न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : Cannes 2025 के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ‘वॉर 2’ के लिए लिखी यह पोस्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आलिया आज शुक्रवार (23 मई) की सुबह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 2:48:53

2 News : Cannes 2025 के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ‘वॉर 2’ के लिए लिखी यह पोस्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आलिया आज शुक्रवार (23 मई) की सुबह कांस के लिए उड़ान भरने को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां मौजूद पैपराजी ने आलिया को बॉसी लुक में स्पॉट किया। वह स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। उन्होंने ओवरसाइज्ड ब्लेजर, ब्लू बैगी जींस और व्हाइट टैंक टॉप कैरी किया था। आलिया स्मार्ट लग रही थीं। ब्लैक सनग्लासेस उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। खुले बाल मिनिमल मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले आलिया ने पैपराजी को देख हल्की सी मुस्कान बिखेरी। आलिया का कांस के लिए रवाना होना उनके फैंस के लिए सरप्राइज रहा। कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्टे सामने आई थीं जिनमें कहा गया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में चल रहे तनाव के बाद आलिया देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए फिल्म फेस्टिवल में शामिल नहीं होंगी। आलिया को लोरियल की एंबेसडर के तौर पर कांस में डेब्यू करना था और उन्हें भव्य उद्घाटन समारोह में भी शामिल होना था।

इस बीच आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कांस डेब्यू को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने गुच्ची बैग की एक फोटो पोस्ट की जिसमें किताबें और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भरा एक बैग था, जिस पर लिखा था, “आई एम वर्थ इट।” आलिया ने कैप्शन में लिखा, “हम चलते हैं...” इसके अलावा आलिया ने कॉफी की भी एक फोटो शेयर की। इससे पहले आलिया ‘मेट गाला’ का हिस्सा बन चुकी हैं। मेट गाला में अपने डेब्यू में एक्ट्रेस ने कहर मचा दिया था।

आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘जिगरा’ थी। इसमें वेदांग रैना ने उनके भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले आलिया की फिल्म साल 2023 में आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। अब वह ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी। बता दें कांस में इस बार अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला, जान्हवी कपूर, अदिति राव हैदरी सहित कई दिग्गज अपनी चमक बिखेर चुके हैं। यह फेस्टिवल 24 मई तक चलेगा।

अयान ने ‘वॉर 2’ के कलाकार कियारा, ऋतिक और एनटीआर की तारीफ करते हुए लिखा…

हाल ही 'वॉर 2' का टीजर रिलीज हुआ था। अब फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा है। अयान ने फिल्म के कलाकारों के साथ कई अनदेखी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने लिखा, “रोमांचक समय, कुछ दिन पहले हमारी फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और हमारी बड़ी खूबसूरत फिल्म के सिनेमाघरों में आने में 12 हफ्ते बाकी हैं, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए कुछ विचार साझा करने का सही समय है...जबकि हमारी फिल्म में अपने बड़े स्क्रीन तमाशा ऊर्जा के साथ हमारे दर्शकों को देने के लिए बहुत कुछ है।

आज मैं इस ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं कि 'वॉर 2' के बारे में मुझे सबसे ज़्यादा क्या प्रेरित करता है...कि इस फिल्म का मूल एक बहुत ही शक्तिशाली और नाटकीय कहानी है - जिसने मुझे पहली बार इसकी स्क्रिप्ट सुनने पर वास्तव में आश्चर्यचकित कर दिया और इसे जीवंत करना मेरे लिए बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। और इसलिए जैसा कि हमें फिल्म के पहले लुक के लिए इतना प्यार और चर्चा मिल रही है मैं चाहता हूं कि हर कोई इस फिल्म की कहानी की वास्तविक यात्रा का अनुभव करे। जो मुझे लगता है कि जासूसी ब्रह्मांड शैली में एक नया और गहरा गोता है.

लेकिन चूंकि यह सब कुछ बता देने का समय नहीं है और चूंकि यह वास्तव में पहली बार है जब मैं 'वॉर 2' के निर्देशन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कह रहा हूं, मैं बस उस अद्भुत टीम के लिए कुछ प्यार व्यक्त करना चाहता हूं, जिसके साथ मुझे इस फिल्म में सहयोग करने का सौभाग्य मिला है। यहां मैं अपनी प्यारी कियारा आडवाणी का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा जो फिल्म में धूप की किरण हैं और आज मेरे जीवन में एक प्यारी दोस्त हैं...लेकिन विशेष रूप से - वे तीन प्रमुख ताकतें जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने के लिए मेरे लिए आधार तैयार किया!

श्री आदित्य चोपड़ा का बिल्कुल अद्भुत नेतृत्व - जिनसे मैंने पिछले दो वर्षों में बहुत कुछ सीखा है और जिन्होंने मुझे एक बार की जोड़ी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ सहयोग करने का यह अविश्वसनीय अवसर दिया।” बता दें फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी