न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को जरूर सिखाएं ये आदतें, रहेंगे स्वस्थ और मस्त

हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे सेहतमंद और बीमारियों से दूर रहें। इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों की आदतों में वो काम शामिल हो जो उनकी सेहत को फायदा पहुंचाने में मदद करें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 May 2023 10:28:44

बच्चों को जरूर सिखाएं ये आदतें, रहेंगे स्वस्थ और मस्त

हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे सेहतमंद और बीमारियों से दूर रहें। इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों की आदतों में वो काम शामिल हो जो उनकी सेहत को फायदा पहुंचाने में मदद करें। ऐसे में बच्चों के सही विकास के लिए पेरेंट्स को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। पेरेंट्स को बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करते हुए उन्हें यह बताना चाहिए कि यह किस तरह उनकी सेहत को फायदा पहुंचाएगी। हेल्दी हैबिट्स को बचपन में ही सीख लेने से बच्चे इसे हमेशा के लिए रूटीन की तरह फॉलो करने लग जाते हैं जो उनके आने वाले भविष्य को भी संवारती हैं। तो आइए जानते हैं कि बच्चों को कौन-सी अच्छी आदतें सिखानी चाहिए।

kids healthy lifestyle habits,promoting healthy habits in children,teaching kids healthy routines,building healthy habits for kids,healthy habits for children well-being,instilling healthy behaviors in kids,good habits for kids health,healthy habits for growing children,establishing healthy routines for kids,encouraging wellness habits in children,nurturing healthy habits in kids

पर्याप्त नींद है जरूरी

बच्चों के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए उन्हें सही समय पर सोने और जागने की आदत जरूर डालें। ऐसा करने से वे दिनभर फ्रेश रहेंगे और इससे उनका विकास भी तेजी से होगा। उनकी इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी।

सुबह जल्दी उठना और आभार प्रकट करना

विज्ञान भी मानता है कि सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास मॉर्निंग रूटीन फॉलो करने का काफी समय होता है, और यह बहुत जरूरी होता है। सुबह उठने के बाद ईश्वर के प्रति आभार जरूर प्रकट करें, उन्हें हर चीज का श्रेय दें। इससे आपके इमोशनल हेल्थ में सुधार होगा।

kids healthy lifestyle habits,promoting healthy habits in children,teaching kids healthy routines,building healthy habits for kids,healthy habits for children well-being,instilling healthy behaviors in kids,good habits for kids health,healthy habits for growing children,establishing healthy routines for kids,encouraging wellness habits in children,nurturing healthy habits in kids

योग, ध्यान और प्राणायाम सिखाएं

अपने बच्चों को योग, ध्यान और प्राणायाम करना भी सिखाए। योग से बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। ध्यान उनको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा, और प्राणायाम से पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। इन क्रियाओं को नियमित रूप से करने पर बच्चे हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रहेंगे।

सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत

बच्चों की हेल्दी हैबिट्स में आपको सुबह उठते ही फ्रेश होने की आदत के बारे में जरूर बताना चाहिए। इस आदत को अपना लेने के बाद बच्चे एक्टिव रहते हैं। आपको सुबह उठते ही बच्चों को टॉयलेट जाने, ब्रश करने और नहाने की आदत फॉलो करवानी चाहिए।

kids healthy lifestyle habits,promoting healthy habits in children,teaching kids healthy routines,building healthy habits for kids,healthy habits for children well-being,instilling healthy behaviors in kids,good habits for kids health,healthy habits for growing children,establishing healthy routines for kids,encouraging wellness habits in children,nurturing healthy habits in kids

दिन में दो बार ब्रश करना

दांतों की स्वच्छता बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को ब्रश करना सिखाएं और अपने बच्चों को बचपन से ही दिन में दो बार ब्रश करने के महत्व का एहसास कराएं। बच्चे बहुत अधिक खाते हैं, इसलिए कैविटी से बचने के लिए उन्हें अपने दांत साफ रखने चाहिए। साथ ही उन्हें सिखाएं कि रात में दांत साफ करने के बाद खाना नहीं खाना चाहिए।

एक्टिव रहना सिखाएं

बच्चों को चुप रहने या बैठने की बताय उन्हें भागने और दौड़ने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को घर से बाहर निकल कर खेलने के लिए बढ़ावा दें। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार बच्चे को एक दिन में कम से कम 60 मिनट फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए। आप उसे किसी स्पोर्ट में भी डाल सकते हैं। जो बच्चे शारीरिक रूप से अक्रियाशील यानि इनएक्टिव रहते हैं, उनमें दीर्घकालिक स्थितियों जैसे कि हाई बीपी या कोलेस्ट्रॉल का खतरा ज्यादा रहता है। बच्चे को प्रति सप्ताह कम से कम 3 दिन जंपिंग या दौड़ने जैसी गतिविधियां करनी चाहिए।

kids healthy lifestyle habits,promoting healthy habits in children,teaching kids healthy routines,building healthy habits for kids,healthy habits for children well-being,instilling healthy behaviors in kids,good habits for kids health,healthy habits for growing children,establishing healthy routines for kids,encouraging wellness habits in children,nurturing healthy habits in kids

अधिक मीठी चीजों से रखें दूर

अधिक मीठी चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बिगड़ती है और दांत भी खराब होते हैं। इसलिए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स, केक, चॉकलेट आदि का चस्का ना लगाएं। यह बाद में डायबिटीज या अन्य बीमारी की वजह बन सकता है। यही नहीं, शरीर में कैल्शियम का अब्जॉर्प्शन भी कम हो जाता है।

हेल्दी खाना

बच्चों को कम उम्र से ही हेल्दी खाना खाने को लेकर प्रोत्साहित करना शुरू कर देना चाहिए। स्वस्थ भोजन करना आसान है और बच्चों के लिए यह मजेदार भी हो सकता है। उदाहरण के लिए, उन्हें अपने साथ किराने की दुकान पर ले जाएं और उन्हें फल या सब्जियां चुनने दें या फूड लेबल पढ़ने दें। सप्ताह के लिए भोजन तैयार करने में उनकी मदद लें, और उन्हें दिखाएं कि प्यास बुझाने के लिए पानी, जूस या कोल्ड ड्रिंक से बेहतर है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत