न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दुआ के लिए ऐसा कहने पर बादशाह को देनी पड़ गई सफाई, हनी ने ली चुटकी, राज को लेकर सोनाली ने कहा…

मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं। फिलहाल वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 8:50:18

2 News : दुआ के लिए ऐसा कहने पर बादशाह को देनी पड़ गई सफाई, हनी ने ली चुटकी, राज को लेकर सोनाली ने कहा…

मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में रहते हैं। फिलहाल वे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, जिसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ गई। दरअसल बादशाह ने 6 जून को अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें बादशाह ने पूरी दुनिया में लोकप्रिय अल्बानियन सिंगर दुआ लिपा का नाम लिखा था और एक रेड हर्ट इमोजी शेयर की थी। जैसे ही बादशाह की ये पोस्ट सामने आई, तो वायरल हो गई। इसके बाद एक यूजर ने रैपर से पूछा कि क्या आप दुआ के संग किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। तब बादशाह ने कमेंट करते हुए लिखा कि वो दुआ के साथ बच्चे पैदा करना चाहते हैं।

बादशाह के इस कमेंट के बाद इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और यूजर्स उनकी सोच को गिरा हुआ बताने लगे। उन पर तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए गए और उन्हें खूब भला-बुरा कहा। इस ट्रॉलिंग के बाद अब बादशाह ने अपने फेवर में नई पोस्ट शेयर की है। बादशाह ने लिखा, “मुझे लगता है कि सबसे अच्छी तारीफ जो आप किसी महिला को दे सकते हैं, जिसकी आप सच में तारीफ करते हैं, वो ये विश करना है कि वो आपके बच्चे की मां बनें। मेरी सोच नहीं तुम्हारी सोच सामने आई है।” उल्लेखनीय है कि दुआ भारत भी आ चुकी हैं और उन्होंने अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के तहत मुंबई में परफॉर्म किया था। इस दौरान बड़ी तादाद में इंडियन फैंस पहुंचे थे।

हालांकि बादशाह की सफाई भी कई लोगों को रास नहीं आ रही, उन्हीं में से एक नाम है मशहूर रैपर व सिंगर हनी सिंह का। हनी ने सिर्फ एक शब्द का कमेंट करके उन्हें ट्रॉल कर दिया। हनी ने कमेंट किया, “जीनियस।” साथ ही हंसने और तालियां बजाने वाली इमोजी बना दी। मालूम हो कि हनी और बादशाह की दुश्मनी काफी पुरानी है। एक वक्त था जब दोनों ने काफी वक्त तक साथ में काम किया था, लेकिन फिर दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं। उनके रिश्ते उस वक्त और भी खराब हो गए जब हनी का खराब वक्त चल रहा था और बादशाह ने इस मौके को बड़ी अच्छी तरह भुनाया।

badshah,rapper badshah,singer badshah,dua lipa,singer dua lipa,honey singh,rapper honey singh,badshah dua lipa,sonali bendre,actress sonali bendre,raj thackeray,sonali raj

हाल ही सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे का वीडियो देख लोग लगाने लगे थे अटकलें

सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस हैं। सोनाली ने अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया। सोनाली फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं। सोनाली की शादी डायरेक्टर गोल्डी बहल संग हुई है। कहते हैं कि एक वक्त था जब सोनाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के दिल पर भी राज किया करती थीं। हाल ही सोनाली और राज का एक वीडियो सामने आने के बाद कथित तौर पर दोनों के लिंकअप की खबरें सामने आने लगीं। अब सोनाली ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जब सोनाली से पूछा गया कि सालों पहले राज को उन पर क्रश था तो उन्होंने उल्टे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या उन्हें था? मुझे इस बारे में संदेह है।

मैं वायरल वीडियो में अपनी बहन से बात कर रही थी, वो वहीं मौजूद थीं। मुझे लगता है कि जब लोग इस पर बात करते हैं तो यह अच्छा नहीं लगता। मेरा मतलब है कि इसमें परिवार शामिल होता है और भी लोग होते हैं। दोनों परिवारों के रिश्ते बहुत पुराने हैं। मेरे जीजा क्रिकेटर हैं। उन्होंने राज के चचेरे भाई के साथ भी क्रिकेट खेला है। वहीं, मेरी बहन की सास विभागाध्यक्ष रही हैं, जिन्होंने हमें (रामनारायण) रुइया कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया है। दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।

राज की पत्नी शर्मिला ने मुझसे एयरपोर्ट पर माइकल जैक्सन का स्वागत करने के लिए संपर्क किया था। शर्मिला की मां और मेरी मौसी अच्छी दोस्त हैं। मैं हमेशा ही सफर करती रहती थी। ऐसा नहीं है कि मैं राज को एक सीमा से ज्यादा जानती हूं। मैं लगभग दो साल में एक बार गर्मियों की छुट्टियों में या ऐसे ही किसी मौके पर महाराष्ट्र आया करती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी