न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शेखर कपूर ने छोड़ी नहीं थी बॉबी की ‘बरसात’ बल्कि…, एक्ट्रेस ने की अपील, प्लीज मुझे कॉल कीजिए

फिल्ममेकर शेखर कपूर (79) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है। शेखर ने अपने करिअर में ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 8:52:40

2 News : शेखर कपूर ने छोड़ी नहीं थी बॉबी की ‘बरसात’ बल्कि…, एक्ट्रेस ने की अपील, प्लीज मुझे कॉल कीजिए

फिल्ममेकर शेखर कपूर (79) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है। शेखर ने अपने करिअर में ‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी क्लासिक फिल्में बनाईं। हालांकि 90 के दशक में उनके लिए कहा जाने लगा था कि वो फिल्म शुरू तो करते हैं मगर उन्हें पूरा नहीं करते मतलब बीच में ही प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं। बताया जाता है कि वो धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल की पहली मूवी ‘बरसात’ को भी डायरेक्ट कर रहे थे। उन्होंने बॉबी और ट्विंकल खन्ना के साथ 27 दिन तक शूट भी किया लेकिन फिर फिल्म से अलग हो गए। कहा गया कि शेखर ‘बैंडिट क्वीन’ बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ‘बरसात’ छोड़ दी।

धर्मेंद्र ‘बरसात’ के प्रोड्यूसर थे। उन्होंने शेखर के जाने पर कोई ऐतराज नहीं जताया। सनी और बॉबी भी अपने कई इंटरव्यू में ऐसा ही कहा है। अब शेखर ने इस मुद्दे पर बात की है। उनके हिसाब से उन्होंने फिल्म छोड़ी नहीं, बल्कि निकाल दिया गया था। हाल ही शेखर ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपने इतनी फिल्में क्यों छोड़ीं, इस पर शेखर ने कहा कि नहीं, मुझे निकाल दिया गया था। मुझे फायर किया गया था। 'रूप की रानी चोरों का राजा' को मैं डायरेक्ट नहीं कर रहा था। हां, मुझे 'प्रेम' से निकाला गया था। मुझे बहुत सारी फिल्मों से निकाला गया है।

हम 'बरसात' को डवलप कर रहे थे। धरम जी के कुछ आइडिया थे और मुझे लगता है कि मैं उन्हें समझ नहीं पा रहा था। एक दिन मैंने राजकुमार संतोषी से कहा कि आप धरम जी से बात कीजिए, क्योंकि आप इन लोगों के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। फिर मुझे पता चलता है कि संतोषी ही उस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। बस यही हुआ था। लोग कहते हैं कि मैंने वो फिल्म छोड़ दी। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। बस मैंने उसके बाद जाकर 'बैंडिट क्वीन' बनाई। शेखर के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे ‘मासूम 2’ अनाउंस कर चुके हैं। उस पर काम चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि 'बरसात' 6 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का निर्माण लगभग 8.25 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 19.18 करोड़ रुपए हुआ था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 34 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

पिछले साल हिना खान ने किया था कैंसर का खुलासा, तब से नहीं मिल रहा कोई काम

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान ने करीब एक साल पहले दुनिया को बताया था कि वह स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं। अब हिना काम पर लौट चुकी हैं। हिना हाल ही कलर्स टीवी पर शुरू हुए रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आ रही हैं। वापसी के बावजूद हिना को महसूस हो रहा है कि इंडस्ट्री में लोग अब भी उन्हें काम देने में हिचकिचा रहे हैं। हिना ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि ये मेरी बीमारी के बाद का पहला प्रोजेक्ट है।

मैं काम करना चाहती हूं। किसी ने मुझसे सीधे-सीधे तो नहीं कहा कि 'तुम पूरी तरह ठीक नहीं हुई हो', लेकिन मुझे महसूस होता है कि लोग शायद सही वजहों से लोग मुझे काम देने से थोड़ा झिझक रहे हैं। मुझे इस हिचक से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उम्मीद है कि 'पति पत्नी और पंगा' इस सोच को बदल देगा। अगर मैं खुद किसी और की जगह होतीं, तो शायद मैंने भी ऐसा ही सोचा होता। वैसे मैं ऑडिशन के लिए तैयार हूं, मैंने कभी मना नहीं किया। लेकिन पिछले एक साल में किसी ने मुझे बुलाया ही नहीं। इसके अपने कारण होंगे, लेकिन अब मैं हर तरह के काम के लिए तैयार हूं, बस मुझे मौका दीजिए। प्लीज मुझे कॉल कीजिए।

'पति पत्नी और पंगा' मेरे लिए एक टेस्ट है, ताकि मैं देख सकूं कि मेरी सेहत अब शूटिंग के लिए कितनी तैयार है। अभी तक सब कुछ अच्छा चल रहा है, बस कभी-कभी थकान महसूस होती है, जो कि नॉर्मल है। हिना फिलहाल लंबे समय के प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहतीं, लेकिन अगर उन्हें फिल्म या वेब शो में अच्छा ऑफर मिलता है और लोग उन्हें फिट मानते हैं, तो वह जरूर करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम