न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपका बच्चा भी गुस्से में व्यक्त करने लगा हैं अपनी भावनाएं, इस तरह करें उन्हें शांत

ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को शांत कर पाएंगे और उनके व्यवहार में विनम्रता आएगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 5:20:07

क्या आपका बच्चा भी गुस्से में व्यक्त करने लगा हैं अपनी भावनाएं, इस तरह करें उन्हें शांत

हर बच्चे का अपना अलग स्वभाव होता हैं और उसी अनुरूप ही बच्चे अपनी भावनाएं व्यक्ति करते हैं। बच्चो का विनम्र स्वभाव उनके अच्छे व्यवहार को दर्शाता हैं, वहीँ कई बच्चे जब अपनी भावनाएं गुस्से में व्यक्त करने लगते हैं, तो उनकी परवरिश पर सवाल खड़े होने लगते हैं। आजकल देखने को मिल रहा हैं कि ज्यादातर बच्चों का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो गया हैं जो कि सीधे मुंह किसी से बात तक नहीं करते हैं। बच्चों का यह गुस्सैल रवैया भविष्य में उन्हीं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को शांत कर पाएंगे और उनके व्यवहार में विनम्रता आएगी। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

has your child also started expressing his feelings in anger,in this way calm them down,mates and me,relationship tips

बच्चों पर हंसे नहीं

छोटे बच्चे गुस्सा करते समय भी काफी क्यूट लगते हैं। जिसके चलते पैरेंट्स अक्सर बच्चों को गुस्से में देखकर हंसना शुरू कर देते हैं। मगर उनकी हंसी बच्चों के गुस्से को ट्रिगर करने का काम करती है। इसलिए बच्चों को गुस्से में देखकर हंसने की भूल बिल्कुल न करें।

सहानुभूति

कई माता-पिता की आदत होती है कि वह हर चीज में बच्चे को कोसने लगते हैं और उसकी गलतियां निकालते हैं। ऐसा करने से बच्चों में गुस्सा बढ़ता है और वह जिद्दी हो जाते हैं। ऐसा करने से अच्छा है कि आप अपने बच्चे की बात सुनें और समझाएं। इससे आपके बच्चे के दिल में सहानुभूति की भावना बढ़ती है।

has your child also started expressing his feelings in anger,in this way calm them down,mates and me,relationship tips

गुस्से की वजह जानें

कई बार बच्चों के गुस्सा करने पर पेरेंट्स उनकी बात को अनसुना कर देते हैं। जिससे बच्चे और गुस्सा करने लगते हैं। गुस्सा किसी को भी आ सकता है और आपको इस बात को समझने की जरूरत है। इसलिए बच्चों को गुस्सा आने पर उनकी बात को शांति से बैठकर सुनें। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे के गुस्से को शांत किया जाए तो आप बच्चों को समझाने से पहले उसकी बात को सुनें। बच्चे को सुनना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से बच्चे को अपनी जरूरत का एहसास होता है।

बच्चों को फेवरेट चीज दें

बच्चों का गुस्सा शांत करने के लिए आप उन्हें उनकी कुछ पसंदीदा चीजें भी दे सकते हैं। मसलन बच्चों को फेवरेट खिलौना देने से लेकर उनकी मनपसंद डिश तैयार करके आप बच्चों के गुस्से को चुटकियों में छूमंतर कर सकते हैं।

has your child also started expressing his feelings in anger,in this way calm them down,mates and me,relationship tips

बच्चों को अकेले रहने दें

बच्चे गुस्सा आने पर अक्सर किसी बड़े को आसपास देखकर ज्यादा एग्रेसिव हो जाते हैं। ऐसे में आप बच्चों को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ सकते हैं। इससे बच्चे खेलने में बिजी हो जाएंगे और कुछ देर में गुस्सा भूल जाएंगे। बच्चा चाहें छोटा हो या बड़ा गुस्सा होने पर वह अपने पसंदीदा स्पॉट पर बैठता ही है। ऐसे में बच्चों को उसके चिलिंग स्पॉट में बैठने दें और फिर थोड़ी देर बाद आप उस जगह पर जा सकते हैं और अपने बच्चे को समझाने की कोशिश करें।

कुछ एक्टिविटी कराएं

हर किसी को कुछ ना कुछ करना काफी अच्छा लगता है। ऐसे में आपके बच्चे को किस एक्टिविटी को करने में ज्यादा मजा आता है वो उससे करवाएं। बहुत से बच्चों को कलरिंग बुक में कलर करना अच्छा लगता है तो कुछ को डांस करना। अगर आप उनकी मनपसंद एक्टिविटी उनके साथ बैठ कर करेंगे तो उन्हें और भी अच्छा लगेगा। इससे बच्चा आपको दोस्त समझेगा और आपसे सारी बातें शेयर करेगा।

has your child also started expressing his feelings in anger,in this way calm them down,mates and me,relationship tips

बच्चों को बिजी रखें

बच्चों का गुस्सा शांत करने के लिए आप उन्हें किसी अन्य एक्टिविटीज में इन्वॉल्व कर सकते हैं। ऐसे में बच्चों को बाहर घुमाने से लेकर नई-नई चीजें ट्राई कराने और खेल-कूद में बिजी रखने से बच्चे गुस्सा नहीं करेंगे। वहीं बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर भी आप उनके गुस्सा करने की आदत को कम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती