंस एयरपोर्ट्स पर नई गाइडलाइन: टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान बंद रहेंगे विंडो शेड्स, DGCA ने जारी किए निर्देश

देश के कुछ प्रमुख रक्षा हवाईअड्डों—जैसे लेह, श्रीनगर, चंडीगढ़, पुणे, जामनगर और बागडोगरा—पर अब यात्रियों को टेक ऑफ और लैंडिंग के समय विंडो शेड्स (खिड़की के पर्दे) बंद रखने होंगे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस संबंध में सभी एयरलाइंस, हेलिकॉप्टर सेवाओं और चार्टर्ड फ्लाइट ऑपरेटरों को आदेश जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 1:55:22

डिफेंस एयरपोर्ट्स पर नई गाइडलाइन: टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान बंद रहेंगे विंडो शेड्स, DGCA ने जारी किए निर्देश

देश के कुछ प्रमुख रक्षा हवाईअड्डों—जैसे लेह, श्रीनगर, चंडीगढ़, पुणे, जामनगर और बागडोगरा—पर अब यात्रियों को टेक ऑफ और लैंडिंग के समय विंडो शेड्स (खिड़की के पर्दे) बंद रखने होंगे। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस संबंध में सभी एयरलाइंस, हेलिकॉप्टर सेवाओं और चार्टर्ड फ्लाइट ऑपरेटरों को आदेश जारी किया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार, जब तक विमान टेक ऑफ कर 10,000 फीट की ऊंचाई तक नहीं पहुंच जाता, या लैंडिंग के दौरान सिविल टर्मिनल के पार्किंग बे तक नहीं पहुंचता, तब तक यात्रियों को विंडो शेड्स बंद रखने होंगे। आपातकालीन निकास वाली खिड़कियों को इससे छूट दी गई है।

रक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर लिया गया निर्णय

DGCA के मुताबिक यह आदेश रक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर 20 मई 2025 को जारी किया गया। इसका मकसद संवेदनशील सैन्य ठिकानों की सुरक्षा को और मजबूत करना है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि इन स्थानों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

भारत में कई एयरबेस सिविल एविएशन के उपयोग में भी आते हैं। लेह, श्रीनगर और बागडोगरा जैसे एयरपोर्ट्स में सैन्य और नागरिक उड़ानों का संचालन एक साथ होता है। इसलिए इन जगहों पर विशेष सावधानी बरतना ज़रूरी हो जाता है।

सुरक्षा बनाम व्यावहारिकता: पायलटों ने जताई आपत्ति

हालांकि कुछ पायलटों का कहना है कि विंडो शेड्स खुले रहने चाहिए, क्योंकि इससे टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान बाहरी खतरों की पहचान में मदद मिलती है। मसलन, अगर इंजन में पक्षी टकरा जाए या तकनीकी खराबी हो, तो यात्री या क्रू सदस्य समय रहते प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

इस पर DGCA ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन खिड़कियों को खुला रखने की अनुमति इसलिए दी गई है ताकि इन खतरों पर नजर रखी जा सके। DGCA के एक अधिकारी ने कहा कि इस आदेश की एक हफ्ते के भीतर समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव भी संभव है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत

ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त

जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर

UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी

सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो

‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट

अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा

केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब