न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बीमारी की चपेट में आए इमरान हाशमी, छोड़ी OG की शूटिंग, काजोल-अयान के चाचा का निधन

मुंबई में प्री-मॉनसून के चलते जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलजनित बीमारियों में भी तेजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:15:48

2 News : इस बीमारी की चपेट में आए इमरान हाशमी, छोड़ी OG की शूटिंग, काजोल-अयान के चाचा का निधन

मुंबई में प्री-मॉनसून के चलते जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जलजनित बीमारियों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। इसी के चलते अभिनेता इमरान हाशमी डेंगू का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इमरान फिल्म OG की शूटिंग कर रहे थे, जब उनकी तबीयत बिगड़ गई। शूटिंग लोकेशन गोरेगांव की आरे कॉलोनी में स्थित थी जो घने जंगल और मच्छरों की अधिकता के लिए जानी जाती है।

एक सूत्र ने बताया कि शूटिंग के दौरान इमरान को डेंगू जैसे लक्षण महसूस हुए, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली और जांच करवाई। रिपोर्ट्स में डेंगू की पुष्टि हुई। इमरान ने बीमारी कंफर्म होते ही फिल्म के निर्माताओं को सूचना दी और कुछ दिनों के लिए शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला लिया। टीम ने भी सहमति जताते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी। खबर है कि फिलहाल इमरान अपने घर पर रेस्ट कर रहे हैं। हालांकि उनकी बीमारी की गंभीरता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि वे कम से कम एक हफ्ते तक शूटिंग से दूर रहेंगे। डॉक्टर्स की अनुमति मिलने के बाद ही वे सेट पर वापसी करेंगे। बता दें फिल्म OG से इमरान तेलुगु सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में टॉलीवुड सुपरस्टार पवन कल्याण लीड एक्टर हैं, जबकि प्रियांका मोहन मेन एक्ट्रेस हैं। इमरान खलनायक के रूप में नजर आएंगे। इमरान इससे पहले सलमान खान और कैटरीना कैफ की मूवी ‘टाइगर 3’ में भी विलेन बने थे। OG के डायरेक्टर ‘साहो’ फेम सुजीत हैं।

इसे RRR जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाला DVV एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इमरान को हाल ही 'ग्राउंड जीरो' में देखा गया था। फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इसमें इमरान ने बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नरेंद्रनाथ दुबे का रोल निभाया। तेजस प्रभा विजय देउस्कर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सई ताम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार थे।

emraan hashmi,actor emraan hashmi,emraan dengue,og movie,emraan shooting,kajol,rono mukherjee,ayan mukherjee,tanisha

फिल्म डायरेक्टर व कंपोजर रोनो मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

एक्ट्रेस काजोल, तनीषा मुखर्जी और फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के चाचा फिल्म डायरेक्टर व कंपोजर रोनो मुखर्जी का निधन हो गया है। रोनो के निधन से पूरा परिवार सदमे में है। रोनो ने अपने करिअर में सिर्फ दो फिल्मों ‘हवाएं’ और ‘तू ही मेरी जिंदगी’ का डायरेक्शन किया था। वहीं रोनो की बेटी शरबनी मुखर्जी भले ही आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था कि 'बॉर्डर' फिल्म में सुनील शेट्टी की ऑनस्क्रीन वाइफ बनकर खूब नाम कमाया था।

इसके अलावा शरबनी ने 'कैसे कहूं कि प्यार है', '332 मुंबई टू इंडिया' और 'मोहनदास' जैसी फिल्मों में काम किया। रोनो के अंतिम दर्शन के लिए अयान, तनीषा और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोग पहुंचे। काजोल, तनीषा और अयान, शरबनी से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में इस दुख की घड़ी में एक-एक करके भाई और बहन शरबनी के घर उनका इस मुश्किल वक्त में साथ देने पहुंच रहे हैं।

‘लगान’ बनाने वाले फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी शोक में डूबे परिवार को सांत्वना बंधाने पहुंचे। आशुतोष का मुखर्जी परिवार से करीबी रिश्ता है। उनकी शादी अयान की बहन सुनीता के साथ हुई है। बता दें इसी साल होली के दिन अयान के पिता एक्टर देब मुखर्जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी