न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों की मदद से बनाए अपने बच्चे को अनुशासित, संवरेगा उनका जीवन

कई लोग अपने बच्चों को समझाने की जगह पीटते हैं जिसकी वजह से बच्चे सीखने की बजाय जिद्दी हो जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को अनुशासन सिखा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 11:06:35

इन 5 तरीकों की मदद से बनाए अपने बच्चे को अनुशासित, संवरेगा उनका जीवन

बच्चों के लालन-पालन के साथ उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना भी जरूरी होता हैं। पहले संयुक्त परिवार होते थे जिसके चलते माता-पिता के अलावा भी घर में कई लोग होते जो बच्चों को अच्छी सीख दे सकें। लेकिन आजकल एकल परिवार ही देखने को मिलते हैं जिस वजह से पेरेंट्स की जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं। बच्चों को सही संस्कार और अनुशासन सिखाना उनके अच्छे भविष्य की नींव होता हैं। देखा जाता हैं कि कई लोग अपने बच्चों को समझाने की जगह पीटते हैं जिसकी वजह से बच्चे सीखने की बजाय जिद्दी हो जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चे को अनुशासन सिखा सकते हैं।

खुद को बनाएं रोल मॉडल

अपने बच्चों को सिखाने का सबसे सही तरीका है कि आप खुद उनके लिए रोल मॉडल बनें क्योंकि बच्चे सबसे पहले अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। उनके लिए पहली पाठशाला उनका परिवार ही होता है। इसलिए अपना व्यवहार वैसा न रखें जो, आप अपने बच्चों में नहीं देखना चाहते हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,discipline in kids

खेल-खेल में सिखाएं अच्छी आदतें

बच्चों को अगर आप अपनी बातों के माध्यम से कुछ समझाने की कोशिश करते हैं तो, शायद ये बातें उन्हें समझ न आएं लेकिन अगर आप उन्हें खेल-खेल में ये चीजें समझाते हैं तो, ये बात उनके जीवन का हिस्सा बन जाती है। जैसे उन्हें अपनी गंदी प्लेट खुद साफ करने की आदत सिखाएं। उन्हें घरों के कामों में हाथ बंटाने को कहें। अपने बच्चों में किसी तरह का कोई भेदभाव न करें। बेटे-बेटी दोनों को काम करना सिखाएं।

घर के लिए कुछ नियम बनाएं

हर घर के कुछ अलग नियम और कानून होते हैं। इसकी मदद से बच्चों में एक जागरूकता आती है कि हमें खेलकर समय से घर जाना है, हमें घर में सबके साथ खाना बैठकर खाना है। ये नियम उन्हें समय का पाबंद और परिवार के नजदीक लाने में मदद करते हैं। साथ ही उन्हें अनुशासन भी सिखाता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,discipline in kids

उनकी बातों को ध्यान से सुनें

एक माता-पिता के रूप में हमें सब अपने बच्चे को परफेक्ट देखना होता है। हम उन्हें बहुत कुछ सिखाना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें समझाने की कोशिश कम करते हैं। उन्हें सुनने की क्षमता नहीं रखते हैं। ये बहुत आम बात हैं लेकिन बहुत जरूरी है कि आप उनके हिस्से का उन्हें बोलने दें कि आपका बच्चा आपकी सीख या नियमों के बारे में क्या सोचता है। उनके मन में किसी भी चीज को लेकर क्या विचार आते हैं।

अच्छा करने पर दें शाबाशी

बच्चों को अच्छा करने के लिए मोटिवेट करते रहना जरूरी है। इससे उनके हौंसला बढ़ता है और उनको कुछ नया करने का साहस भी मिलता है ताकि वे आगे बढ़ते रहें। कुछ नया करने पर भी एक माता-पिता बनकर नहीं उनके दोस्त बनकर उन्हें समझने की कोशिश करें और उनकी सरहाना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर