न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत केस के चलते रिया और शोविक पर पड़ा था यह असर, इस एक्टर को देख रोने लगीं फैन, देखें वीडियो

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हाल ही खत्म हुए एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज डबल एक्स’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आई थीं। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 7:18:08

2 News : सुशांत केस के चलते रिया और शोविक पर पड़ा था यह असर, इस एक्टर को देख रोने लगीं फैन, देखें वीडियो

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हाल ही खत्म हुए एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज डबल एक्स’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आई थीं। इससे पहले उन्हें सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के चलते काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी। यहां तक कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा। कुछ समय पहले रिया इससे बरी हो गई हैं। उन पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ। अब रिया ने इसे लेकर बात की है। रिया ने CNBC TV18 के साथ बातचीत में बताया कि वो अब अपने भाई शोविक के साथ मिलकर क्लोदिंग ‘ब्रैंड चैप्टर 2’ बना रही हैं। रिया ने कहा कि जब हम उस ट्रेजिडी से गुजर रहे थे तो हम दोनों ने अपना करिअर खो दिया था। मुझे एक्टिंग का काम मिलना बंद हो गया था।

CAT में शोविक के 96 परसेंटाइल आए थे लेकिन ये भी उसी वक्त हुआ था जब वो अरेस्ट हुआ था। जब वो वापस आया तब तक पहला ट्राइमेस्टर खत्म हो चुका था। उसका एमबीए करिअर और फ्यूचर की प्लानिंग भी खत्म हो चुकी थी। इसके बाद किसी भी कोऑपरेट में उसके लिए काम मिलना बहुत मुश्किल था। कोई भी ऐसे शख्स को अपनी कंपनी में हायर नहीं करना चाहता है जो मीडिया में रहा हो। कुछ समय के लिए हमें समझ ही नहीं आ रहा था कि जिंदगी कहां जा रही है। हम हमारे हीलिंग प्रोसेस में थे।

अब रिया ने अपना पहला क्लोदिंग स्टोर खोल लिया है, जिसके लिए उन्होंने ग्रैंड ओपनिंग रखी। इस दौरान कई सेलेब्स स्टोर ओपनिंग में पहुंचे। रिया ने अपने स्टोर में पूजा भी रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक फैंस को दिखाई। इंस्टाग्राम पर शेयर की झलकियों का कैप्शन था, “हमारे Chapter 2 के लिए आभार..गणपति बप्पा मोरया। इस स्टोर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए कलेक्शन उपलब्ध है, जिसकी रेंज 1190 रुपए से 4190 रुपए तक है।”

बता दें रिया कभी बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार थीं लेकिन साल 2020 में जब सुशांत के निधन की खबर आई, तो सब कुछ बदल गया। सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकीं रिया पर आरोपों की बौछार हो गई। बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें और उनके भाई शोविक को जेल जाना पड़ा। न केवल रिया का एक्टिंग करिअर थम गया, बल्कि उनके भाई की भी प्रोफेशनल लाइफ तहस-नहस हो गई।

‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन राणे ने शेयर किया फैन का वीडियो

एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। हालांकि तब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली, लेकिन जब इसे इस साल सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया तो इसने शानदार कमाई कर डाली। इसके बाद से हर्षवर्धन लगातार सुर्खियों में हैं। उन्हें चाहने वालों की तादाद में काफी इजाफा हुआ है। अब फिल्म का सिक्वल भी चर्चाओं में है जो शायद जल्द ही सामने आ जाए। इस बीच हर्षवर्धन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें एक फीमेल फैन हर्षवर्धन को देखकर रोने लग गई। इस दौरान हर्षवर्धन के जेस्चर ने लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो को हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की प्लेन में रो रही हैं और एयर होस्टेस उन्हें सांत्वना दे रही हैं। वहीं सामने हर्षवर्धन खड़े हैं और उसे बुलाकर बात करते हैं। तब फैन कहती हैं कि मैं हमेशा सोचती थी कि लोग किसी के लिए कैसे रो सकते हैं, लेकिन मैं खुश हूं, इसलिए मैं रो रही हूं। जब मैंने आपकी फिल्म देखी, तब मैं आठवीं में थी।

तीन साल तक मैंने आपकी फिल्म आधी ही देखी थी। तब से आप मेरे पसंदीदा हैं। इस दौरान हर्षवर्धन फैन के आगे सिर झुकाए खड़े थे और लास्ट में उन्होंने उसके सिर पर हाथ रखा और कहा, “भगवान आपका भला करे।” हर्षवर्धन की अगली फिल्म की बात करें तो वे अब ‘दीवाने की दीवानियत’ में नजर आएंगे, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज