न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जान्हवी ने प्लास्टिक कहने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस के Cannes लुक पर फिदा हुए शिखर और उनकी मां

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 11:34:28

2 News : जान्हवी ने प्लास्टिक कहने वालों को ऐसे दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस के Cannes लुक पर फिदा हुए शिखर और उनकी मां

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खबर आती है तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई न कोई अपडेट होती है। जान्हवी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐस में वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जान्हवी को अक्सर प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रॉल किया जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने प्लास्टिक का टैग भी दे दिया।

अब जान्हवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह उन्हें प्लास्टिक बोलने वाले ट्रॉलर्स पर एक अलग ही अंदाज में पलटवार कर रही हैं। वीडियो में जान्हवी अपनी हेयर और मेकअप टीम से घिरी हुई है, जबकि वे उनके लुक पर काम कर रहे हैं। जान्हवी ने कैमरे की ओर देखा और कहा कि मैं मेस्मेरिसिंग दिख रही हूं। मैं ब्रेथटेकिंग दिख रही हूं। मैं खाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। वे कहेंगे कि यह प्लास्टिक है, लेकिन किसे परवाह है? ऐसा बोलते ही जान्हवी की पूरी टीम ठहाके लगाकर हंसने लगी।

बता दें फिलहाल जान्हवी अपने पिता, छोटी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ फ्रांस में जारी कांस फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। उनकी फिल्म ‘होमबाउंड’ की 21 मई को स्क्रीनिंग हुई थी। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की भी अहम भूमिकाएं हैं। इसके डायरेक्टर नीरज घेवन हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों ने 9 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं।

जान्हवी कपूर ने शेयर की फोटो तो शिखर पहाड़िया ने लिखा…

उल्लेखनीय है कि जान्हवी ने कांस में पहली बार हिस्सा लिया है। इवेंट से ही उनके लुक भी चर्चा में हैं। जान्हवी ने एक खूबसूरत ड्रेस पहने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की, जिस पर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया। इन्हीं में से एक रिएक्शन शिखर की भी है। शिखर और जान्हवी लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। जान्हवी ने एक वेट लुक एस्थेटिक फोटो अपलोड की।

इस लुक पर फिदा हुए शिखर ने लिखा, ‘गॉडेस, तुमने तो रात को भी रोशन कर दिया है।” पिछले दिनों खुशी, शिखर और करण जौहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। ये तीनों फ्रांस की खूबसूरत स्ट्रीट पर फोटो शूट करा रहे थे। जान्हवी के लुक को शिखर की मां स्मृति शिंदे ने भी काफी सराहा है, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके उन्होंने खुशी जाहिर की।

जान्हवी की तस्वीर साझा की और उस पर लिखा, “बधाई हो शानदार डेब्यू के लिए जानू। ऐसे ही और बेहतर करती रहो।” जान्हवी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इस साल ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। अगले साल वह साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ दिखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज