न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India का विमान हादसे से बाल-बाल बचा, तकनीकी खराबी और खराब मौसम के बीच 2 घंटे आसमान में भटकता रहा; कई सांसद भी थे सवार

तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI 2455 तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते हादसे से बची। विमान को चेन्नई डायवर्ट किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद सवार थे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:19:08

Air India का विमान हादसे से बाल-बाल बचा, तकनीकी खराबी और खराब मौसम के बीच 2 घंटे आसमान में भटकता रहा; कई सांसद भी थे सवार

रविवार (10 अगस्त) को तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब रास्ते में खराब मौसम के बीच तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले। उड़ान संख्या AI 2455 को तत्काल चेन्नई की ओर मोड़ना पड़ा, जहां विमान सुरक्षित उतारा गया। इस दौरान विमान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई सांसद और सैकड़ों यात्री मौजूद थे। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट दल को संदिग्ध तकनीकी समस्या का पता चला। साथ ही रास्ते में मौसम भी बिगड़ता चला गया। एहतियातन पायलट ने विमान को चेन्नई एयरपोर्ट की ओर मोड़ने का फैसला लिया। लैंडिंग से पहले आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सभी जांचें की गईं और विमान बिना किसी नुकसान के रनवे पर उतारा गया।

यात्रियों से माफी, तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था

प्रवक्ता ने कहा, “हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। चेन्नई में हमारी टीम यात्रियों को सहायता दे रही है और उन्हें उनके गंतव्य तक जल्द पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था कर रही है।”

वेणुगोपाल का अनुभव: “त्रासदी के बेहद करीब पहुंच गए थे”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने अगले दिन (11 अगस्त) सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “AI 2455 में मैं, कई सांसद और सैकड़ों यात्री सवार थे। उड़ान के कुछ मिनट बाद ही हमने भीषण अशांति महसूस की, जो पहले कभी नहीं हुई थी।” उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे बाद पायलट ने तकनीकी समस्या की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया गया। लेकिन तुरंत उतरने की अनुमति न मिलने के कारण विमान करीब दो घंटे तक आसमान में गोल-गोल चक्कर लगाता रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका