न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-बच्चों से लेकर सास-ससुर तक… महिला सबको दे रही थी धीमा जहर, ऐसे हुआ खुलासा

कर्नाटक के हसन जिले में एक महिला ने अपने पति, बच्चों और ससुराल वालों को मारने की खौफनाक साजिश रची। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर वह उन्हें धीरे-धीरे जहर देकर मारने की कोशिश कर रही थी। जानिए पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 3:57:12

पति-बच्चों से लेकर सास-ससुर तक… महिला सबको दे रही थी धीमा जहर, ऐसे हुआ खुलासा

देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक से एक चौंकाने और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति, बच्चों, सास और ससुर को मारने की योजना बना डाली। हैरान करने वाली बात यह है कि वो लंबे समय से सभी को थोड़ा-थोड़ा जहर देकर धीरे-धीरे मारने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि वे उसके अवैध संबंधों में बाधा बन रहे थे। इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब महिला के पति को उसके बैग में कुछ संदिग्ध गोलियां मिलीं। पति गजेंद्र उन गोलियों को लेकर डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने जाँच के बाद बताया कि ये गोलियां अत्यंत हानिकारक और विषैली हैं, और नियमित सेवन से जान भी जा सकती है।

आरोपी महिला गिरफ्तार, पहचान हुई सार्वजनिक

अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 33 वर्षीय चैत्रा के रूप में हुई है। ये पूरा मामला कर्नाटक के हसन जिले के बेलूर तालुक के केरलुर गांव का है। रिपोर्ट के अनुसार, चैत्रा और उसके पति गजेंद्र की शादी को 10 साल हो चुके थे, और उनके दो मासूम बच्चे भी हैं। पिछले कुछ महीनों से चैत्रा फोन पर घंटों बात करती थी, जिससे गजेंद्र को शक हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि चैत्रा का किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। गजेंद्र ने तुरंत यह बात चैत्रा के घरवालों को बताई, और दोनों पक्षों ने मिलकर सुलह की कोशिश की। उस समय चैत्रा ने अपनी गलती मानी और बच्चों के लिए दोबारा घर लौटने को तैयार हो गई।

नया अफेयर और फिर से धोखा

लेकिन कुछ महीनों बाद ही चैत्रा ने अपने पड़ोसी शिवू से दोस्ती कर ली और उनका अफेयर शुरू हो गया। जब गजेंद्र को इसकी भनक लगी तो उसने सवाल पूछे, जिससे घर में झगड़ा शुरू हो गया। इतना ही नहीं, पिछले साल शिवू ने गजेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी, जिससे उसे जेल भी जाना पड़ा। जेल से निकलने के बाद गजेंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी – उसे थकान, अनिद्रा, सुस्ती जैसी समस्याएं रहने लगीं। इसी बीच चैत्रा मायके जाने की जिद करने लगी। एक दिन जब गजेंद्र ने उसका बैग चेक किया, तो उसे उसमें मोबाइल फोन और संदिग्ध गोलियां मिलीं। गोलियों की जाँच करवाई गई तो साफ हुआ कि वे जहर की गोलियां थीं, और चैत्रा पिछले कई महीनों से गजेंद्र, बच्चों, सास और ससुर को थोड़ा-थोड़ा देकर जहर पिला रही थी।

अस्पताल में भर्ती, केस दर्ज

सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेलूर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। चैत्रा को हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया गया है। साथ ही, उसके प्रेमी शिवू के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती