न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 जून से भारी बारिश का अलर्ट- दक्षिण, पूर्व और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत

देशभर में जहां उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जून से देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 3:31:06

10 जून से भारी बारिश का अलर्ट- दक्षिण, पूर्व और उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के संकेत

देशभर में जहां उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10 जून से देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत लोगों को सावधानी बरतने और मौसम की ताज़ा जानकारी पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में 10 जून से बारिश का प्रकोप बढ़ने वाला है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 10 से 14 जून तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा क्षेत्र में 11 से 14 जून तक तेज बारिश का अनुमान है, जबकि लक्षद्वीप में 13 और 14 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, इंटीरियर कर्नाटक में 12 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत में भी अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 11 से 14 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 से 13 जून के बीच तेज बरसात का अनुमान है। पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार और ओडिशा में 8 से 12 जून तक बारिश होगी। बिहार और झारखंड में 11 से 14 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और 11-12 जून को तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में गर्मी और कुछ राहत

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी अभी बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में 8 से 11 जून तक हीटवेव चलेगी। हालांकि, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 14 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी यूपी में 13 और 14 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 12 से 14 जून के बीच तेज बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में गर्मी के बीच चलेंगी तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहेगा और तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 43 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को लोगों को गर्मी के साथ-साथ हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर