न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में प्रचलित हैं राजस्थान के ये बाजार, मिलेगी पारंपरिक चीजों की भरमार

अगर आप राजस्थान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो राजस्थान के इन बाजारों का रूख कर सकते हैं। ये पुराने बाजार पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र बनते हैं। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 20 Jan 2023 5:07:15

देशभर में प्रचलित हैं राजस्थान के ये बाजार, मिलेगी पारंपरिक चीजों की भरमार

राजस्थान भारत का बेहद ही खुबसूरत राज्य है, जो अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं जो यहां की संस्कृति और पर्यटन का लुत्फ़ उठाते हैं। पर्यटन के साथ सभी खरीददारी का भी आनंद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको राजस्थान के कुछ प्रसिद्द बाजारों के बारे में जिनमें मिलने वाली चीजें, यहां की संस्कृति को दर्शाती हैं। अलग-अलग जगहों पर लगने वाले इन मार्केट में आपको राजस्थान की पारंपरिक चीजें आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप राजस्थान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और ढेर सारी शॉपिंग करना चाहते हैं तो राजस्थान के इन बाजारों का रूख कर सकते हैं। ये पुराने बाजार पर्यटकों के बीच आकर्षण के केंद्र बनते हैं। आइये जानते हैं इन बाजारों के बारे में...

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

जोहरी बाजार, जयपुर

राजस्थानी ज्वेलरी काफी पसंद किए जाते हैं। यही नहीं यहां घूमने आए विदेशी को भी यहां का पहनावा और ज्वैलरी काफी भाते हैं। कुंदन वर्क, मिनाक्षी ज्वेलरी जैसे कई पॉपुलर राजस्थानी ज्वैलरी आपको जयपुर के जोहरी बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप अपने किसी वेडिंग या फिर इवेंट के लिए राजस्थानी लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इसके लिए ज्वैलरी आप यहां से खरीद सकती हैं। जोहरी बाजार में आपको ज्वैलरी की कई दुकाने मिल जाएंगी। इसके अलावा कुछ साड़ी और लहंगों की भी हैं। अगर आपके पास अच्छा बजट है और ज्वेलरी में कुछ मास्टरपीस लेना चाहती हैं तो एक बार इस मार्केट को जरूर विजिट करें।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

कोट गेट, बीकानेर

कोट गेट बीकानेर का एक प्रवेश द्वार है। यह बाजार पूरे शहर में चर्चित है। जहां सड़क के किनारे स्टालों और पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें हैं। स्थानीय हस्तशिल्प और लघु चित्रों से लेकर, खादी की वस्तुएं, ऊंट के चमड़े के उत्पाद, बर्तन और सुंदर उपहार या स्मृति चिन्ह का उम्दा संग्रह इस बाजार में हमेशा रहता है। इस बाजार की विशिष्टता यह है कि यहां की प्राचीन वास्तुकला को इसने जीवंत बनाये रखा है।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

हाथी पोल बाजार, उदयपुर

उदयपुर का हाथी पोल बाजार ट्रेडिशनल चीजों के लिए काफी प्रसिद्ध है। हाथों से बने साज सजावट की चीजें यहां काफी मिलती हैं। अगर आप राजस्थानी कल्चर से प्रभावित हैं और यहां की ट्रेडिशनल चीजें जैसे पेंटिंग, शोकेस आदि से घर को सजाना चाहती हैं तो इस मार्केट को एक बार जरूर विजिट करें। उदयपुर पहुंचने के बाद आपको हाथी पोल बाजार जाने के लिए कई साधन मिल जाएंगे, जिससे मार्केट पहुंच सकते हैं।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

नाला बाजार, अजमेर

यदि आप एक दुकानदार हैं, तो आपको नाला बाजार अवश्य जाना चाहिये। यह अजमेर की संपूर्णता का बाजार है। यहां की दुकानों में कपड़ों के अलावा लकड़ी, चांदी के गहने मिलते हैं। जब आप नाला बाजार के बाजार क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो आपको अजमेर की संस्कृति और परंपराओं के दर्शन हो जाते हैं। यहां पर आपको नागराई जूते भी मिलेंगे जो राजस्थान में काफी लोकप्रिय हैं।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

पंसारी बाजार, जैसलमेर

जैसलमेर का पंसारी बाजार में सभी तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। राजस्थानी कपड़ा हो या फिर फुटवियर सबकुछ आपको इस मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। पंसारी बाजार के कठपुतली भी काफी देखने को मिलते हैं, जिसे आप यहां से सस्ते दामों में खरीद सकती हैं। अगर आप जैसलमेर में हैं तो और यहां की कुछ ट्रेडिशनल चीज को अपने साथ ले जाना चाहती हैं तो इस मार्केट को एक बार जरूर घूम आएं।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

बड़ा बाजार, उदयपुर

उदयपुर में स्थित बड़ा बाजार काफी मशहूर और प्रमुख बाजार है। दरअसल यहां शोरूम से लेकर छोटे वेंडर तक हर तरह की दुकानें और स्टोर मिल सकते हैं। यहां बंधनी से लेकर प्राचीन वस्तुएं उचित मूल्य पर सब कुछ बिकता है। इसके अलावा यहां के रेस्टोरेटं भी इस बाजार का प्रमुख आकर्षण का कारण बनता हैं। यहां पर आप राजस्थानी व्यंजनों का भी आनन्द ले सकते हैं। इस बाजार में शाम के समय सबसे ज्यादा रौनक बढ़ जाती है और यहां आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक रहती है।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

सराफा बाजार, पुष्कर

आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड आउटफिट या फिर ट्रेडिशनल चीजों की खरीददारी करना पसंद करती हैं तो एक बार पुष्कर का सराफा मार्केट जरूर जाएं। यह मार्केट पुष्कर के लोगों के अलावा यहां आने वाले यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर है। पुष्कर में रहने वाले स्थानीय लोगों के बीच यह मार्केट काफी पॉपुलर है। जहां जरूरत की सभी चीजें यहां आसानी से मिल जाती हैं।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

नई सड़क, जोधपुर

जोधपुर की नई सड़क सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। बन्धनी या बन्धेज के लिये यह बाजार दूर-दूर तक जानी जाती है। यहां के कपड़ों का पैटर्न, प्रिंट और डिजाइन बहुत ही आकर्षक और रंगीन हैं। यहां के कपड़े आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करते हैं । इस बाजार में पगड़ी, चमड़े का सामान, साड़ी और अन्य कई पारंपरिक वस्तुओं के लिए लोग खिंचे चले आते हैं। इस बाजार को जोधपुर का सबसे आकर्षक बाजार कहा जाता है।

these markets of rajasthan are popular all over the country you will get a lot of traditional things,holiday,travel,tourism

मनिहारों का रास्ता, जयपुर

राजस्थान की लाख की चूड़ियां महिलाओं के बीच खूब पसंद की जाती है। यहां लाख की चूड़ियां खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती हैं। जयपुर की मनिहारों का रास्ता मार्केट लाख की चूड़ियों के लिए काफी मशहूर है। यहां ना सिर्फ महिलाएं चूड़ियां खरीदती हैं बल्कि होलसेल में बेचा भी जाता है। होल सेल में यहां की लाख की चूड़ियों अलग-अलग शहरों में पार्सल होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका