न्यूज़
Trending: Jyoti Malhotra Operation Sindoor Pahalgam Attack IPL 2025

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो पेट की गर्मी से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में..

| Updated on: Mon, 20 Nov 2023 4:09:37

क्या आप भी रहते हैं पेट की गर्मी से परेशान, इन आहार से मिलेगा आपको आराम

स्वस्थ शरीर के लिए आपके पेट का स्वस्थ रहना जरूरी हैं। कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत पेट से ही होती हैं। पेट की बीमारियों का खानपान से गहरा नाता होता हैं। गर्मी के दिनों में पेट में गर्मी और जलन की समस्या होना आम बात हैं और वहीँ सर्दी के दिनों में आप गर्म तासीर वाला खाना ज्यादा खाते हैं जिससे पेट की गर्मी बढ़ती हैं। पेट की गर्मी की वजह से उन्हें कब्ज, दस्त, डायरिया, ब्लोटिंग, उल्टी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट में जलन का प्रमुख कारण भोजन का सही तरीके से नहीं पचना है, जिसके कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है। लेकिन इन सबसे घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो पेट की गर्मी से राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

आंवला

आंवला की तासीर ठंडी होती है। और यह आपके पेट को अंदर से साफ करता है। साथ ही किसी भी प्रकार के अनपच को भी ठीक करता है। आंवला खाने से आपका पेट अंदर से ठंडा रहता है। और यह हेयर फॉल को भी कम करने में मदद करता है।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

जीरा

आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक जीरे में पेट की आंत में होने वाली हलचल (इरिटेशन) और अल्सर को आराम पहुंचाने में बहुत असरदार होता है। जीरे में ऐसे असरदार पदार्थ पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को तेज करते हैं। मेटाबालिज्म को विकसित करते है और गैस, कब्ज, गैस्ट्रिक की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। जीरा खट्टी डकार को आने से रोकता है। जब भी एसिउिटी होने लगे तो जीरे के कुछ दाने को चबाकर चूसें या फिर जीरे के कुछ दानों को पानी में अच्छे से उबालकर रख लें। जब भी एसिडिटी होने लगे तो इसको पीएं। ऐसा करने से एसिडिटी तुरंत शांत हो जाएगी।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

मेथी के बीज

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए मेथी के बीजों से तैयार ठंडे पानी का सेवन करें। इससे पेट की गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इस पानी को तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में मेथी को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को पिएं। इसके अलावा मेथी के बीजों को पानी में उबालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। फिर इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। बाद में जरूरत पड़ने पर इसे पिएं। इससे पेट की गर्मी दूर होगी।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

दही

दही पेट को ठंडा रखने के लिए सबसे उपयोगी माना जाता है खाने के बाद थोड़ी सी दही खा लेने से किसी भी प्रकार का मसालेदार खाना आपके पेट में आसानी से बच सकता है इसलिए हमेशा आप जब भी कुछ मसालेदार खाएं तो खाने के बाद दही को जरूर खाएं।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

तुलसी के पत्ते

आयुर्वेद के मुताबिक, नियमित रूप से तुलसी के पत्तों का सेवन करने से आपके पेट में पानी की मात्रा और तरलता बढ़ जाती है, जिसके कारण पेट में अतिरिक्त एसिड नहीं बन पाता। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने वाले लोग ज्यादा तेज मिर्च-मसाले भी आसानी से पचा लेते हैं। अगर आप खाना खाने के बाद 5-6 तुलसी के पत्ते चबाते हैं तो आपके पेट में एसिडिटी की समस्या नहीं रहती।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

सौंफ

यह पाचन तंत्र, कब्ज व गैस की शिकायत को भी दूर करता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेंट एंटी-अल्सर प्रॉपर्टीज होती है, जो एसिडिटी को शांत करती है। एसिडिटी के दौरान शरीर में होने वाली जलन को तुरंत खत्म करने में मदद करता है। सौंफ के कुछ दानों को चबाकर चूसने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है। इसके साथ ही सौंफ का एसिडिटी के लिए खास घरेलू उपचार भी है। सौंफ के कुछ दानो को पानी में अच्छे से उबाल लें और फिर इसे रात भर ऐसे ही छोड़ दें, फिर सौंफ के इस उबले हुए पानी को जब भी आपको पेट में जलन महसूस होने लगे तब पीएं। यह एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएगी।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

पेपरमिंट

पेपरमिंट में हाई मेन्थॉल होता है, जिसकी वजह से यह शीतलन गुणों से भरपूर होता है। इससे आपको तुरंत ठंडक मिलती है। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप पुदीने की गर्म या ठंडी चाय पी सकते हैं। इससे आपको गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

stomach heat relief foods,foods to relieve stomach heat,relieve stomach heat naturally,foods for stomach heat relief,natural remedies for stomach heat relief

केला

पेट की गर्मी को शांत करके उसे ठंडा रखने में केला बहुत मदद करता है। केले के पोटेशियम की मात्रा पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करती है और केले का पीएच तत्व एसिड को कम करता है। इसके अलावा केला, पेट में एक चिकनी पर्त बना देता है जिससे एसिडिटी में कमी आती है, केले का फाइबर पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

टर्बुलेंस में फंसी Indigo की फ्लाइट, अगला हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की अटकी जान, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

 दिल्ली में तूफान और भारी बारिश के चलते उड़ानों का संचालन प्रभावित, 10 फ्लाइट डायवर्ट, 50 से अधिक लेट

'राजा शिवाजी' में दिखेगा रितेश देशमुख का जबरदस्त अवतार, अभिषेक बच्चन ने शेयर किया पहला पोस्टर

‘मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि…’, PAK के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के पिता ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, यह एक प्रकार का दान है: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बयान

फिर सामने आया PAK सेना और आतंकी संगठनों का गठजोड़, सैफुल्लाह की शोक सभा में भारत के खिलाफ उगला गया जहर

‘WAR 2’ के टीज़र को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुश हुए जूनियन एनटीआर

Cannes Film Festival 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन की भव्य एंट्री, बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं फ्रांस, रेड कार्पेट वॉक

2 News : तृषा ने तोड़ी 70 वर्षीय कमल हासन के साथ इंटिमेट सीन पर चुप्पी, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया बेबी शॉवर सेलिब्रेशन

नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूपी में FIR दर्ज

पाक जासूसी केस: NIA पहलगाम ले जा सकती है ज्योति मल्होत्रा को, आतंकी हमले से पहले दानिश से हुई थी मुलाकात

धोनी के हमशक्ल ने मैदान पर मचाई धूम...असली की बैटिंग भूल लोग नकली के साथ लेने लगे सेल्फी

2 News : रामू ने कियारा के लिए की आपत्तिजनक टिप्पणी तो भड़के यूजर्स, जैस्मिन को लेकर ऐसे कमेंट पर ट्रॉल हुए अली

2 News : अनुष्का-विराट ने लिया इस खेल का मजा, देखें Photos, करिश्मा इसलिए हैं एक्टिंग की दुनिया से दूर