न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरेंट्स कर बैठते हैं बच्चों को पनिशमेंट देने के दौरान ये गलतियां, उनके मन पर पड़ता हैं बुरा प्रभाव

आने के दौरान ऐसी सामान्य गलतियां करते हैं, जो बच्चों को नेगेटिव कर सकती हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 11:17:55

पैरेंट्स कर बैठते हैं बच्चों को पनिशमेंट देने के दौरान ये गलतियां, उनके मन पर पड़ता हैं बुरा प्रभाव

हर माता-पिता की कोशिश रहती है कि उनके बच्चों को अच्छी परवरिश दी जाए ताकि वे सभ्य आचरण करते हुए अपनी एक अच्छी छवि सभी के सामने प्रस्तुत करें। कई बच्चे होते हैं जो शरारती स्वभाव के होते हैं और हर समय मस्ती करते रहते हैं जिसकी वजह से पेरेंट्स को उन्हें पनिशमेंट देनी पड़ती हैं। लेकिन पेरेंट्स को यह समझना जरूरी हैं कि आप बच्चे को किस तरह की पनिशमेंट दे रहे हैं क्योंकि उनका मन चंचल होता हैं जिसकी वजह से उनपर इनका जल्दी नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता हैं। ऐसा देखा गया है कि कई बार पेरेंट्स पनिशमेंट या गुस्सा आने के दौरान ऐसी सामान्य गलतियां करते हैं, जो बच्चों को नेगेटिव कर सकती हैं जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

kids handling parenting tips,parenting advice for managing kids,tips for handling children effectively,parenting strategies for kids behavior,child management tips for parents,effective parenting skills for kids,parenting guidance for child behavior,techniques to handle kids behavior,parenting methods for children behavior,tips for effective child handling

गलत शब्दों का इस्तेमाल

गलत शब्दों का इस्तेमाल करना जैसे कि 'मुझे पता था तुम खराब कर दोगे,' 'तुम बिलकुल उनकी तरह बेकार हो,' 'तुमसे कुछ भी सही नहीं हो सकता है'। इस तरह के वाक्यों से कोई भी बच्चा आपको सुनना नहीं चाहेगा। इसकी बजाय बच्चे को ये एहसास होने लगेगा कि वो कुछ बेहतर करने के ही लायक नहीं है।

पूरी नहीं करनी बात

आप बच्चे को पनिशमेंट के तौर पर हफ्तेभर उसे फोन इस्तेमाल न करने के लिए कहते हैं लेकिन फिर दो दिन बाद ही उसे उसका फोन थमा देते हैं। इससे बच्चे को लगेगा कि आप पनिशमेंट को लेकर सीरियस नहीं है और वो आपकी बातों को गंभीरता से लेना बंद कर देगा।

परफेक्ट होने की उम्मीद

जब भी पेरेंटिंग की बात आती है तो ये मुद्दा जरूर उठता है कि बच्चों पर उनके माता-पिता परफेक्ट बनने का बोझ ज्यादा रखते हैं। अपने बच्चों को बड़े लक्ष्य देना और अच्छा परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस मामले में आपको अपने बच्चे की क्षमता पर भी ध्यान देना चाहिए। ज्यादा ऊंचे लक्ष्य बनाकर आगे चलकर बच्चों के आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बच्चों को ऐसे लक्ष्य दें जिन्हें पूरा करने पर उनका आत्मविश्वास बढ़े। अगर वो किसी वजह से पूरा नहीं भी कर पाते हैं तो अपनी फेलियर से कुछ सीखकर आगे बढ़ने को प्रेरित करें।

kids handling parenting tips,parenting advice for managing kids,tips for handling children effectively,parenting strategies for kids behavior,child management tips for parents,effective parenting skills for kids,parenting guidance for child behavior,techniques to handle kids behavior,parenting methods for children behavior,tips for effective child handling

सही प्रॉब्लम ही नहीं समझा पाना

बच्चे को पता होना चाहिए कि उसे किस बात की सजा मिली है। उन्हें बताएं कि असल में क्या दिक्कत है ताकि उसे पता चल सके कि अगली बार उसे क्या करने से बचना है। जब भी कोई नियम बनाएं, तो उसे अच्छी तरह से स्पष्ट कर दें।

कहीं सजा ना बन जाए मजा

आप बच्चे के लिए कोई ऐसी पनिशमेंट तय न करें जो उसे सजा से ज्यादा मजे की लगे। जैसे कि बच्चे को अगर अकेले रहना पसंद है, तो उसे पनिशमेंट के तौर पर कमरे में अकेला न छोड़ें। बच्चे की पर्सनैलिटी के हिसाब से पनिशमेंट तय करें।

नालायक कह देना

ऐसा भी देखा गया है कि माता-पिता कभी हालात की वजह से इतने गुस्से में होते हैं कि वे व्यवहार करना तक भूल जाते हैं। बच्चा इस दौरान किसी चीज की डिमांड करता है, तो माता-पिता ये कह देते हैं कि ‘तुम इसके लायक नहीं’ हो। ये बात बच्चे के दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है। आपका गुस्सा शांत हो जाए या फिर हालात सुधर जाए, लेकिन हो सकता है, आपका बच्चा उस बोली हुई बात को ना भूल पाए। किसी भी हालात में बच्चे को प्यार से समझाना बेहतर रहता है।

सुधार के बारे में बात न करना

कई बार बच्चों को अपनी गलती पर पछतावा होता है और वो उसे सुधारना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें बताएं कि वो किस तरह सुधार कर सकते हैं। बच्चों को हर कदम पर अपने पैरेंट्स की मदद और सलाह की जरूरत होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत