न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई के काम में आती हैं कई परेशानियां, ये 7 टिप्स बनाएंगे आपका काम

रसोई में कई काम ऐसे होते हैं जो बेहद थकाने वाले होते हैं और कड़ी मेहनत के बाद भी परेशानियां दूर नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से रसोई के काम आसान बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 16 Jan 2022 6:13:48

रसोई में काम करना आसान नहीं हैं। किसी भी गृहणी के कंधे पर अपने घर वालों के खानपान की जिम्मेदारी होती हैं जो कि बहुत काम होता हैं। रसोई से ही सभी घर वालों की सेहत जुड़ी होती हैं और इसके लिए गृहणियां रसोई में सफाई अच्छे से करती हैं। रसोई में कई काम ऐसे होते हैं जो बेहद थकाने वाले होते हैं और कड़ी मेहनत के बाद भी परेशानियां दूर नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से रसोई के काम आसान बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

kitchen tips to make your work easy,household tips,kitchen tips

- हर घर में महीने में कम से कम एक या दो मौके ऐसे आते हैं जब खाने के लिए चीज़ का इस्तेमाल किया जाता है। चीज़ को कसने में कई बार काफी मशक्कत करना पड़ती है। आप भी अगर इस तरह की परेशानी से दो-चार हुए हैं तो चीज़ को कसने से पहले उसे लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। उसके बाद उसे ग्रेट करेंगे तो वह आसानी से कस जाएगा।

- नींबू का हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। नींबू का जूस भी काफी यूज किया जाता है। आप अगर नींबू को अच्छी तरह से निचोड़कर पूरे रस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे उपयोग करने से पहले इसे आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसे निकालने के बाद लगभग 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इसके बाद इसे निचोड़ेंगे तो नींबू का सारा रस आसानी से निकल जाएगा।

- अगर किसी बर्तन में घी, तेल या फिर शहद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस्तेमाल के बाद उसे साफ करना बेहद मुश्किल काम होता है। इस काम को आसान बनाने के लिए इन चीजों के इस्तेमाल से पहले बर्तन में कुकिंग स्प्रे कर दें। इससे बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।

- घर में हम जो आइस क्यूब्स तैयार करते हैं वो ट्रांसपरेंट नहीं होते हैं लेकिन किसी पार्टी में ट्रांसपरेंट आइस क्यूब्स ने आपका ध्यान जरूर खींचा होगा। अगर आप भी घर में होने वाली किसी पार्टी के लिए ट्रांसपरेंट आइस क्यूब्स तैयार करना चाहते हैं तो बर्फ जमाने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करने के बजाय उबले पानी का इस्तेमाल करें। इससे बनने वाले आइस क्यूब्स ट्रांसपरेंट नजर आएंगे।

kitchen tips to make your work easy,household tips,kitchen tips

- पसंदीदा फलों में से एक केला खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उसे स्टोर करना उतना ही मुश्किल होता है। थोड़ा भी ज्यादा पका केला हो तो उसके जल्द खराब होने का डर बना रहता है। आप भी अगर केला खाने के शौकीन हैं और ज्यादा दिनों तक केले को अच्छे से स्टोर कर रखना चाहते हैं तो केले के ऊपरी छोर (डंठल की ओर) को क्लिंजफिल्म से पैक कर रख दें। इससे केला जल्दी से नहीं पकेगा और देर से खराब होगा।

- लहसुन का इस्तेमाल लगभग रोजाना दोनों समय के खाने में किया जाता है। लहसुन छीलने के बाद ही उपयोग किया जाता है। ऐसे में हम इसके छिलने उतारने का बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं। सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग-अलग कर एक बाउल में रख लें। उसके बाद इन कलियों को टपरवेयर के एक डिब्बे में रखकर ढक्कन बंद कर दें और उसे कुछ देर तक हिलाएं। इससे लहसुन की कलियां छिलकों से अलग हो जाएंगी। ये तरीका काम आसान बनाने के साथ ही समय बचाने वाला भी रहेगा।

- दूध को गर्म करने के दौरान थोड़ा ही ध्यान चूकने से गिर जाना लगभग हर घर की परेशानी है। कई घरों में तो हफ्ते में एक या दो बार ऐसी नौबत आ ही जाती है। अगर दूध को उबलने के बाद छलकने से बचाना है तो जिस भी बर्तन में दूध गर्म करें। उसके ऊपर एक लड़की की चम्मच या स्टिक रख दें। आप देखेंगे कि दूध उबलने के बावजूद भी बर्तन से बाहर आकर नहीं गिरता है। ये आपकी परेशानी को हल करने का आसान तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत