Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ललितपुर : अपने अंदर गहरे इतिहास को समेटे हुए है यूपी का ये जिला, आइए करते हैं इसकी यात्रा

ललितपुर में बेतवा, धसन और जमनी नदियां बहती हैं। यूपी का ये जिला अपने अंदर बहुत गहरे इतिहास को समेटे हुए हैं। यहां पर सबसे फेमस जगहों में देवगढ़, नीलकंठेश्वर त्रिमूर्ति, रंछोरजी, माताटीला बांध और महावीर स्वामी अभ्यारण आदि है

Posts by : Anuj | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 10:02:36

ललितपुर : अपने अंदर गहरे इतिहास को समेटे हुए है यूपी का ये जिला, आइए करते हैं इसकी यात्रा

ललितपुर उत्तर प्रदेश का काफी प्रसिद्ध जिला है। कई सालों पहले ललितपुर जिला झांसी का ही हिस्सा था, लेकिन सत्रहवीं शताब्दी में इस जिले की स्थापना बुंदेलराजपूत द्वारा की गई थी। ललितपुर में बेतवा, धसन और जमनी नदियां बहती हैं। यूपी का ये जिला अपने अंदर बहुत गहरे इतिहास को समेटे हुए हैं। यहां पर सबसे फेमस जगहों में देवगढ़, नीलकंठेश्वर त्रिमूर्ति, रंछोरजी, माताटीला बांध और महावीर स्वामी अभ्यारण आदि है। आइए आपको इस जिले के बारे में बताते हैं।
tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots गोविंद सागर बांध ललितपुर

गोविंद सागर बांध ललितपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। गोविंद सागर बांध एक बहुत बड़ा जलाशय है। इस जलाशय में साइफन प्रणाली इस्तेमाल की गई है। यहां पर आकर आप बांध का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह बांध बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बांध ललितपुर शहर के पास ही में स्थित है। आप यहां पर कार और बाइक से घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय बांध का दृश्य बहुत ही शानदार लगता है, क्योंकि बरसात के समय बांध से बहुत ज्यादा पानी बहता है। यहां पर आकर आप बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। शाम के समय यहां पर आकर सूर्यास्त का दृश्य देखना बहुत अच्छा लगता है। यह बांध शहजाद नदी पर बना हुआ है। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots दशवतार मंदिर

दशावतार मंदिर उत्तरी भारत का सबसे पुराना जाना माना मंदिर है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यह गुप्त काल में बना है। यह मंदिर अब बर्बादी की कगार पर है पर यहाँ आप भगवान विष्णु के दस अवतार के दर्शन कर सकते हैं और यही नहीं मंदिर के दरवाज़े पर आप गंगा और यमुना देवियों की नक्काशी की गयी है और वैष्णव पौराणिक कथाओं की पट्टी पर नक्काशी भी की गयी है। मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ती नर नारायण तपस्या के आकार में है और दूसरी मूर्ती है जिसमें वह एक नाग पर लेटे हैं। यह मंदिर हिन्दू श्रद्धालुओं को पूरे साल खासकर त्यौहार के समय भारी मात्रा में अपनी ओर आकर्षित करता है। उत्तरी भारत में स्थित यह पहला मंदिर है जिसमें शिकारा की सुविधा है जबकि अब काफी कुछ विलुप्त होता जा रहा है। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots श्री नरसिंह भगवान मंदिर, ललितपुर

श्री नरसिंह भगवान मंदिर ललितपुर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सुमेरा तालाब के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर ललितपुर शहर के बीचो बीच में स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा और शांति मिलेगी। यहां से आपको सुमेरा तालाब का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots देवगढ़

ललितपुर से 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवगढ़ एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यह जगह बेतवा नदी के तट पर स्थित है। इस जगह पर गुप्त, गुर्जर प्रतिहार, गोंड, मुगल, बुंदल और मराठों के वंश के कई ऐतिहासिक स्मारक और किले आज भी मौजूद है। इसके अलावा यहां कई हिनदू और जैन मंदिर भी स्थित है। देवगढ़ स्थित दशावतार मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर की वास्तुकला काफी खूबसूरत है। पहले इस मंदिर को उत्तर भारत के पंचयत्न मंदिर के नाम से जाना जाता था। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots देवगढ़ किला

इस किले के भीतर 31 जैन मंदिर है। इन मंदिरों में सबसे सुंदर मंदिर जैन तीर्थंकर शांतिनाथ का मंदिर है। इन मंदिरों की सजावट चंदेल राजाओं ने की बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा मंदिर की दीवारों पर प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत और रामायण के चित्र भी बने हुए है। यहां घूमने के लिए सबसे उचित समय सितम्बर से मई है। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots श्री सिद्ध पीठ चंडी मंदिर धाम ललितपुर

श्री सिद्ध पीठ चंडी मंदिर धाम ललितपुर शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर चंडी माता को समर्पित है। मंदिर में माता की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर ललितपुर शहर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots महावीर स्वामी अभ्यारण, ललितपुर

महावीर स्वामी अभयारण्य ललितपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको बहुत सारे जंगली जानवर देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आपको नीलगाय, जंगली सूअर, जंगली हिरण, भालू, सियार, बंदर, लंगूर देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर अगर आप रुकना चाहते हैं, तो उसकी भी सुविधा उपलब्ध है। यहां पर वन विभाग का विश्राम स्थल बना हुआ है, जहां पर आप ठहर सकते हैं। यह अभ्यारण ललितपुर रेंज के अंतर्गत आता है। यहां पर ऊंची ऊंची पहाड़ियां है और बेतवा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर आप प्राचीन गुफाएं भी देख सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर है। आपको यहां पर आकर बहुत अच्छा लगेगा। यह ललितपुर जिले का पिकनिक स्पॉट है। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots दुधाई मंदिर समूह, ललितपुर

दुधाई मंदिर समूह ललितपुर में स्थित एक प्राचीन मंदिर समूह है। यह मंदिर समूह ललितपुर जिले में दुधाई नाम के गांव में स्थित है। यहां पर आपको बहुत सारे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। कुछ मंदिर यहां पर खंडहर अवस्था में हैं और कुछ मंदिर अच्छी अवस्था में है। यहां पर आपको शिव, विष्णु और ब्रह्मा जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। इसके साथ-साथ यहां पर जैन मंदिर समूह भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर चौसठ योगिनी मंदिर, काली मंदिर भी आप देख सकते हैं। यह मंदिर पूरी तरह पत्थरों से बने हुए हैं। मंदिर में बहुत सुंदर नक्काशी की गई है। मंदिर की छत दीवारें बहुत ही सुंदर है। आप यहां पर बाइक से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह दुधाई गांव से थोड़ी दूरी पर जंगल के अंदर स्थित है। दुधाई मंदिर समूह चंदेल राजाओं के द्वारा बनाए गए थे। यह मंदिर 9वी से 11 वीं शताब्दी के बीच बने हुए हैं। आप यहां पर घूमने आ सकते हैं। tourist places in lalitpur,lalitpur uttar pradesh tourism,lalitpur attractions,must visit places in lalitpur,lalitpur travel guide,best places to visit in lalitpur,lalitpur historical sites,lalitpur sightseeing,things to do in lalitpur,lalitpur tourist spots पांडव कालीन मंदिर, ललितपुर

पांडव कालीन मंदिर ललितपुर का एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर घने जंगल के अंदर जामुनी नदी के किनारे बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। चारों तरफ प्राकृतिक माहौल देखने के लिए मिलता है। यहां पर आने के लिए परोल गांव से आना पड़ता है। यहां पर आपको पैदल ट्रैकिंग करके आना पड़ता है, क्योंकि रास्ता जंगल का रहता है और उबड़ खाबड़ रहता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर आपको शिव भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको श्री राधे कृष्ण जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जगह प्रकृति के करीब है, तो आपको बहुत अच्छा भी लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने बातचीत में प्रगति के दिए संकेत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द हो सकती है फाइनल, पीयूष गोयल ने बातचीत में प्रगति के दिए संकेत
गुजरात ATS ने वडोदरा से संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सदस्य को पकड़ा, AK-47 और कारतूस बरामद
गुजरात ATS ने वडोदरा से संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद सदस्य को पकड़ा, AK-47 और कारतूस बरामद
तिरुपति मंदिर को चेन्नई के जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत करीब 208 करोड़ रुपये
तिरुपति मंदिर को चेन्नई के जैन दंपती ने दान किए 121 किलो सोने के आभूषण, कीमत करीब 208 करोड़ रुपये
केरल का वायनाड बनेगा देश का पहला ई-कचरा मुक्त जिला, 102.85 टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा किया गया एकत्र
केरल का वायनाड बनेगा देश का पहला ई-कचरा मुक्त जिला, 102.85 टन इलेक्ट्रॉनिक कचरा किया गया एकत्र
बैंकों और निवेश से जुड़े लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा
बैंकों और निवेश से जुड़े लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत, MCOCA मामले में मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत, MCOCA मामले में मिली राहत
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के लिए नहीं कुर्सी के लिए साथ आए दल
भीड़भाड़ से दूर घूमना है तो जाएं रीएक, यहां मिलेगा मिजोरम का असली अनुभव
भीड़भाड़ से दूर घूमना है तो जाएं रीएक, यहां मिलेगा मिजोरम का असली अनुभव
होटल की भीड़ छोड़ सरमोली में बिताएं छुट्टियां, मिलेगा पहाड़ों का असली सुकून
होटल की भीड़ छोड़ सरमोली में बिताएं छुट्टियां, मिलेगा पहाड़ों का असली सुकून
भारत में बने Chariot-1 AI मॉडल लॉन्च, 10 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट को आवाज में बदलने की क्षमता
भारत में बने Chariot-1 AI मॉडल लॉन्च, 10 भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट को आवाज में बदलने की क्षमता
BharatGen ने लॉन्च किया Patram 1.5 AI मॉडल, खराब स्कैन और हस्तलिखित दस्तावेज भी पढ़ सकेगा
BharatGen ने लॉन्च किया Patram 1.5 AI मॉडल, खराब स्कैन और हस्तलिखित दस्तावेज भी पढ़ सकेगा
ये प्रेम मोल लिया आज सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर टिकी नजरें
ये प्रेम मोल लिया आज सिनेमाघरों में रिलीज, आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पर टिकी नजरें
नाखूनों के किनारे की त्वचा छिल रही है? जानें क्यूटिकल केयर के 7 टिप्स
नाखूनों के किनारे की त्वचा छिल रही है? जानें क्यूटिकल केयर के 7 टिप्स
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धुरंधर की सिंगर Reble के चेहरे से टकराया ड्रोन, बीच में ही छोड़ना पड़ा स्टेज
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान धुरंधर की सिंगर Reble के चेहरे से टकराया ड्रोन, बीच में ही छोड़ना पड़ा स्टेज
astrology