न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पराग को 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर फिर याद आईं शेफाली, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का निधन

‘कांटा लगा गर्ल’ गाने के रिमिक्स वर्जन पर जबरदस्त तरीके से थिरकने के बाद फेमस हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का करीब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 2:13:11

2 News : पराग को 11वीं मैरिज एनिवर्सरी पर फिर याद आईं शेफाली, 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का निधन

‘कांटा लगा गर्ल’ गाने के रिमिक्स वर्जन पर जबरदस्त तरीके से थिरकने के बाद फेमस हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का करीब डेढ़ महीने पर अचानक निधन हो गया था। तब से ही उनके फैंस सदमे में हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी भी उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और हमेशा याद करते नजर आते हैं। पराग आएदिन सोशल मीडिया पर शेफाली के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। अब मंगलवार (12 अगस्त) को शादी की 11वीं सालगिरह के मौके पर उन्होंने शेफाली पर एक बार फिर प्यार लुटाते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया।

पराग ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने शेफाली के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स शेयर कीं। पराग ने कैप्शन में लिखा, “मेरी जान, मेरी परी…जब मैंने तुम्हें पहली बार 15 साल पहले देखा, तभी समझ गया था कि तुम ही मेरी हमसफर हो। 11 साल पहले, जिस दिन हम पहली बार मिले थे, उसी दिन तुमने मुझसे शादी करने का फैसला लिया। तुम्हारा शुक्रिया कि तुम मेरी जिंदगी में आईं और मुझे बेशुमार, बेशर्त प्यार दिया, जो शायद मैं डिजर्व भी नहीं करता था। तुमने मेरी जिंदगी को रंगों और खुशियों से भर दिया, मुझे जिंदगी जीना सिखाया।

अब मैं तुम्हारी इन मस्ती भरी यादों को संजोकर जी रहा हूं। आखिरी सांस तक और उसके बाद भी, तुम्हें प्यार करता रहूंगा। 12 अगस्त 2010 से लेकर आखिरी सांस तक, हम हमेशा साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि शेफाली का 27 जून को 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। पराग उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली ने ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे टीवी रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था।

कैंसर से पीड़ित बसंती चटर्जी ने 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बंगाली सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस बसंती चटर्जी का मंगलवार (12 अगस्त) रात उनके आवास पर निधन हो गया। बसंती ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले कुछ महीनों में उनकी सेहत लगातार खराब होती चली गई। बसंती ने अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीता। फिल्म इंडस्ट्री में उनका 5 दशक से ज्यादा लंबा करिअर रहा। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की चमक बिखेरी।

बसंती ने ‘ठगिनी’, ‘मंजरी ओपेर” और ‘आलो’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। बसंती ने छोटे पर्दे पर भी अपने काम की छाप छो़ड़ी। उन्होंने ‘भूतु’, ‘बोरॉन’, ‘दुर्गा दुर्गेश्वरी’ जैसे टीवी शो में खूब तारीफें हासिल की। बसंती का आखिरी टीवी शो ‘गीता एलएलबी’ था। बताया जाता है कि इस शो की शूटिंग के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। बसंती ने रगमंच से करिअर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले वो स्टेज शो पर परफॉर्म किया करती थीं, जहां उन्हें खास पहचान हासिल हुई।

दर्शकों को उनके बोलने के अंदाज से लेकर उनकी आंखों की भाषा खूब इंप्रेस किया करती थी। उनके कई किरदार ऐसे हैं, जो सीधा लोगों के दिलों में उतर जाते हैं। बसंती के यूं चले जाने से पूरी बंगाली इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “दिग्गज एक्ट्रेस बसंती चटर्जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा लॉस है। उनके फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह