न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी बना रहे हैं मिस्र घूमने का प्लान, पिरामिड के साथ इन स्थलों का भी करें दीदार

जब भी कभी विश्व धरोहरों की बात की जाती हैं तो उसमें मिस्र के पिरामिडों का जिक्र जरूर होता हैं जो कि दुनिया के अजूबों में भी शामिल हैं। कई लोग इन्हीं पिरामिडों को देखने के लिए मिस्र पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 11:36:03

क्या आप भी बना रहे हैं मिस्र घूमने का प्लान, पिरामिड के साथ इन स्थलों का भी करें दीदार

जब भी कभी विश्व धरोहरों की बात की जाती हैं तो उसमें मिस्र के पिरामिडों का जिक्र जरूर होता हैं जो कि दुनिया के अजूबों में भी शामिल हैं। कई लोग इन्हीं पिरामिडों को देखने के लिए मिस्र पहुंचते हैं। मिस्र का नाम सुनते ही हमारे जहन में रहस्यमयी वातावरण व्याप्त हो जाता है। मिस्र दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। मिस्र की अर्थव्यवस्था पर्यटन, कृषि, उद्योग, सेवाओं और मिस्र के कई अन्य बेहतरीन पर्यटन स्थलों जैसे विभिन्न क्षेत्रों के साथ मध्य पूर्व में सबसे विविधतापूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। मिस्र एक ऐसा गंतव्य है जो न कि सिर्फ पिरामिड के लिए मशहूर है बल्कि वहां पर बहुत सारे कई अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं। अगर तुलनात्मक दृष्टि से देखें तो मिस्र दुनिया के और देशों की अपेक्षा एक सस्ता और खूबसूरत देश है जहाँ हर कोई अपने बजट के हिसाब से टूर प्लान कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको मिस्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दीदार आपको अविस्मर्णीय यादें देगा।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

गीज़ा के पिरामिड

मिस्र में स्थित गीज़ा के पिरामिडो को मिस्र की सबसे अहम धरोहर माना जाता है। मिस्र में घूमने आने वाले अधिकतर पर्यटक खास गीज़ा के पिरामिड को ही देखने आते हैं। पिरामिड मिस्र के राजाओं को समर्पित है, जिसमें उनके पार्थिव शरीर को दफना कर पिरामिड के भीतर सुरक्षित रखा गया था। मिस्र में शवों को ‘ममी’ कह्ते है। मिस्र के पिरामिड उन राजाओं के स्मारक के रूप में जाने जाते हैं। इतिहासकार बताते है कि जब पिरामिड के भीतर शवों को दफनाया जाता था तो उनके साथ खाना, शराब, गहने, कपड़े और कई बेशकीमती चीज़े भी दफना दी जाती थी ताकि राजा की आत्मा आसानी से रह सके। इन पिरामिडो में राजा के पार्थिव शरीर के साथ कई सेवक और सेविकाओं को भी इन्हीं पिरामिड में दफन करदिया जाता था। दुनिया के सात अजूबो में शामिल मिस्र के पिरामिड प्राचीन काल से ही इस सूची में शामिल है। आज भी यह पूरी तरह सुरक्षित हैं और विश्व की मुख्य धरोहरों में से एक है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

लक्सर

नील नदी के पूर्वी तट पर स्थित, लक्सर, जिसे वैली ऑफ किंग के नाम से भी जाना जाता है, यह मिस्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनिया के सबसे बड़े ओपन-एयर म्‍यूजियम संग्रहालय के रूप में भी इसे जाना जाता है। यह जगह प्राचीन फिरौन की चट्टानों को काटकर बनाई गई कब्रें हैं जहां यहां के प्रसिद्ध और प्राचीनतम राजा तूतनखामुन और अमेनहोटेप को दफनाया गया था। यह जगह मिस्र में देखने लायक और हॉरर जगहों में से एक मानी जाती है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

काहिरा

काहिरा तमाम पर्यटकों के लिए सपनों का शहर है। शहर की दार्शनिकता इतनी अधिक खूबसूरत हैं कि यहां हमेशा भीड़ भाड़ का माहौल बना रहता है। प्राचीन मिस्री सभ्यता और संस्कृति को करीब से देखने और समझने के लिए काहिरा सबसे अच्छा शहर है। शहर के हर तिराहे पर आपको मिस्री संस्कृति की झलक मिल जाएगी। प्राचीन बड़ी बड़ी दीवारें और लंबे लम्बे स्तम्भ इस शहर को वास्तविक घूमने लायक जगह बना देते हैं। प्राचीन मंदिर, संग्रहालयों, चर्चों और कई स्मारकों के साथ यह शहर मिस्री सभ्यताओं को समझने का अच्छा मौका प्रदान करता है। काहिरा की प्राचीन परंपराओं की कई दिलचस्प बातें आपको इसी शहर में आकर पता चलेगी। यहा का प्रसिद्ध खान अल-खलीली में जाकर आप अपने लिए मिस्र की सबसे मशहूर कालीन और कई अंतरंगी उपयोगिता पूर्ण चीज़े खरीद सकते है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

सिवा ओएसिस

सिवा ओएसिस मिस्र के प्रसिद्ध नखलिस्तानों में से एक है, जो क़त्तारा अवसाद के बीच स्थित है। इस क्षेत्र की जलवायु अच्छी है, सर्दियों में ठंड, गर्मियों में गर्म और वसंत और शरद ऋतु में मध्यम होती है। सिवा में एक बड़ी झील भी है जिसे खारे पानी की झील कहा जाता है। यह अपने खजूर और जैतून के लिए बहुत प्रसिद्ध है, यह मिस्र में सबसे सुंदर और सुरम्य नखलिस्तानों में से एक है और पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

अबू सिंबल रॉक टेम्पल

यह नासिर झील के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यह एक जुडवा मंदिर है जो रामेसेस द्वितीय और उसकी रानी नेफ़रतारी के याद में बनाया गया था। खड़ी पहाड़ों में बनाए गए इस मंदिर को भी मिस्र में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय स्थानों में से एक गिना जाता है। राजा और रानी के सिंहासन पर बैठे हुए मिस्र के पहाड़ों की इस विशालकाय मूर्ति चट्टानों को देखकर ही प्राचीन मिस्र की एक प्रतिष्ठित छवि आंखों के सामने देखने को मिलती है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

कर्नाक मंदिर

कर्नाक मंदिर, मिस्र की प्राचीनतम स्मारकों में से एक है। इतिहास में इसे राजाओं की घाटी के नाम से भी जाना जाता था। कर्नाक मंदिर मिस्र की खुबसूरत नील नदी के किनारे पर बसे लक्सर शहर में स्थित है। देश दुनिया से आने वाले लगभग मिस्र आने वाले सभी पर्यटकों के लिए यह मंदिर परिसर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी बड़ी दीवारें और स्तम्भ को देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे देवताओं द्वारा अलौकिक शक्तियों का उपयोग करके इस मंदिर का निर्माण हुआ होगा। काफी लंबी चौड़ी जगह में बना यह मंदिर चार भागों में विभाजित है। पर्यटकों और आम जनता के लिए सिर्फ अमून मंदिर को खुला हुआ रखा है। मंदिर में बने कुल 134 विशालकाय स्तम्भ मिस्र की वास्तुशिल्पीय कारीगरी का सबसे अच्छा उदाहरण है।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

अलेक्जेंड्रिया लाइब्रेरी

अलेक्जेंड्रिया की रॉयल लाइब्रेरी मिस्र की प्राचीन लाइब्रेरी है। पुस्तक पढ़ने के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। यह विभिन्न कार्यों, व्याख्यान कक्षों, बैठक कक्षों और उद्यानों के संग्रह के साथ पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है। यह पुस्तकालय अलेक्जेंड्रिया संग्रहालय नामक अनुसंधान के बड़े संस्थान का हिस्सा था।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

सलादीन का गढ़

यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहरों में शामिल सलादीन का गढ़ मिस्र की राजधानी की रक्षा के लिए तैयार किया गया था। यह एक विशाल किला है जो कई निगरानी टावरों से घिरा हुआ है। इसके अंदर कई खूबसूरत मस्जिद और जोसेफ का कुआँ आदि है जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां आप अल-नसीर, सुलेमान पाशा और अल गौहारा पैलेस संग्रहालय भी घूम सकते हैं।

tourist destinations in egypt,egypt travel attractions,must-visit places in egypt,iconic sites to explore in egypt,egyptian tourist spots,best places for travelers in egypt,discovering egypt wonders,exploring egypt historic sites,cultural landmarks in egypt,egypt travel guide,ancient wonders of egypt,egypt vacation destinations,sightseeing in egypt,egypt famous landmarks,unforgettable travel experiences in egypt

माउंट सिनाई

यदि आप मिस्र में रहते हुए भी एक अलग तरह का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको माउंट सिनाई जरूर जाना चाहिए। यहां का अद्भुत पहाड़ी नज़ारा ईश्वर की सबसे हसीन देन लगती है। जो लोग पहाड़ों को देखने का मन रखते है उनके लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। मिस्र का यह स्थान खास धर्मिक आस्थाओं से जुड़ा हुआ पवित्र स्थान है। यहां जाने वाले पर्यटकों का मानना है कि माउंट सिनाई आकर उन्हें एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। ऐसे होने का मुख्य कारण इस जगह की धार्मिक पवित्रता को माना जाता है। कुरान, निर्गमन और बाइबिल जैसी धर्मिक किताबों में भी माउंट सिनाई का जिक्र हुआ है। ईसाई धर्म में इस जगह की मुख्य मान्यता है। कहां जाता है कि माउंट सिनाई में ही मूसा ने दस आज्ञाएँ प्राप्त की थीं। यहां आने पर माउंट सिनाई की पैदल यात्रा करना ईसाईयों की धार्मिकता से जुड़ा हुआ है। लोग यहां आते है, होटेलों में या लॉज में रुककर बाइबल के अनुसार सूर्योदय होने का सुंदर नज़ारा देखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग