Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : टीवी एक्ट्रेस पूजा दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, अपने एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं यह एक्ट्रेस

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति नेशनल स्विमर संदीप सेजवाल के जीवन में एक बार फिर से खुशियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 07 Jun 2025 7:43:18

2 News : टीवी एक्ट्रेस पूजा दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, अपने एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं यह एक्ट्रेस

‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति नेशनल स्विमर संदीप सेजवाल के जीवन में एक बार फिर से खुशियों की बरसात हुई है। कपल के घर में किलकारियां गूंजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है। इससे पहले वे बेटी सना के माता-पिता बन चुके हैं। अब उनका परिवार चार लोगों का हो गया है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे और सोशल मीडिया पर कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। संदीप ने इस खुशखबरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कंफर्म करते हुए कहा कि पूजा और बच्चा दोनों हेल्दी हैं।

हम लोग बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। पूजा अभी हॉस्पिटल में हैं लेकिन बिल्कुल ठीक हैं। हमारा चार लोगों का परिवार अब पूरा हो गया है। बता दें फिलहाल पूजा के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले पूजा ने 12 मार्च 2022 को बेटी को जन्म दिया था। वह अक्सर बेटी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। पूजा और संदीप ने साल 2013 में सगाई की थी और फिर 28 फरवरी 2017 को विवाह बंधन में बंध गए। कपल ने शादी को प्राइवेट रखा था।

फैंस को उम्मीद है कि पूजा जल्द ही अपने बेटे की पहली झलक शेयर करेंगी। मनोरंजन जगत में पूजा एक जाना-माना नाम हैं। उनकी सादगी और मेहनत ने उन्हें दर्शकों के बीच खास बनाया है। उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान ही काम से ब्रेक ले लिया था। इसके बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया था कि कम से कम एक साल तक उनका अभिनय में वापस आने का कोई इरादा नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और फिर मैं काम पर वापस आ जाऊंगी।
pooja banerjee,tv actress pooja banerjee,pooja baby boy,sandeep sejwal,pooja mother,pooja son,edin rose,actress edin rose,edin rose eggs,bigg boss 18 एडिन रोज ने कहा, मैं बच्चे चाहती हूं लेकिन मुझे ये नहीं पता कि…

‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के बाद एडिन रोज (26) की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होने खुलासा किया कि वे अपने एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं। फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में एडिन ने खुलासा किया कि वह अपने एग्स फ्रीज करना चाहती हैं। एडिन ने कहा कि मैं बच्चे चाहती हूं, लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वो शख्स कौन होगा। आने वाले दो दिनों में मेरी इस प्रोसिजर से गुजरने की प्लानिंग है।

अगर यह नेचुरल रूप से होता है और मैं शादी कर लेती हूं, तो ठीक है...लेकिन इस बात की बहुत संभावना है कि मुझे ऐसा साथी न मिले जो मैं चाहती हूं क्योंकि हम जिस जनरेशन में रहते हैं, वह बहुत अलग है। मां के साथ इस मुद्दे पर बात करना मेरे लिए काफी मुश्किल था। किसी भी अन्य पारंपरिक भारतीय महिला की तरह मेरी मां ने भी मुझे शादी करने और बच्चे पैदा करने के पारंपरिक रास्ते पर चलने की सलाह दी थी। मैंने अपनी मां से कहा कि देखो, तुम्हारा पति अच्छा था।

मेरा शायद न हो, इसलिए मुझे अपने एग्स फ्रीज करने दो क्योंकि मुझे मेरे जैसे सुंदर बच्चे चाहिए। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन मुझे मेल के बारे में नहीं पता। एडिन ने हाल ही में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया था और कहा था कि वे उनसे बहुत प्यार करती हैं और उनसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि वह कभी भी श्रेयस से नहीं मिली हैं। एडिन अब तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी में प्रदीप रंगनाथन, कृति शेट्टी और एस जे सूर्या के साथ नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका