न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICG : की जाएंगी 170 पदों पर नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, ये बातें भी जानने योग्य

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 2027 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां जनरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 6:11:22

ICG : की जाएंगी 170 पदों पर नियुक्तियां, आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, ये बातें भी जानने योग्य

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने 2027 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल मैकेनिकल और टेक्निकल इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के लिए की जाएंगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले पुरुष उम्मीदवार joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत इंडियन कोस्ट गार्ड में कुल 170 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें सबसे अधिक 140 पद जनरल ड्यूटी (GD) के लिए हैं, जबकि 30 पद टेक्निकल शाखा (जिसमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट कमांडेंट जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60% अंकों के साथ स्नातक (बैचलर) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 12वीं कक्षा में गणित और भौतिकी विषयों का अध्ययन अनिवार्य है। टेक्निकल ब्रांच (इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के लिए उम्मीदवारों के पास बीई/बी.टेक की डिग्री संबंधित विषय में होनी चाहिए और 12वीं में भी मैथ्स व फिजिक्स की पढ़ाई की हो। उम्मीदवारों की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। जन्म तिथि 1 जुलाई 2001 से 30 जून 2005 के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही अन्य सभी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 300 रुपए फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी वर्ग को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है अर्थात इस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार निशुल्क रूप से फॉर्म भर सकते हैं।

मिलेगा इतना वेतन

इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अनुसार उन्हें हर महीने 56100 रुपए का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी केंद्र सरकार के नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

- अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटjoinindiancoastguard.cdac.inपर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर CGCAT पर क्लिक करें।
- अब News/Announcements में जाकर आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रजिस्ट्रेशन टू क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूर्ण कर लें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी