न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छाछ के अलावा इन 4 तरीकों से लाया जा सकता हैं कढ़ी में खट्टापन, जानें और आजमाए

आप चाहे तो ऐसे समय में कुछ अन्य चीजों की मदद से कढ़ी में खट्टापन ला सकते हैं और इसके स्वाद का मजा उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कढ़ी में खटास ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 4:18:27

छाछ के अलावा इन 4 तरीकों से लाया जा सकता हैं कढ़ी में खट्टापन, जानें और आजमाए

कढ़ी भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसे देश के विभिन्न प्रांतों में बनाया जाता हैं और पराठे, चावल आदि के साथ खाया जाता हैं। आमतौर पर कढ़ी को दही या छाछ के साथ बनाया जाता हैं जो खट्टापन लाने का काम करता हैं। कढ़ी का स्वाद इसके खट्टेपन में ही होता हैं। लेकिन कई बार घर पर दही या छाछ उपलब्ध नहीं होता हैं तो लोग कढ़ी नहीं बनाते हैं। लेकिन आप चाहे तो ऐसे समय में कुछ अन्य चीजों की मदद से कढ़ी में खट्टापन ला सकते हैं और इसके स्वाद का मजा उठा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कढ़ी में खटास ला सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

ways to  bring sourness in the curry,household tips

नींबू के रस का करें इस्तेमाल

कढ़ी को पकाते समय उसमें नींबू का रस मिलाने से कढ़ी खट्टी हो जाती है। इसके लिए आप सबसे पहले कढ़ी को जैसे बनाते हैं वैसे बना लें। कढ़ी के तैयार होने पर गैस बंद करने से कुछ मिनट पहले नींबू का रस कढ़ी में मिला दें। ऐसा करते समय गैस को लो फ्लेम पर रखें। तेज फ्लेम पर नींबू का रस कढ़ी में मिलाने से कढ़ी फट सकती है। इसलिए जल्दबाजी बिल्कुल न करें। यह टिप तभी फॉलो करें जब दही बिल्कुल भी खट्टी न हो।

अमचूर पाउडर एड करें

कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए आप उसमें अमचूर पाउडर एड कर सकते हैं। इसके लिए कढ़ी पकाते समय बीच में आमचूर पाउडर मिक्स कर दें। आप चाहें तो कढ़ी में ड्राई आम के टुकड़ों को भी मिक्स कर सकते हैं। इससे कढ़ी बेहद स्वादिष्ट लगने लगती है।

ways to  bring sourness in the curry,household tips

इमली का पानी मिलाएं

कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए आप इसमें इमली के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कढ़ी बनाने से पहले एक कप पानी में इमली को भिगोकर रख दें। जब कढ़ी हल्की गाढ़ी हो जाए और उसमें पानी मिक्स करने का समय आ जाए तो उसकी जगह इमली का पानी मिक्स कर दें। कप में बचे हुए इमली को अच्छी तरह से धोकर उस पानी को भी कढ़ी में मिक्स कर दें। इससे कढ़ी में खट्टापन आ जाएगा।

टमाटर का गूदा एड करें

कढ़ी को खट्टी बनाने के लिए उसे पकाते समय उसमें 2 से 3 टमाटर कद्दूकस करके उसके गूदे को कढ़ी में मिक्स कर दें। इसके बाद 15 मिनट तक कढ़ी को अच्छी तरह पकाने के बाद आप जिस तरह कढ़ी में छौंक लगाते हैं लगा दें। ऐसा करने से न सिर्फ कढ़ी में खट्टापन आएगा बल्कि यह बेहद टेस्टी भी बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत