न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टर्बुलेंस में फंसी Indigo की फ्लाइट, अगला हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की अटकी जान, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2142 भयंकर टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की सूझबूझ से हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 10:03:49

टर्बुलेंस में फंसी Indigo की फ्लाइट, अगला हिस्सा टूटा, सैकड़ों लोगों की अटकी जान, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को उस समय आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी जब विमान भयंकर टर्बुलेंस की चपेट में आ गया। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इस फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रियों के बीच भारी दहशत फैल गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी 227 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

उड़ान के दौरान भयंकर टर्बुलेंस

दिल्ली-श्रीनगर मार्ग पर उड़ान भर रही इंडिगो की इस फ्लाइट को अचानक खराब मौसम और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। विमान में इतनी तेज़ हलचल हुई कि यात्रियों की सांसें अटक गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह मौत के बेहद करीब का अनुभव था। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

टर्बुलेंस के दौरान पायलट ने तत्परता दिखाते हुए श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को स्थिति की जानकारी दी और विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई। विमान स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया। इंडिगो ने पुष्टि की कि सभी यात्री और एयर क्रू सुरक्षित हैं। विमान को “एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (AOG)” घोषित कर दिया गया है और इसे मरम्मत के लिए रोक दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ओले विमान पर गिर रहे हैं और उसकी बॉडी तेज़ी से हिल रही है। वीडियो में यात्रियों के डर और घबराहट को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

घटनास्थल से मिली रिपोर्ट के अनुसार, विमान के उतरने के तुरंत बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों की हरसंभव सहायता करने की बात कही है।

दिल्ली, कोलकाता और चंडीगढ़ में मौसम का असर

इंडिगो की ओर से मौसम को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि दिल्ली, कोलकाता और चंडीगढ़ में भारी बारिश और आंधी के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत