न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी हैं बच्चों को सिखाना हेल्दी फूड हैबिट, आजमाए ये तरीके

ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो कर बच्चों की इस आदत को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यहां जानें किस तरह बच्चों में हेल्दी फूड हैबिट विकसित की जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 10:05:16

जरूरी हैं बच्चों को सिखाना हेल्दी फूड हैबिट, आजमाए ये तरीके

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में उनके खानपान का महत्वपूर्ण रोल होता हैं। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन शरीर के समुचित विकास के लिए प्रभावी हैं। हालांकि, कुछ बच्चे हेल्दी और न्यूट्रिएंट्स रिच फूड से ज्यादा जंक फूड खाने के शौकीन होते हैं जो कि उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ जैसा हैं। ऐसे में परेंट्स की जिम्मेदारी बनती हैं कि बच्चों को हेल्दी फूड हैबिट सिखाई जाए। लेकिन बच्चों को हेल्दी खाना खिला पाना भी एक बड़ा चैलेंज है। ऐसे में कुछ टिप्स फॉलो कर बच्चों की इस आदत को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यहां जानें किस तरह बच्चों में हेल्दी फूड हैबिट विकसित की जाए।

healthy food habits for child,mates and me,relationship tips

पूरी फैमिली के साथ करें भोजन

बच्चे को पूरे परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खाने की आदत डलवाएं। बच्चा जिन चीज़ों को खाने में परहेज करता हो उन्हें ख़ुद उसके सामने खाएं। उससे मिलने वाले पोषक तत्वों और अन्य फ़ायदों के बारे में उससे बात करें। थोड़ी-थोड़ी करके उसे हेल्दी चीज़ें खाने के लिए दें। अपनी थाली में से वह चीज़ें उसे चख कर देखने के लिए कहें, जिन्हें खाने में वह ना-नुकुर करता हो। धीमे-धीमे बच्चे को वह चीज़ें खाने की आदत पड़ जाएगी।

डेकोरेट करना ना भूलें

सुंदर और कलरफुल चीजों की तरफ बच्चे काफी जल्दी अट्रैक्ट होने लगते हैं। ऐसे में स्नैक्स टाइम पर आप बच्चों को अलग-अलग कलर के फ्रूट्स डेकोरेट करके दे सकते हैं। साथ ही प्लेट में खूबसूरती से सजा कलरफुल फ्रूट चाट भी बच्चों को बेहद पसंद आएगा। इसके अलावा कई शेप में रोटियां बनाकर खिलाने से भी बच्चे आसानी से खाना खा लेते हैं।

बच्चों को अपनी पसंद का खाना चुनने दें

बच्चों को बताएं कि हेल्दी डाइट में कौन-कौन सी चीजें आती हैं और इसके बाद उनसे पूछें कि वे खाने में क्या खाना पसंद करेंगे। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों को सिर्फ हेल्दी डाइट वाले ऑप्शन दें। हालांकि रोजाना यह ऑप्शन नहीं दिया जा सकता, लेकिन हफ्ते में दो-तीन दिन इस तरीके से बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के लिए इंस्पायर किया जा सकता है। इस दौरान घर में जो भी अनहेल्दी फूड हों, उन्हें घर से बाहर कर दें, ताकि बच्चों को सिर्फ हेल्दी फूड वाले ऑप्शन नजर आएं।

healthy food habits for child,mates and me,relationship tips

घर के बगीचे में लगाएं हर्ब्स

बच्चों को हर्ब्स का महत्व बताने के लिए आप घर में भी छोटा सा किचन गार्डन बना सकती हैं। इसमें आप धनिया, मिर्च, टमाटर और दूसरी सब्जियां उगा सकती हैं। जब बच्चे ये पौधे उगते हुए देखते हैं तो आप उन्हें समझा सकती हैं कि सब्जियां कितनी मेहनत से उगाई जाती हैं। इस कॉन्सेप्ट के साथ अगर आप बच्चों को अपनी प्लेट का खाना खत्म करने के लिए कहेंगी तो निश्चित रूप से वे आपकी बात पर ज्यादा ध्यान देंगे।

हेल्दी चीजें खाना सिखाएं

बच्चों को अक्सर कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग होती रहती है। ऐसे में बच्चे जंक फूड को तवज्जो देना शुरू कर देते हैं। इसलिए 3-4 साल की उम्र से ही बच्चों का रूटीन फिक्स कर दें और उन्हें समय-समय पर हेल्दी चीजें खाने के लिए देते रहें। इससे बच्चों का पेट भरा रहेगा और बच्चे जंक फूड खाने की जिद बिल्कुल नहीं करेंगे।

अपनी कोशिश जारी रखें

बच्चों को हेल्दी फूड हैबिट सिखाने में समय लग सकता है। ऐसे में अपनी कोशिश न छोड़ें। शुरुआत में बच्चे नखरे करेंगे लेकिन आपकी कोशिश जारी रही तो बच्चों की आदत भी बदलेगी। कभी-कभी बच्चों को यह चुनने दें कि खाने में क्या सब्जी बननी चाहिए। साथ ही उन्हें उसे बनाने में मदद के लिए कहें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत