न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में कभी ना करें इन बातों को बर्दाश्त, जीवनभर झेलना पड़ेगा दुख

अगर आप दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान नहीं है, तो आप कभी भी एक परफेक्ट कपल नहीं बन सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी रिलेशनशिप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 10:29:48

रिलेशनशिप में कभी ना करें इन बातों को बर्दाश्त, जीवनभर झेलना पड़ेगा दुख

रिलेशनशिप तभी सफल हो पाती हैं जब दोनों पार्टनर के बीच आपसी समझ और सम्मान की भावना हो। दोनों पार्टनर के अपने कुछ मुद्दे होते हैं जिन्हें दूसरे पार्टनर को सुनना और समझना चाहिए। माना कि यह रिश्ते में कुछ जगह एडजस्ट करना पड़ता हैं लेकिन पार्टनर की कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बर्दाश्त करने का मतलब हैं अपनी रिलेशनशिप में दुखों को आमंत्रण देना। शुरुआती तौर पर किया गया एडजस्टमेंट आगे चलकर बढ़ी दिक्कत पैदा कर सकता हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपने साथी से कितना प्यार करते हैं। अगर आप दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान नहीं है, तो आप कभी भी एक परफेक्ट कपल नहीं बन सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कभी भी रिलेशनशिप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

relationship deal-breakers,things to avoid in a relationship,boundaries in love life,toxic behaviors in relationships,relationship red flags,never tolerate in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship no-nos,warning signs in love life,setting relationship boundaries


नशे की आदत

अगर आपके पार्टनर को किसी नशे की लत लग गई है, तो उसका असर रोजमर्रा जिंदगी के साथ-साथ आप दोनों की इंटिमेसी पर पड़ना भी लाजमी है। इस वजह से न केवल घर का माहौल खराब होगा बल्कि आप दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए पहले की तरह प्यार भी नहीं रहेगा, जो आगे चलकर डिवोर्स का कारण भी बन सकता है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहती हैं, तो सबसे पहले अपने साथी से बात करें और उन्हें बताएं कि उनका इस तरह व्यवहार करना आपको कितना दुख पहुंचा रहा है। अगर आपकी बात के बाद भी उनका रवैया ज्यों का त्यों है, तो किसी तीसरे की मदद से अपने पार्टनर में बदलाव लाने की कोशिश करें।

पार्टनर की बेइज्जती को बर्दाश्त करना

अक्सर पार्टनर मजाक मजाक में या बात -बात पर आपकी बेइज्जती करते हैं। किसी मेहमान के सामने आपको कम आंकना, खरी खोटी सुनाने से परहेज न करना, ये पार्टनर की लाइफ का हिस्सा बन जाते हैं। आप भी उनकी बातों को मजाक समझ कर टालते रहते हैं। कई बार पार्टनर की इन आदतों को आप नजरअंदाज करते हुए एडजस्ट करते रहते हैं। लेकिन इस तरह के एडजस्टमेंट से आपके अंदर गुस्सा भरता रहता है और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जाती है।

सिर्फ बातें ही बातें

वो कहते हैं ना एक रिश्ते चलाने के लिए प्यार के साथ-साथ पैसों की भी जरूरत होती है। लेकिन अगर आपका साथी सिर्फ बातें बनाना ही जानता है, तो वहां आपको चिंता करने की जरूरत है। जब आपका पार्टनर आपको यह समझाने की कोशिश करें कि बिना कुछ करें भी सब कुछ ठीक हो जाएगा तो वहां आपको उनसे बात करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रिश्ते से जुड़ी प्रॉब्लम्स में मनी मैटर सबसे ऊपर है। कोई भी रिश्ता तभी हेल्दी रह सकता है, जब उसमें हर चीज को लेकर बैलेंस बना रहे। पार्टनर का ज्यादा खर्चीला होना, सेविंग की आदत न होना, हर बार उधार लेना किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

relationship deal-breakers,things to avoid in a relationship,boundaries in love life,toxic behaviors in relationships,relationship red flags,never tolerate in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship no-nos,warning signs in love life,setting relationship boundaries

बातें छुपाना

किसी भी रिलेशनशिप में बातों को छुपा कर रखना भविष्य में नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपसे अक्सर कुछ छुपाते हैं तो उनकी इस आदत को बर्दाश्त न करें। ऐसा करने से वह अक्सर आपसे बातें छिपाने लगेंगे और रिश्ते में विश्वास कम होगा।

चुप रहना

कई बार रिश्ते में लड़ाई झगड़ा होता है, लेकिन अगर आपकी आदत है कि आप बहस या झगड़े के समय चुप रहते हैं या कोई आपको चुप रहने की सलाह देता है तो इस बात को आदत न बना लें। अगर आपके साथ गलत हो रहा है या कोई गलत बात कह रहा है तो समझ जाएं कि यह रिश्ता आपके लिए सही नहीं। आपको इस तरह के एटिट्यूड को बदलने की जरूरत है। चुप रहने के बजाए गलत पर आवाज उठाना सीखें।

relationship deal-breakers,things to avoid in a relationship,boundaries in love life,toxic behaviors in relationships,relationship red flags,never tolerate in a relationship,signs of an unhealthy relationship,relationship no-nos,warning signs in love life,setting relationship boundaries

इंटिमेसी खत्म हो जाना

इस बात में कोई दोराय नहीं कि शादी के कुछ साल बीत जाने पर अक्सर कपल्स के बीच इंटिमेसी कम हो ही जाती है। लेकिन अगर आपके रिश्ते में यह पूरी तरह से गायब है, तो यह किसी भी साथी के लिए सही नहीं है। कपल्स को एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्टड फील करना बहुत ज़रूरी है। भले ही फिजकल इंटिमेसी पहले की तुलना में कम हो लेकिन अगर आप दोनों एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी महसूस नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको फिर से अपने रिश्ते पर काम करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रिश्ते में एक हद तक ही समझौता किया जा सकता है, उसके बाद व्यक्ति को कठोर कदम उठाना ही पड़ता है।

खुद को कम न समझें

आप होम मेकर हों या कामकाजी, दोनों ही मामलों में खुद को कम न समझें। कई मामलों में पार्टनर आपके काम की इज्जत नहीं करते या आपके करियर को वैल्यू नहीं देते। लेकिन आपको पार्टनर की इस आदत को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। खुद को कमतर न समझें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत