न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में मीट बैन को लेकर नई सियासी तकरार, ओवैसी बोले असंवैधानिक, अजित पवार ने भी जताई नाराज़गी

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी पर मीट बैन को लेकर सियासी विवाद तेज। ओवैसी ने आदेश को असंवैधानिक बताया, अजित पवार ने भी विरोध जताया। नागपुर, कल्याण-डोंबिवली और मालेगांव में मांस बिक्री रोकने के आदेश पर गरमाई राजनीति।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 1:05:02

महाराष्ट्र में मीट बैन को लेकर नई सियासी तकरार, ओवैसी बोले असंवैधानिक, अजित पवार ने भी जताई नाराज़गी

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और कृष्ण जन्माष्टमी पर कुछ शहरों में मांस बिक्री रोकने के आदेश ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। नागपुर, कल्याण-डोंबिवली और मालेगांव नगर निकायों द्वारा जारी इस आदेश के बाद विपक्षी और सत्तारूढ़ दोनों खेमों से आपत्तियां सामने आई हैं। शुरुआत में शिवसेना ने विरोध दर्ज कराया, उसके बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे संविधान के खिलाफ बताया। अब राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अजित पवार ने कहा कि 15 अगस्त को बूचड़खानों और मांस दुकानों को बंद करने का स्थानीय निकायों का निर्णय अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे प्रतिबंध आमतौर पर आषाढ़ी एकादशी, महाशिवरात्रि या महावीर जयंती जैसे अवसरों पर धार्मिक संवेदनशीलता के मद्देनज़र लगाए जाते हैं। उनके अनुसार, महाराष्ट्र में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार की आबादी रहती है और बड़े शहरों में अलग-अलग धर्मों व जातियों के लोग साथ रहते हैं। पवार बोले—"अगर किसी विशेष धार्मिक दिन के लिए भावनात्मक रूप से लोग प्रतिबंध मान लें, तो यह अलग बात है, लेकिन महाराष्ट्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर ऐसा करना उचित नहीं है।"

ओवैसी का सीधा हमला, आदेश को बताया कठोर और गैर-कानूनी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी 15 अगस्त को मांस बिक्री रोकने वाले आदेशों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा—"भारत के कई नगर निगमों ने स्वतंत्रता दिवस पर बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए हैं। दुर्भाग्य से, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने भी ऐसा ही किया है। यह कठोर और असंवैधानिक कदम है।"

ओवैसी ने सवाल उठाया—"मांस खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने का आपस में क्या संबंध है? तेलंगाना में 99% लोग मांसाहारी हैं। इस तरह का प्रतिबंध नागरिकों की स्वतंत्रता, निजता, आजीविका, संस्कृति, पोषण और धार्मिक अधिकारों का हनन है।"

छत्रपति संभाजीनगर में भी दो दिनों का प्रतिबंध

इसी बीच, छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका ने भी 15 और 20 अगस्त को बूचड़खानों और मांस की दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को गोकुल अष्टमी और 20 अगस्त को जैन समुदाय का प्रमुख पर्व 'पर्युषण' होने के कारण यह कदम उठाया गया है। साथ ही, निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इससे पहले कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMसी) ने भी स्वतंत्रता दिवस के दिन मांस बिक्री पर रोक लगाने का निर्णय लिया था। लगातार बढ़ती इस तरह की घोषणाओं ने महाराष्ट्र में मीट बैन को लेकर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत