न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को बिगाड़ देती है पेरेंट्स की ये आदतें, जानें और दिखाएं समझदारी

हर माता-पिता चाहते हैं कि वे उनके बच्चे की अच्छी परवरिश करें और उन्हें एक अच्छा और सच्चा इंसान बनाए। इसी के साथ पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश के दौरान उनकी इच्छाओं का भी ध्यान रखते है और लाड-प्यार से पालते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Aug 2022 4:52:31

बच्चों को बिगाड़ देती है पेरेंट्स की ये आदतें, जानें और दिखाएं समझदारी

हर माता-पिता चाहते हैं कि वे उनके बच्चे की अच्छी परवरिश करें और उन्हें एक अच्छा और सच्चा इंसान बनाए। इसी के साथ पेरेंट्स अपने बच्चों की परवरिश के दौरान उनकी इच्छाओं का भी ध्यान रखते है और लाड-प्यार से पालते हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स का यह प्यार उनकी गलती बन जाती हैं जो बच्चों को बिगाड़ने का काम करती हैं। जी हां, जाने-अनजाने में पेरेंट्स कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और वे गलत व्यवहार करने लगते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंट्स की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों की जिंदगी को भी तबाह कर सकती हैं। इन आदतों को जानकर समझदारी दिखाते हुए इनमें सुधार करने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

children,child care tips,parental tips,parents

हार नहीं, हमेशा जीतना

आजकल के समय में बच्चों के बीच कॉम्पटीशन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में हर पेरेंट्स बच्चों को जीतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। लेकिन इन सबमें पैरेंट्स बच्चों को फेलियर से डील करना नहीं सिखाते। हालांकि कोई भी पैरेंट्स यह नहीं चाहते कि उनका बच्चा हारे या फेल हो लेकिन यह बहुत जरूरी है कि आप बच्चे को इस परिस्थिति से डील करना सिखाएं। यह उसकी ग्रोथ और विकास के लिए काफी जरूरी होता है।

तुलना करना

यह सबसे आम पेरेंटिंग गलतियों में से एक है, जहां लगभग हर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना पडोंसी, रिश्तेदार या फिर बच्चे के ही किसी दोस्त से करतो हैं। ऐसा करते समय पेरेंट्स यह कि बच्चे की इस प्रकार कमियां गिनाने और हर समय दूसरों से तुलना करने से उसके स्वाभिमान पर असर डाल पड़ सकता है। इसके अलावा इससे वह खुद को नालायक, नाकार या फिर अक्षम महसूस करवा सकती है। तुलना करने के बजाय, आप अपने बच्चे की उपलब्धियों की उसकी अच्छाईंयों के साथ बच्चे को समझाएं और उसके गलत काम पे सुधारने की कोशिश करें।

सिखाने की बजाय डांटना

कई बार पैरेंट्स बच्चों को कुछ समझ ना आने पर डांटने लगते हैं। इससे बच्चा आगे कुछ भी पूछने के लिए काफी डरने लगता है। पैरेंट्स के चिल्लाने और गुस्सा करने पर आगे चलकर बच्चे भी काफी गुस्सैल प्रवृति के हो सकते हैं।

children,child care tips,parental tips,parents

ऑप्शन देना और फैसला करने की आजादी

कई बार पैरेंट्स किसी परिस्थिति से निपटने के लिए बच्चे को बहुत से ऑप्शन दे देते हैं और उन्हें खुद से फैसला लेने के लिए कहते हैं। वैसे तो खुद से फैसला लेने पर बच्चों में एक समझ आती है लेकिन कई बार इससे बच्चे किसी भी परिस्थिति का सामना करने की बजाय और दूसरों के साथ एडजस्ट करने की बजाय कोई दूसरा विकल्प चुनने लगते हैं।

मांगने से पहले ही इच्छा पूरी करना

बच्चे जो चाहते हैं, उसके लिए काम करना न केवल उनके लिए अच्छा है बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी है। उन्हें यह दिखाना और महसूस करवाना बहुत जरूरी है कि कैसे वे खुद भी किसी कार्य का हिस्सा बन सकते हैं और किस प्रकार सब कुछ सभी के सपोर्ट और सहमति से संचालित होता है। यदि आप उन्हें उनके मांगने पर सभी चीजें उपलब्ध करवा देते हैं, तो उनमें इस बात के लिए कोई कृतज्ञता की भावना नहीं आती, बल्कि यह उनमें अधिकार की भावना पैदा करता है। इसलिए उन्हें दूसरों के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए 'धन्यवाद' और 'थैंक यू' जैसे शब्द कहना सिखाएं।

बच्चों के सामने झूठ बोलना

पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि भूलकर भी बच्चे के आगे झूठ ना बोलें। इससे बच्चे को गलत सिग्नल मिलते हैं और उन्हें भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। जब आप किसी परिस्थिति से बचने के लिए बच्चे के सामने झूठ बोलते हैं तो इससे आपका बच्चा भी भविष्य में खुद को बचाने के लिए इस ट्रिक का इस्तेमाल कर सकता है। बच्चे के झूठ बोलने पर आप उसे इसके दुष्परिणामों के बारे में बताएं।

बच्चों को बड़ों की बातों में शामिल करना

जब भी आप किसी चीज के बारे में बात कर रहे हैं तो जरूरी है कि बच्चों को इसमें शामिल ना करें। अगर वह बात बच्चे के मतलब की नहीं है तो उन्हें इससे दूर रखने में ही भलाई होती है। बड़ों की बातें सुनकर बच्चे अपने दिमाग में चीजों को जज करना शुरू कर देते हैं।

children,child care tips,parental tips,parents

बच्चे की अधिक प्रशंसा

बच्चे की सफलता और अच्छे कामों के लिए उसकी प्रंशसा या तारीफ करना सही है। लेकिन गलती में भी बच्चे की गलती को छिपाना और उसे बढ़ावा देना घातक हो सकता है। पेरेंट्स की बच्चों को ओवरप्रेट करने की आदत आपके बच्चों में सही और गलत की उचित समझ से दूर कर, हमेशा खुद को सही मानने की आदत डाल सकती है।

नाकामियों के लिए बच्चे को दोष देना

बच्चे को जन्म देने का फैसला माता-पिता का अपना होता है। तो अगर आपको बच्चा या उसका बर्ताव खराब लगता है तो इसके लिए उसे भला-बुरा ना बोलें क्योंकि यह आपका अपना फैसला था। भले ही आपको कितना भी गुस्सा क्यों ना आ रहा हो लेकिन बच्चों पर गुस्सा ना निकालें।

दुनिया से उन्हें परिचित नहीं करवाना

बच्चे को एक जागरूक और संवेदनशील इंसान बनाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका बच्चा समाचार में जो देखता है, इस बारे में उससे दुनिया भर के लोगों की स्थिति के बारे में बात करें, इससे उसके मन में सहानुभूति और सोचने-विचारने की भावना विकसित होगी। यह भावना एक आत्म-केंद्रित दृष्टिकोण को कम करने में भी मदद करता है। आठ साल का होने पर एक बच्चा यह समझना शुरू कर देता है कि उसके प्रति किसी व्यक्ति की भावनाएं कैसी है, उसे उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार करना चाहिए। बच्चों को दुनिया के साफ और काले, दोनों रूपों से परिचित कराना उनकी सेफ्टी के लिए सही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस