न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार; गन्ने की आड़ में की जा रही थी तस्करी

सिरोही जिले में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने गन्ने की आड़ में हो रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया। ट्रक से 60 लाख रुपये की शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई मावल चौकी पर नाकेबंदी के दौरान हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:42:49

राजस्थान: सिरोही में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार; गन्ने की आड़ में की जा रही थी तस्करी

राजस्थान के सिरोही जिले में आबूरोड स्थित रीको थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब से लदा एक ट्रक जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चम्पावत ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशानुसार राजस्थान-गुजरात सीमा पर स्थित मावल चौकी पर सघन नाकेबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मंगलवार रात करीब 11 बजे एक ट्रक नाकेबंदी में आया, जिसमें ऊपर से गन्ने लदे हुए थे। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर चालक से पूछताछ की, तो उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ।

पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक से गन्ने उतरवाकर तलाशी ली, तो ट्रक के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। ट्रक को तुरंत मावल चौकी लाया गया, जहां शराब की पेटियों की गिनती की गई। जांच में कुल 607 पेटियां अवैध शराब की बरामद की गईं। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध शराब पंजाब से भरकर गुजरात के अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इस कार्रवाई के दौरान एसआई पुखराज, एएसआई भवानी सिंह, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, भवानी सिंह, दिलीप सिंह और ओम प्रकाश जैसे अधिकारी टीम में शामिल रहे।

शराब की गिनती में लगे चार घंटे:

अवैध शराब से भरे ट्रक को जब्त करने के बाद पुलिस उसे मावल चौकी लेकर आई, जहां दोपहर 12 बजे से शराब की गिनती शुरू की गई, जो लगभग शाम 4 बजे तक चली। शराब की बड़ी खेप की गणना में करीब चार घंटे लग गए।

गौरतलब है कि रीको थाना पुलिस ने दो दिन पहले भी एक अन्य ट्रक से 40 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिससे क्षेत्र में शराब तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका गहराती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?