न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गंभीर रूप से बिगड़ी BB OTT 3 की विजेता सना की तबीयत, दीपिका-वांगा विवाद में इस एक्टर ने दी रिएक्शन

एक्ट्रेस सना मकबूल ने पिछले साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का खिताब जीता था। तब से उनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ रही है। सना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 8:06:45

2 News : गंभीर रूप से बिगड़ी BB OTT 3 की विजेता सना की तबीयत, दीपिका-वांगा विवाद में इस एक्टर ने दी रिएक्शन

एक्ट्रेस सना मकबूल ने पिछले साल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का खिताब जीता था। तब से उनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ रही है। सना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती है। फैंस को भी सना की पोस्ट का इंतजार रहता है। उनके फैंस उनसे जुड़ी हर गतिविधि जानने को बेकरार रहते हैं। फिलहाल सना को लेकर अच्छी खबर नहीं है। सना की तबीयत नासाज है। सना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि उन्हें क्या हुआ है।

सना की डॉक्टर आशना कांचवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने सना की अस्पताल से एक फोटो शेयर की, जिसमें सना बेड पर बैठी हैं, चेहरा उतरा हुआ है और नजरें झुकी हुई हैं। यह फोटो सामने आने के बाद फैंस सना की हालत देख घबरा गए। डॉ. आशना ने कैप्शन में लिखा, “मेरी प्यारी और मजबूत सना, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। इतनी गंभीर हालत में भी तुमने जो हिम्मत और ताकत दिखाई है, वो काबिल-ए-तारीफ है। इंशाअल्लाह तुम जल्द ठीक होकर और भी मजबूत बनकर वापस आओगी। अल्लाह तुम्हारे साथ है और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। लव यू सना।”

अब सना को चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ तो कर ही रहे हैं, साथ ही उनकी बीमारी के बारे में भी जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSana ट्रेंड कर रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है सना ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही हैं। यह काफी गंभीर स्थिति होती है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम लिवर को नुकसान पहुंचाने लगता है। इससे पहले भी सना ने साल 2020 में इस बीमारी को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात की थी और अपनी हेल्थ जर्नी को शेयर किया था।

2 News : गंभीर रूप से बिगड़ी BB OTT 3 की विजेता सना की तबीयत, दीपिका-वांगा विवाद में इस एक्टर ने दी रिएक्शन

राणा दग्गुबाती ने कहा, इंडस्ट्री में ऐसे भी एक्टर हैं, जो सिर्फ 4 घंटे ही काम करते हैं और…

पिछले दिनों दीपिका पादुकोण दिग्गज फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गईं। वैसे तो इसके कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन एक बात जो सामने आई है उसके अनुसार दीपिका 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी करना चाहती थीं। अजय देवगन व काजोल सहित कुछ सितारों ने दीपिका का समर्थन किया है। अब बाहुबली फेम साउथ इंडियन एक्टर राणा दग्गुबाती ने भी इस पर रिएक्शन दी है। दग्गुबाती ने ‘द लल्लनटॉप’ के साथ बातचीत में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रति व्यक्ति आय के मामले में दुनिया में शायद 186वें स्थान पर है। ऐसे देश में जहां पर 1.8 बिलियन लोग हों और उनमें 70-80 फीसदी महज 100 रुपए प्रति दिन कमाते हैं।

अभी बहुत आगे जाने की जरूरत है। वर्क कल्चर सिर्फ प्रोफेशनल नहीं होता, यह पर्सनल भी होता है। मैं एक ऐसी इंडस्ट्री से आता हूं, जो मद्रास से आई है, जिसमें कुछ परिवार थे और सैकड़ों लोग, जो अपना बोरिया बिस्तर लेकर दूसरे शहर में आए और काम शुरू किया। यह सिर्फ मेरे लिए काम नहीं है बल्कि एक लाइफस्टाल है। महाराष्ट्र में 12 घंटे की शिफ्ट होती है और तेलुगु सिनेमा में 8 घंटे की शिफ्ट में काम किया जाता है। महाराष्ट्र में काम 9 बजे शुरू होता है और तेलुगु में सुबह 7 बजे ही सेट लग जाता है।

स्टूडियो या फिर लोकेशन या फिर सेट पर शूट करते हैं इसका समीकरण बदल जाता है। यहां पर चीजें एक जैसी नहीं होती हैं। कोई किसी पर दबाव नहीं बनाता है। ये हमेशा से ही एक च्वॉइस रही है। हर कोई तय करता है कि उसकी जिंदगी में क्या जरूरी है। इंडस्ट्री में ऐसे भी एक्टर हैं, जो सिर्फ 4 घंटे ही काम करते हैं और ये उनका काम करने का तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज