न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द, अदालत से सजा के बाद कार्रवाई, चुनाव आयोग को भेजी सूचना

राजस्थान विधानसभा ने अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त कर दी है। विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि उनकी विधायकी 1 मई 2025 से प्रभावी रूप से समाप्त मानी जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 23 May 2025 4:19:33

राजस्थान : विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द, अदालत से सजा के बाद कार्रवाई, चुनाव आयोग को भेजी सूचना

जयपुर। राजस्थान विधानसभा ने अंता से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता समाप्त कर दी है। विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई, जिसमें स्पष्ट किया गया कि उनकी विधायकी 1 मई 2025 से प्रभावी रूप से समाप्त मानी जाएगी। यह कार्रवाई एसडीएम पर पिस्टल तानने के मामले में मीणा को तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद की गई।

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, स्पीकर ने लिया निर्णय

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस निर्णय से पहले राज्य के महाधिवक्ता और वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों से सलाह ली थी। कानूनी राय में कहा गया कि जब तक सजा पर उच्चतम न्यायालय से रोक नहीं मिलती, तब तक सदस्यता समाप्त करना संविधान और कानून के अनुरूप है। इसी के आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने यह निर्णय लिया।

मीणा ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने कंवरलाल मीणा की सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज करते हुए उन्हें दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए उन्होंने 21 मई को अकलेरा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

उपचुनाव का फैसला सुप्रीम कोर्ट की समीक्षा याचिका पर निर्भर

मीणा ने एक पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटिशन) भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है। यदि सुप्रीम कोर्ट उनकी सजा पर पुनर्विचार करते हुए उसे कम करता है या स्थगन देता है, तो संभव है कि उपचुनाव की आवश्यकता न पड़े। फिलहाल, विधानसभा सचिवालय ने सदस्यता रद्द होने की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी है, जो तय करेगा कि अंता सीट पर उपचुनाव होंगे या नहीं। यदि चुनाव की घोषणा होती है, तो छह महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

राजस्थान में दूसरी बार किसी विधायक की सदस्यता गई

यह राजस्थान विधानसभा के इतिहास में दूसरा मामला है जब किसी विधायक की सदस्यता अदालत से सजा के चलते रद्द की गई हो। इससे पहले 2016 में बसपा विधायक बीएल कुशवाह की सदस्यता हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद समाप्त कर दी गई थी। उस समय धौलपुर सीट पर उपचुनाव हुए थे और कुशवाह की पत्नी शोभारानी भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंची थीं।

राजनीतिक दबाव और कांग्रेस की सक्रियता

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राजनीतिक हलचल भी चरम पर रही। कांग्रेस पार्टी लगातार विधानसभा अध्यक्ष पर देरी को लेकर निशाना साध रही थी। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर को ज्ञापन सौंपा था। इसके अलावा, जूली ने हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के लिए तारीख तय हो चुकी है। स्पीकर की घोषणा उसी दिन सामने आई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?