न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी?

क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई के प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार की सानिया चंडोक के साथ अचानक सगाई कर सबको चौंका दिया। जानें सानिया के बिजनेस, सोशल मीडिया लाइफ और परिवार की संपत्ति के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:09:40

अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी?

क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अचानक अपनी सगाई की खबर से सबको चौंका दिया है। उन्होंने मुंबई के एक निजी समारोह में कारोबारी रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ सगाई की। हालांकि, इस खास मौके की तस्वीरें अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई हैं और दोनों परिवारों ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सानिया चंडोक मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी परिवारों में से एक, घई परिवार से आती हैं। इस परिवार का हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में नामी व्यवसाय है। वहीं सानिया खुद भी एक सफल उद्यमी हैं और अपने व्यवसायिक कौशल के लिए जानी जाती हैं।

सानिया चंडोक क्या करती हैं?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया चंडोक अर्जुन तेंदुलकर की बचपन की दोस्त रही हैं। वह मुंबई के कारोबारी रवि घई की पोती और गौरव घई की बेटी हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की है और बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने भारत में बढ़ते पालतू जानवरों के व्यवसाय में अवसर देखा और इसके चलते उन्होंने मिस्टर पॉज की स्थापना की। यह मुंबई में एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर है।

बिजनेस और परिवार की संपत्ति

सानिया का परिवार मुंबई में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी सक्रिय है। उनके परिवार के पास इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का मालिकाना हक है। ब्रुकलिन क्रीमरी कम कैलोरी वाली आइसक्रीम के लिए मशहूर है। इसके अलावा परिवार ने हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में बड़े निवेश किए हैं। कुल मिलाकर उनकी संपत्ति अरबों में आंकी जाती है।

सोशल मीडिया पर हैं चर्चित

सानिया अपनी स्टाइलिश पर्सनैलिटी, फैशन सेंस और हाई-एंड ब्रांड्स के प्रति लगाव के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल उनके ट्रैवल, डिजाइनर आउटफिट्स और एक्सक्लूसिव पार्टियों को दर्शाता है। जब भी उन्हें समय मिलता है, वह घूमने निकल जाती हैं और अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बचपन की दोस्ती अब बदल रही है रिश्तेदारी में

सांनिया और अर्जुन तेंदुलकर दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों परिवारों के बीच भी पुराना संबंध है, जो अब रिश्तेदारी में बदलने जा रहा है। फिलहाल, उनकी शादी की तारीख पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत