न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'चोर चोरी के खिलाफ भाषण दे रहा है...', राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह का तीखा वार, याद दिलाया लालू राज का डर

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए लालू यादव के 'जंगल राज' की याद दिलाई। कहा- चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है। बिहार में अपराध और विकास पर जोरदार बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 5:12:32

 'चोर चोरी के खिलाफ भाषण दे रहा है...', राहुल-तेजस्वी पर गिरिराज सिंह का तीखा वार, याद दिलाया लालू राज का डर

बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी द्वारा बिहार को 'क्राइम कैपिटल' कहे जाने और तेजस्वी यादव द्वारा राज्य में अपराध पर सवाल उठाने पर कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने दोनों नेताओं को सीधे तौर पर लालू यादव के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कान खोलकर सुन लें, चोर चोरी के खिलाफ भाषण दे रहा है। लालू जी के राज में फिरौती की पंचायतें लगती थीं, सबको पता है। उनके ही लोगों ने इसका खुलासा किया था। तेजस्वी यादव पहले अपने पिता लालू यादव से पूछ लें, जिनके दम पर राहुल गांधी बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं। लालू के राज में लोग डर के मारे शाम से पहले घर लौट आते थे। मां कहती थी, बेटा सूरज डूबने से पहले घर लौट आना।"

“माहौल बिगाड़ने की हो रही साजिश” - गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह समय ऐसा था जब नवविवाहित दंपत्तियों को गाड़ियों से उतार लिया जाता था, गाड़ियां छीनी जाती थीं और अपहरण आम बात थी। आज कुछ लोग फिर से बिहार का माहौल खराब करने की साजिश कर रहे हैं और एक साल से लगातार कोशिश में जुटे हैं। हालांकि अब पुलिस सख्त है और ऐसे गुंडों को सजा दे रही है। पहले तो पुलिस कुछ कर भी नहीं पाती थी।

“तेजस्वी अपने पिता से पूछें कि उनके शासन में क्या होता था”

भाजपा नेता ने कहा कि पटना में एसपी के सामने से अपराधियों को जबरन छुड़ाया जाता था और आज वही लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं तेजस्वी को कहता हूं कि जाकर अपने पिताजी से पूछें कि कैसे डर और अपराध का माहौल था। आज भी लोग लालू राज की याद से डरते हैं, कोई बिहार में निवेश करने नहीं आना चाहता।"

“डबल इंजन सरकार से बदला बिहार, अब चमचमाती सड़कें और बिजली”

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार की सराहना करते हुए कहा, "यह डबल इंजन की सरकार है, जिसमें बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। लालू के राज में गांवों में सड़क तक नहीं थी। आज हम बेगूसराय से डेढ़ घंटे में पटना पहुंच जाते हैं, पहले पांच घंटे लगते थे। बिजली का तो नामो-निशान नहीं था, अब गांव-गांव बिजली है।"

“रैली में मुरेठा बांधकर झंडा लहरा रहे थे तेजस्वी”

गिरिराज ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अब भ्रम फैलाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा पूरी नहीं होगी। "यह वही तेजस्वी है जो नीतीश कुमार से अलग होने के बाद रैली कर रहे थे, मुरेठा बांधकर झंडा फहरा रहे थे, जैसे किसी आपराधिक पार्टी की रैली हो। अब जो भी अपराध करेगा, उसकी साजिश का पर्दाफाश होगा।"

“लालू का सपना कभी पूरा नहीं होगा, एनडीए की सरकार फिर से बनेगी”

गिरिराज सिंह ने अपने भाषण का अंत करते हुए कहा, "लालू यादव का परिवार मुंगेरीलाल का सपना देख रहा है, लेकिन वह सपना सपना ही रह जाएगा। बिहार की जनता लालू राज को वापस नहीं लाना चाहती। एनडीए की सरकार बनेगी, पूरे जोश और ताकत के साथ बनेगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत