न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड: पहले दिन ही अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाई में तोड़े पुराने रिकॉर्ड

बॉलीवुड में कॉमेडी और मल्टीस्टार फिल्मों के लिए जानी जाने वाली 'हाउसफुल' सीरीज की नई कड़ी हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 8:17:23

हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड: पहले दिन ही अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाई में तोड़े पुराने रिकॉर्ड

बॉलीवुड में कॉमेडी और मल्टीस्टार फिल्मों के लिए जानी जाने वाली 'हाउसफुल' सीरीज की नई कड़ी हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की है। अक्षय कुमार के नेतृत्व वाली इस फिल्म ने न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले ही दिन की कमाई ने अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों और कई चर्चित फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

हाउसफुल 5 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

हाउसफुल 5 को भारत में शुक्रवार को रिलीज किया गया और रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 40.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। भारत में इसका नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 28.75 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं ओवरसीज से फिल्म को 12 करोड़ रुपये की कमाई मिली।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी तरुण मनसुखानी ने संभाली है।

पिछली फिल्मों को पछाड़ा

अक्षय कुमार की इस साल की दो बड़ी फिल्मों स्काय फोर्स और केसरी चैप्टर 2 की तुलना में हाउसफुल 5 ने अधिक प्रभावशाली शुरुआत की है। केसरी 2 ने पहले दिन सिर्फ 14 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की थी, जबकि हाउसफुल 5 की ओपनिंग सूर्यवंशी (2021) की 30.50 करोड़ की कमाई से भी ज्यादा रही।

मल्टीस्टार फिल्म की ताकत

फिल्म में अक्षय के अलावा कई बड़े नाम जैसे संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयश तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी नजर आ रहे हैं। इतने सितारों की मौजूदगी और मजेदार स्क्रिप्ट की वजह से फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला है।

हाउसफुल 5 ने न केवल कमाई के लिहाज से बल्कि एंटरटेनमेंट वैल्यू के मामले में भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। अगर इसी तरह की दर्शकों की प्रतिक्रिया बनी रही, तो यह फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी