न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में नहीं पी जाती हैं एक जैसी चाय, जानें भारत के विभिन्न राज्यों की अलग स्वाद वाली 10 चाय

चाय भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय है। भारत के लगभग हर घर में आपको चाय के शौकीन आसानी से मिल जाएंगे। कई लोगों को तो सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेना पसंद हैं जो उन्हें दिनभर के लिए तरोताजा रखती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 Mar 2023 11:47:08

देशभर में नहीं पी जाती हैं एक जैसी चाय, जानें भारत के विभिन्न राज्यों की अलग स्वाद वाली 10 चाय

चाय भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय है। भारत के लगभग हर घर में आपको चाय के शौकीन आसानी से मिल जाएंगे। कई लोगों को तो सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेना पसंद हैं जो उन्हें दिनभर के लिए तरोताजा रखती हैं। चाय का स्वाद ऐसा हैं जिसे जो हमारी हर तरह की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। बुखार हुआ तो चाय, सिर दर्द हुआ तो चाय, टेंशन हुई तो चाय, नींद भगानी है तो चाय! भारत की हर गली, हर नुकक्ड़ पर आपको चाय की दुकानें, ठेले, चौपाटी देखने को मिल जाएंगी। आपके आसपास चाय के ऐसे दीवानों की कोई कमी नहीं है जो सुबह-शाम किसी भी वक्त चाय पीने से इनकार नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के विभिन्न राज्यों की अलग-अलग चाय में अपना अनोखा ही स्वाद आता हैं। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि भारत में कौन-कौन सी चाय मशहूर हैं और आपको किन जगहों पर घूमने जानें पर कौन सी चाय पीनी चाहिए।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

नून चाय, कश्मीर
कश्मीर में प्रचलित चाय के इस प्रकार को कश्मीरी चाय भी कहा जाता है। स्थानीय बोली में इसे नून चाय के नाम से जाता है। कश्मीरी में नून का अर्थ नमक होता है यानी यह चाय स्वाद में नमकीन होती है। इस चाय की एक खासियत और है। नून चाय का रंग गुलाबी होता है, जिसकी वजह से पिंक टी भी कहते हैं। इसे कश्मीर घाटी में पैदा होने वाली विशेष पत्तियों 'फूल' से बनाया जाता है। कश्मीर के अलावा यह चाय राजस्थान और नेपाल में भी कई जगह पर मिलती है।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

लाल चा, असम

असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल से लेकर पूरे उत्तर-पूर्व भारत में, आपको लाल चा पीने को मिलेगी। ये एक सिंपल ब्लैक टी है जिसे बिना दूध के तैयार किया जाता है। इसमें चीनी भी बहुत ही कम मात्रा में डाली जाती है। चाय का रंग रेडिश ब्राऊन कलर का होता है और यही वजह है कि इसका नाम लाल चा रखा गया है। असम, अरुणाचल, मेघालय और सिक्किम में सबसे ज्यादा इस चाय का सेवन किया जाता है। अगर आप कभी असम या फिर उत्तर-पूर्व भारत घूमने जाएं तो लाल चा का स्वाद जरूर चखें। इसे पीने का एक अलग मजा है। इस टी का स्वाद हल्का कड़वा लगेगा, लेकिन इतना नहीं कि आपसे पिया न जाए। यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी होती है। वैसे भी असम के टी गार्डन की चाय की पत्तियां विश्वभर में मशहूर हैं।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

ईरानी चाय, हैदराबाद

ईरानी चाय को 19वीं शताब्दी के दौरान फारसियों द्वारा भारत लाया गया था और अब यह शहर के विभिन्न पुराने कैफे में पाई जाती है। इस चाय में मावा या खोया मिलाया जाता है जिससे इसका स्वाद बेहतरीन हो जाता है। इस चाय को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी और हरी इलायची जैसे मसाले भी मिला सकते हैं।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

फुदीना चाय, नाथद्वारा

राजस्थान में नाथद्वार श्रीनाथजी की हवेली के पास स्थित एक छोटा तीर्थ शहर है। जब भी आप श्रीनाथ जी मंदिर की ओर जाएंगे तो आपको ठेलों पर पुदीने के गुच्छे देखने को मिलेंगे। पुदीना या मिंट में पत्ते बड़े होते हैं, और इन्हें यहां पुदीना के बजाए फुदीना कहा जाता है। इस चाय को यहां कुल्हड़ों या मिट्टी के प्यालों में परोसा जाता है। पुदीने का तीखा स्वाद इंसान की नींद खोल देगा। आपको बता दें, पुदीने का ये किस्म सिर्फ इसी इलाके में पाया जाता है। आप जब भी नाथद्वार जाएंगे तो इस पुदीने वाली चाय की चुस्की लेना न भूलें।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

मुगलई चाय, दिल्ली

भारत में लंबे समय तक मुगल शासकों का राज रहा है, ऐसे में उनके द्वारा पी जाने वाली चाय का भी हमारे देश में अलग ही क्रेज है। मुगलई चाय को अलग अंदाज में पकाया और परोसा जाता है, जिसकी वजह से उसका स्वाद सामान्य चाय के मुकाबले काफी अलग होता है। अगर आप मुगलई चाय पीना चाहते हैं, तो दिल्ली के जामा मस्जिद की तंग गलियों में मौजूद मोहम्मद आलम मुगलई चाय स्टॉल पर पहुंचें। यहां पर पिछले 50 सालों से मुगलई चाय बनाई और सर्व की जा रही है। इस चाय का स्वाद बहुत ही स्पेशल है। दिल्ली घूमने जाने पर एक बार मुगलई चाय जरूर पिएं।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

सुलेमानी चाय, केरल

ये चाय केरल के मालाबार क्षेत्र से आती है। ये चाय दक्षिण भारत के कई राज्यों में लोगों की पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। इस चाय मंग भी दूध नहीं मिलाया जाता। इसे लौंग, इलायची, दालचीनी, पुदीने की पत्तियों के साथ बनाया जाता है। साथ ही इसमें नींबू का रस और शहद भी डाला जाता है।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कहवा, कश्मीर

आपका कश्मीर ट्रिप कहवा के बिना अधूरा है - मसालों और सूखे मेवों वाली हल्की चाय से यहां आने वाले हर यात्री को प्यार हो जाता है। कश्मीर में आपको स्टॉल या हर होटल में लोग कहवा परोसते हुए दिख जाएंगे। यहां की बर्फ बारी को सहन करने के लिए इससे बेस्ट चाय और कोई नहीं हो सकती। चाय में दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता, स्वाद आपको पानी जैसा लगेगा, लेकिन फिर भी ये गर्मा गर्म चाय यहां की बेस्ट चाय मानी जाती है।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

कांगड़ा चाय, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में बनने वाली कांगड़ा चाय का स्वाद और खुशबू बहुत ही अलग होती है। इसे खासतौर से कांगड़ा के बागानों में ही उगाया जाता है। यही वजह है कि इस चायपत्ती को कांगड़ा चाय कहा जाता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कांगड़ा चाय का रंग आमतौर पर हल्के लाल रंग का होता है, जिसमें बहुत अच्छी खुशबू आती है। अगर आप कभी हिमाचल घूमने जाएं तो वहां की कांगड़ा चाय का स्वाद जरूर लें।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

रोंगा साह, असम

असम के चाय बागानों के बारे में तो हम सबने सुना ही है। इन्हीं चाय बागानों की एक खास किस्म की चाय होती है रोंगा साह। असम में रहने वाले लोगों को इस चाय का स्वाद बेहद पसंद आता है। दिखने में ये चाय हल्के लाल और भूरे रंग की होती है। इसको चाय की ताजा पत्तियों से बनाया जाता है। माना जाता है कि ये चाय आपके शरीर की पाचन प्रक्रिया के लिए बहुत अच्छी होती है।

variety of tea chai,variety of tea chai in india,tea variety,travel,holidays,travel guide,travel tips in hindi

मीटर चाय, तमिलनाडु

तमिलनाडु कॉफी के लिए काफी मशहूर है लेकिन यहां की मीटर चाय भी काफी फेमस है। मीटर चाय को कॉफी के स्टाइल में ही बनाया जाता है। इस चाय को बनाने के लिए कई सामग्रियों को इसमें मिलाया जाता है, जिसमें कई तरह के मसाले मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसे मीटर चाय कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल