न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पति पत्नी और पंगा’ : रुबीना की टांग खिंचाई करते नजर आए मुनव्वर, स्वरा-फवाद में हुई नोक-झोंक, देखें Promos

टीवी की दुनिया में जल्द ही एक और रियलिटी शो धूम मचाने वाला है। यहां हम बात कर रहे हैं पति पत्नी और पंगा की। इसमें सेलेब्रिटी कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 12:53:18

‘पति पत्नी और पंगा’ : रुबीना की टांग खिंचाई करते नजर आए मुनव्वर, स्वरा-फवाद में हुई नोक-झोंक, देखें Promos

टीवी की दुनिया में जल्द ही एक और रियलिटी शो धूम मचाने वाला है। यहां हम बात कर रहे हैं 'पति पत्नी और पंगा' की। इसमें सेलेब्रिटी कपल के रूप में अभिनव शुक्ला-रूबीना दिलैक, हिना खान-रॉकी जायसवाल, अविका गोर-मिलिंद चंदवानी, गुरुमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, गीता फोगट-पवन कुमार, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद और सुदेश लहरी-ममता लहरी शामिल हैं। इसका प्रीमियर शनिवार (2 अगस्त) को रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर होगा। कपल्स अपनी निजी जिंदगी के मजेदार और बेबाक किस्से शेयर करेंगे।

होस्ट मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे अपने 'पंगा' और मजेदार चुनौतियों से हलचल मचाएंगे। इस बीच निर्माताओं ने शो के नए प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें जोड़ियां नजर आ रही हैं। कलर्स टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज और यूट्यूब चैनल पर प्रीमियर एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें सोनाली, अभिनव से रुबीना के मिलने से पहले की लव लाइफ के बारे में सवाल करती हैं। हालांकि सोनाली को हैरानी तब होती है जब सभी सवालों के जवाब रुबीना ही देती हैं। बातचीत के दौरान रुबीना को अभिनव को बीच में रोकते देख मुनव्वर नाराज हो जाते हैं।

दरअसल रुबीना, सोनाली के सवाल पर तुरंत खुलासा करती हैं कि शादी से पहले अभिनव की सभी महिला मित्र थीं और पति को बोलने से रोक देती हैं। इसके बाद मुनव्वर ने कहा, “सवाल इससे पूछ रहे हैं, जवाब ये मैडम दे रही हैं।” जैसे ही अभिनव, सोनाली से बात करने की कोशिश करते हैं, रुबीना उनकी नकल करने लगती हैं। इस पर मुनव्वर, रुबीना से अभिनव को बोलने देने के लिए कहते हैं। तब रुबीना ने कहा कि अगर अभिनव नहीं चाहता कि वह बात करें तो वह उसे कहीं बैठा सकता है। मुनव्वर ने चुटकी लेते हुए कहा कि चुप रहने का विपरीत बैठना नहीं होता है। खड़े रहकर इंसान चुप रह सकता है।

फहाद ने शो में आते ही स्वरा की शिकायतें करना शुरू कर दिया

इस शो में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने पॉलिटिशियन पति फहाद अहमद के साथ पार्टिसिपेट कर रही हैं। फहाद ने शो में आते ही स्वरा की शिकायतें करना शुरू कर दिया है। शो का एक प्रोमो आया है जिसमें फहाद और स्वरा एंट्री करते हैं। स्वरा ढोल बजाते हुए एंट्री करती हैं, जिसके बाद फहाद आते ही कहते हैं कि ये औरत को ढोल से इतना प्रेम है कि हमारी शादी में सरकारी ऑफिस में इन्होंने ढोल बजवा दिया था, जिसके बाद उस बेचारे का ट्रांसफर हो गया था। उसके बाद स्वरा, फहाद को रोकते हुए कहती हैं कि मतलब ऐसे फट रहे हैं ये शिकायतें लेकर।

फिर फहाद कहते हैं कि आप बस मुझे चुप मत रहने दीजिएगा। तब स्वरा, फहाद का मुंह बंद करते हुए कहती हैं कि मैं सोच रही हूं मैंने गलती कर दी। स्वरा और फहाद की नोंक-झोंक देखकर हर कोई हंसने लगता है। बता दें स्वरा और फहाद की शादी साल 2023 में हुई थी। उसी साल स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया। स्वरा काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हालांकि वह अपने बेबाक बयानों वाले बिंदास अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक