Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में, ₹110 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स, अमेज़न प्राइम पर होगी स्ट्रीम

साउथ सिनेमा के थलैवा, रजनीकांत की फिल्मों का इंतज़ार सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, बल्कि पूरा भारतीय फिल्म उद्योग करता है। बड़े पर्दे पर उनका स्वैग हो, दमदार डायलॉग्स हों या फिर हाई-वोल्टेज एक्शन, रजनीकांत की एंट्री हमेशा ही सिनेमाघरों में त्योहार का माहौल बना देती है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 2:51:14

रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में, ₹110 करोड़ में बिके ओटीटी राइट्स, अमेज़न प्राइम पर होगी स्ट्रीम

साउथ सिनेमा के थलैवा, रजनीकांत की फिल्मों का इंतज़ार सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, बल्कि पूरा भारतीय फिल्म उद्योग करता है। चाहे वह बड़े पर्दे पर उनका स्वैग हो, दमदार डायलॉग्स हों या फिर हाई-वोल्टेज एक्शन, रजनीकांत की एंट्री हमेशा ही सिनेमाघरों में त्योहार का माहौल बना देती है। अब एक बार फिर, निर्देशक लोकेश कनगराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म "कुली" इस रोमांच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में दर्शकों को मिलेगा शानदार एक्शन, जबरदस्त स्टारकास्ट और थलैवा का करिश्मा, जिसका मुकाबला होगा सीधे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर "वॉर 2" से। और यही नहीं, फिल्म के ओटीटी डेब्यू को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है।
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को रिलीज़ के बाद लगभग 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार अमेज़न प्राइम वीडियो ने पूरे 110 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह सौदा न केवल फिल्म की लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि ओटीटी पर रजनीकांत की फिल्मों की भारी डिमांड को भी दर्शाता है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को कुछ आईमैक्स स्क्रीन भी मिलेंगी, जिससे इसके विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस का अनुभव और भी शानदार हो जाएगा।

फिल्म में रजनीकांत देवा नाम के एक पूर्व सोने के तस्कर की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक समय अपने माफिया गिरोह के लिए कुख्यात था। कहानी में उनके किरदार का एक्शन, इमोशन और करिश्मा दर्शकों को सीट से बांधे रखने वाला है। वहीं, अभिनेत्री श्रुति हासन इसमें प्रीति का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने फिल्म के बारे में कहा है कि लोकेश कनगराज की फिल्मों में एक समानता होती है — उनमें दमदार एक्शन और हाई-ऑक्टेन कंटेंट की भरमार होती है, और "कुली" भी इससे अलग नहीं है।

"कुली" की सिनेमाघर रिलीज़ और उसके बाद की ओटीटी प्रीमियर, दोनों ही मौकों को लेकर फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उत्तेजना जाहिर कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म, दोनों पर कितना धमाल मचाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका