न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन नेवी में इन पदों पर इस दिन से शुरू होगा आवेदन, भर्ती संबंधी पूरी डिटेल मिलेगी यहां

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (म्युजिशियन) के पद पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 6:20:32

इंडियन नेवी में इन पदों पर इस दिन से शुरू होगा आवेदन, भर्ती संबंधी पूरी डिटेल मिलेगी यहां

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (म्युजिशियन) के पद पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से शुरू होगा। आवेदन की लास्ट डेट 11 जुलाई है। इस पद के लिए अविवाहित पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर करना है। नौसेना में एमआर (म्युजिशियन) पद पर भर्ती होने के बाद सेरिमोनियल परेड और ऑफिशियल फंक्शन के दौरान नेवल बैंड में म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना होता है। नेवल बैंड नौसेना के सेरिमोरियल परेड और फंक्शन के साथ पूरी दुनिया में परफॉर्म करता है। चयन होने के बाद आईएनएस चिल्का में 14 सप्ताह की बेसिक ट्रेनिंग और फिर आईएनएस कुंजली पर प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही विंड इंस्ट्रूमेंट पर हिंदुस्तानी या कर्नाटक क्लासिकल म्युजिक परफॉर्मेंस का अनुभव होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होना चाहिए।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट

पुरुषों को 6 मिनट 30 सैकंड में और महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा। पुरुषों को 20 उठक-बैठक, 15 पुशअप और 15 नी बेंट सिटअप करना होगा। महिलाओं को 15 उठक-बैठक, 10 पुशअप और 10 नी बेंट सिटअप करना होगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट और अंतिम स्क्रीनिंग टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर योग्यता के क्रम पर आधारित है। स्टेज I - प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग मैट्रिकुलेशन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्टेज I के लिए कॉल-अप लेटर जारी किया जाएगा जिसमें शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT), संगीत स्क्रीनिंग टेस्ट और भर्ती चिकित्सा परीक्षा शामिल है। जो लोग PFT और प्रारंभिक संगीत परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, उन्हें भर्ती चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। रिक्तियों के आधार पर सभी मामलों में अंतिम स्क्रीनिंग में उत्तीर्ण होने वाले सभी उम्मीदवारों से एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

नौसेना में एमआर (म्युजिशियन) को वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ प्रति माह 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। दूसरे वर्ष में हर माह 33000 हजार रुपए, तीसरे में 36500 रुपए और चौथे में 40000 हजार रुपए का पैकेज मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?