न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संजय दत्त ने बेटी त्रिशला को ऐसे किया बर्थडे विश, कियारा ने बेटी के लिए लिखा, मैं तुम्हारे डायपर बदलती हूं…

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय को फैंस से काफी लगाव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 8:07:57

2 News : संजय दत्त ने बेटी त्रिशला को ऐसे किया बर्थडे विश, कियारा ने बेटी के लिए लिखा, मैं तुम्हारे डायपर बदलती हूं…

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय को फैंस से काफी लगाव है और इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं का इजहार करना पसंद करते हैं। संजय ने अब एक पोस्ट कर अपनी बेटी त्रिशला दत्त को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर त्रिशला के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वह पिता को गले लगाकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। संजय ने तस्वीर के साथ लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो त्रिशाला दत्त। तुम पर नाज है, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।” बता दें इससे पहले 29 जुलाई को संजय के 66वें जन्मदिन पर त्रिशला ने भी पिता को थ्रोबैक फोटो के साथ विश किया था।

उन्होंने लिखा, “आपके लिए मेरा प्यार हर दिन बढ़ता जा रहा है।” बाप-बेटी में काफी मजबूत बोंडिंग है, जो कई बार देखने में आया है। संजय तीन बच्चों के पिता हैं। त्रिशला उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा से साल 1988 में पैदा हुई थीं। ऋचा का साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। त्रिशला फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और वहां साइकोथेरेपिस्ट हैं। संजय ने साल 2008 में अभिनेत्री मान्यता दत्त के साथ शादी की, जिनसे साल 2010 में जुड़वां बच्चे शहरान और इकरा पैदा हुए।

त्रिशला लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है। उल्लेखनीय है कि संजय काफी इमोशनल नेचर के इंसान हैं। वह अक्सर अपने माता-पिता गुजरे जमाने के स्टार नरगिस और सुनील दत्त को याद करते हैं। संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अब यामी गौतम के पति फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे। उनकी पिछली फिल्म ‘द भूतनी’ थी, जो फ्लॉप साबित हुई।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर में पिछले महीने आई थी नन्हीं परी

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में कुछ समय पहले सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। कपल ने 15 जुलाई को एक बेटी के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कियारा इन दिनों अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ खास मातृत्व पलों का आनंद ले रही हैं। इस बीच कियारा ने शनिवार (9 अगस्त) की देर रात सोशल मीडिया पर नन्हीं परी के बारे में एक भावुक पोस्ट साझा की।

कियारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मां के रूप में अपनी नई भूमिका के बारे में अनुभव साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में इमोशनल और हाथ से बना दिल वाली इमोजी भी शामिल करते हुए लिखा, “मैं तुम्हारे डायपर बदलती हूं, तुम मेरी दुनिया बदलो। यह एक अच्छा सौदा है।” बता दें कियारा व सिद्धार्थ ने घर में किलकारियां गूंजने पर एक गुलाबी कार्ड के साथ इस खुशी को फैंस संग बांटा था। उन्होंने कार्ड पर लिखा था, “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।” उनकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी।

इस जोड़े ने इसी फरवरी में बच्चे के मोजे की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करते हुए लिखा था, “हमारा सबसे बड़ा आशीर्वाद रास्ते में है।” अब कियारा जल्द ही अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा 'वॉर 2' में नजर आएंगी। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कियारा के साथ ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैं। सिद्धार्थ की फिल्म ‘परम सुंदरी’ भी जल्द ही थिएटर में पहुंचेगी। इसमें सिद्धार्थ के साथ जान्हवी कपूर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी