न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस गाने पर थिरकीं ट्विंकल ने उड़ाया खुद का मजाक, अक्षय ने भी ली चुटकी, OMG 3 पर आई बड़ी Update

ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह इस बार अपनी ‘फनी डांसिंग स्किल्स’ के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 2:55:57

2 News : इस गाने पर थिरकीं ट्विंकल ने उड़ाया खुद का मजाक, अक्षय ने भी ली चुटकी, OMG 3 पर आई बड़ी Update

ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह इस बार अपनी ‘फनी डांसिंग स्किल्स’ के कारण खबरों में हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘थानेदार’ के लोकप्रिय गाने ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने पर डांस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यह गाना माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। ट्विंकल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इसका फनी कैप्शन देते हुए लिखा, “मुझे लगा था कि मैं माधुरी दीक्षित जैसा डांस कर रही हूं, लेकिन असल में मैं संजय दत्त जैसी लग रही थी। एक बार इसी स्टेप को करते हुए मैंने अपना पैर फ्रेक्चर कर लिया था।”

उन्होंने कैप्शन में आगे फैंस से सवाल भी किया, “आपको लगता है कि आपका डांस स्टाइल किस हस्ती के जैसा है और हकीकत में वो कैसा होता है?” वीडियो में ट्विंकल गाने पर ऐसे एक्सप्रेशंस और मूव्स दिखाती नजर आईं कि देखने वालों की हंसी रोकना मुश्किल हो गई। ट्विंकल के पति एक्टर अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी को रोस्ट करने से खुद को रोक नहीं सके। अक्षय ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्रतिभा-संदिग्ध। आत्मविश्वास-अटल। पत्नी-अनमोल।” अक्षय और ट्विंकल अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आप हमेशा हंसाने में नंबर वन हैं!” दूसरे ने लिखा, “माधुरी दीक्षित को टक्कर देने वाली ट्विंकल दीक्षित!” तीसरे ने कहा, “संजय दत्त भी इतने कूल नहीं लगे थे, जितनी आप लग रही हैं!” दें कि ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने को बप्पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल ने गाया था, वहीं इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे। इस गाने का रिमिक्स वर्जन वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में था और यह भी लोकप्रिय हुआ।

‘ओएमजी 3’ के डायरेक्टर अमित राय ने कहा, फिल्म में अक्षय तो होंगे ही क्योंकि वे…

फिल्म ‘ओएमजी 3’ को लेकर कई दफा खबरें आती रहती हैं। डायरेक्टर अमित राय के साथ प्रोड्यूसर और एक्टर अक्षय इसकी स्क्रिप्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं। अब अमित ने फिल्म को लेकर बात की है। अमित ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ओएमजी का तीसरा पार्ट आएगा जल्दी ही। तीसरा पार्ट, पहले और दूसरे पार्ट से बड़ा होगा। अभी तक आपने जो देखा उन सबसे बड़ा। इतना ही नहीं अमित ने कंफर्म किया कि तीसरे पार्ट में भी अक्षय रहेंगे। उन्होंने कहा कि अक्षय तो होंगे ही क्योंकि वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं...फिल्म पर काम चल रहा है…यह अगले साल रिलीज होगी।

सामने आ रही अपडेट के मुताबिक ‘ओएमजी 3’ का कॉन्सेप्ट और कहानी दोनों नए होंगे। इस बार कोर्टरूम ड्रामा को सेंटर में रखा जाएगा। अमित ने बताया कि OMG 3 पिछली फिल्मों से बड़ी और दिलचस्प होगी। फिल्म का निर्माण अक्षय खुद कर रहे हैं और उनमें इस परियोजना को लेकर बहुत उत्साह है। शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना है, लेकिन मेकर्स कहानी को पूरी तरह से फाइनल करना चाहते हैं। पिछली दोनों फिल्मों में दमदार एक्टिंग और कहानी की वजह से फैंस ने खूब सराहा था और इस कड़ी में भी इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश होगी।

बता दें साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' में अक्षय ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में परेश रावल अहम रोल में नजर आये थे। अक्षय ने साल 2023 में रिलीज हुई OMG 2 में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह