Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें लंबे समय तक अकेले रहने की गलती, होते हैं ये बड़े नुकसान

हर कोई अपनी आजादी की जिंदगी जीना चाहता हैं और अपने मनमुताबिक़ ना किसी की दखलअंदाजी, ना किसी काम में रोक-टोक के जीना चाहता हैं। इसके लिए कई लोग अकेले रहना पसंद करते हैं ताकि किसी ओर पर निर्भरता नहीं रहे

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 1:51:53

ना करें लंबे समय तक अकेले रहने की गलती, होते हैं ये बड़े नुकसान

हर कोई अपनी आजादी की जिंदगी जीना चाहता हैं और अपने मनमुताबिक़ ना किसी की दखलअंदाजी, ना किसी काम में रोक-टोक के जीना चाहता हैं। इसके लिए कई लोग अकेले रहना पसंद करते हैं ताकि किसी ओर पर निर्भरता नहीं रहे। अकेले रहने वाले लोग रिलेशनशिप में आने से कतराते हैं ताकि किसी तरह की जिम्मेदारी औरझंझटो से बचते हुए लाइफ को अच्छी तरह से एंजॉय कर पाए। लेकिन आपको बता दें कि लंबे समय तक अकेले रहने का फैसला नुकसानदायक हो सकता हैं। जी हां, लंबे समय तक सिंगल, अकेले, अविवाहित रहने के कुछ मेंटल, फिजिकल और साइकोलॉजिकल नुकसान होते हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...
living alone,mistakes of being alone,relationship,relationship tips इमोशनली होते हैं कमजोर

किसी के साथ रहने से कई दिक्कतें अपने आप दूर हो जाती हैं। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में रहते हैं तो एक-दूसरे की परेशानी बांट सकते हैं और सलाह लेकर उन्हें सॉल्व कर सकते हैं। अकेले रहने से सारी परेशानियां आपको खुद ही सुलझानी होती हैं। ऐसे में आप इमोशनल रूप से कमजोर हो जाते हैं। किसी का सहारा या साथ न होने पर आप जल्दी परेशान हो जाते हैं और छोटी-छोटी बातों पर रोना आ जाता है।

सबसे हो जाते हैं दूर

कई बार अकेले रहने से चिढ़-चिढ़ापन बढ़ जाता है। अकेले रहकर आप लोगों में घुलना-मिलना भूल जाते हैं। कई बार अकेले रहने की वजह से सबके साथ रहने की आपकी आदत छूट जाती है और किसी भी रिश्ते में आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। अकेले रहकर आप धीरे-धीरे घर, परिवार और समाज से भी दूर हो सकते हैं।

उम्र होती है कम

लंबे समय तक अविवाहित यानी सिंगल रहना मृत्यु दर का प्रमुख कारण है। अकेलापन आपकी सेहत के लिए उतना ही खतरनाक हो सकता है, जितना कि एक दिन में 15 सिगरेट पीना। लंबे समय तक अविवाहित रहने से हृदय रोग के कारण मृत्यु होने का रिस्क बढ़ जाता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनका जीवनकाल कई कारणों से छोटा हो सकता है। इनमें सेहत को अधिक लाभ नहीं होता है, लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप में नहीं होने से भावनात्मक और सामाजिक सपोर्ट की कमी होती है। living alone,mistakes of being alone,relationship,relationship tips कम स्थिरता

हाल के एक अध्ययन के अनुसार, बहुत लंबे समय तक सिंगल रहने के मनोवैज्ञानिक परिणाम होते हैं जैसे भावनात्मक स्थिरता में कमी और आत्म-मूल्य में कमी। यह युवा लोगों के लिए सच नहीं हो सकता है, लेकिन रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि एक व्यक्ति जो एक विस्तारित अवधि के लिए सिंगल है या जो वयस्कता में है, रिश्ते की अनुपस्थिति में मानसिक रूप से पीड़ित होने की अधिक संभावना है।

रिलेशनशिप में नहीं कर पाते अडजस्ट


लंबे समय तक अकेले और सिंगल रहने वाले लोग बाद में रिलेशनशिप में आने पर बहुत समस्याएं झेलते हैं। उन्हें सामने वाले से रिश्ता बनाने और उनके साथ प्यार को जताने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे लंबे समय तक अकेले रहने के आदी हो चुके होते हैं और उन्हें इसकी आदत हो जाती है। ऐसे में किसी औऱ के साथ चीजों को शेयर करने पर उन्हें दिक्कत आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology