न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को मेघालय ले गई थी सोनम रघुवंशी! MP से ही ले गई थी हत्यारे

राजा और सोनम रघुवंशी की हनीमून यात्रा का जो किस्सा 16 दिन से रहस्य बना हुआ था, अब वह एक खौफनाक साजिश में बदलता नजर आ रहा है। मेघालय पुलिस और मुख्यमंत्री के बयान के अनुसार, यह अब स्पष्ट होता जा रहा है कि सोनम अपने पति राजा को हनीमून पर नहीं, बल्कि हत्या के लिए लेकर गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 8:47:33

हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को मेघालय ले गई थी सोनम रघुवंशी! MP से ही ले गई थी हत्यारे

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझती नजर आ रही है। मेघालय के शिलांग में राजा की लाश मिलने के बाद से फरार चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग के मुताबिक, सोनम ने हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार कर रखी थी और उसने तीन सुपारी किलरों को मध्य प्रदेश से ही हायर किया था।

पुलिस ने बताया कि सोनम की गिरफ्तारी के अलावा तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक हमलावर अब भी फरार है। मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि 7 दिन के भीतर पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने राजा को मेघालय हनीमून के बहाने बुलाया, लेकिन असल मंशा उसकी हत्या थी। घटना के दिन सोनम और राजा के साथ तीन अन्य पुरुष देखे गए थे, जिनमें से अधिकतर हिंदी में बात कर रहे थे। गाइड अल्बर्ट पी.डी. ने यह अहम जानकारी पुलिस को दी थी।

पुलिस जांच में एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पी.डी. ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आखिरी बार उन्होंने सोनम और राजा को देखा था, लेकिन वे अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन अन्य पुरुष भी थे, जो हिंदी में बातचीत कर रहे थे। चार पुरुष आगे चल रहे थे और महिला उनके पीछे। इसी आधार पर पुलिस ने गाजीपुर से तीन अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा सोनम ने अपने घर पर एक बार ‘सरेंडर’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए संपर्क किया था, जिससे पुलिस को उनके सकुशल होने का संकेत मिला। पुलिस घरवालों के फोन पर निगरानी कर रही थी और इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

जांच में सोनम द्वारा अपनी सास को भेजा गया अंतिम वॉइस मैसेज भी सामने आया है, जो इस मामले की गुत्थी को और जटिल बना रहा है। साथ ही, बरामद स्कूटर, चाभियां और रेनकोट जैसे सबूत भी इस केस को रहस्यमय बना रहे हैं।

इंदौर पुलिस गाजीपुर के लिए रवाना हो गई है, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की अपील भी की है।

मेघालय पुलिस और सरकार के बयानों से यह भी स्पष्ट है कि यह हत्या अचानक नहीं बल्कि पूरी साजिश के तहत की गई थी। हमलावरों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, और पुलिस का ऑपरेशन अब भी जारी है।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर चर्चा में है, जहां लोग अलग-अलग तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ का मानना है कि सोनम का अपहरण कर बांग्लादेश ले जाया गया था, जबकि कई लोग इसे किसी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं और सोचते हैं कि सोनम अभी जिंदा हो सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत