न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बीकानेर जिला कांग्रेस 25 मई को आयोजित करेगी संविधान बचाओ रैली

बीकानेर जिला कांग्रेस 25 मई को संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेगी। रैली रतन बिहारी पार्क से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल पर समाप्त होगी, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 23 May 2025 4:27:09

राजस्थान : बीकानेर जिला कांग्रेस 25 मई को आयोजित करेगी संविधान बचाओ रैली

बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “संविधान बचाओ रैली” के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर जिले में यह रैली आगामी 25 मई, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह रैली शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में निकाली जाएगी। वाहन रैली का प्रारंभ शाम 5 बजे रतन बिहारी पार्क से होगा, जो अम्बेडकर सर्किल पर समाप्त होगी।

जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने जानकारी दी कि पंचसती सर्किल स्थित बिवेज होटल में रैली की तैयारी को लेकर एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिला प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर, कोलायत प्रभारी प्रवीणा मेघवाल, खाजूवाला प्रभारी गुरविंद्र सिंह चहल, लूनकरनसर प्रभारी मनीष गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी रामदेवसिंह ढाका, नोखा प्रभारी संजय आदराम, बीकानेर पूर्व प्रभारी विक्रम स्वामी, बीकानेर पश्चिम प्रभारी एडवोकेट सद्दाम, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवं देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित सभी जिला प्रभारियों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

मार्शल ने यह भी बताया कि रैली के समापन स्थल अम्बेडकर सर्किल पर एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्रीमती नसीम अख्तर, जिला प्रभारी विधायक श्रीमती शिमला नायक, संविधान बचाओ रैली के प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर, पूर्व केबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल, विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, विधायक प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला एवं विधानसभा प्रभारियों, समन्वयकों और पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर तक की पूरी कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी, वर्तमान और पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, नगर निगम व निकाय प्रतिनिधि, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष/नेता प्रतिपक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ समन्वय स्थापित कर इस रैली को सफल बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?