न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋतिक रोशन ने होम्बले फिल्म्स के साथ किया धमाकेदार कोलैब, बोले- हम बड़े सपने देख रहे हैं

उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता होम्बले फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। यह कोलैबोरेशन एक बड़े और विजनरी प्रोजेक्ट की ओर इशारा करता है, जो "धैर्य, भव्यता और गौरव" की कहानी के रूप में सामने आएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 28 May 2025 8:46:33

ऋतिक रोशन ने होम्बले फिल्म्स के साथ किया धमाकेदार कोलैब, बोले- हम बड़े सपने देख रहे हैं

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन अब एक नई सिनेमैटिक यात्रा पर निकल चुके हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता होम्बले फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। यह कोलैबोरेशन एक बड़े और विजनरी प्रोजेक्ट की ओर इशारा करता है, जो "धैर्य, भव्यता और गौरव" की कहानी के रूप में सामने आएगा।

होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “वे उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं… उन्होंने सीमाएं तोड़ी हैं और दिलों पर राज किया है… ऋतिक रोशन को होम्बले परिवार में स्वागत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। यह सालों की मेहनत से बनी साझेदारी है और एक नई सिनेमैटिक यात्रा की शुरुआत है—द बिग बैंग।”

ऋतिक रोशन ने भी इस नई फिल्म को लेकर अपनी खुशी जताते हुए कहा, “होम्बले पिछले कुछ सालों में बेहतरीन कहानियां लेकर आया है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हम कुछ बड़ा सोच रहे हैं और उस विजन को पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं।”

वहीं, होम्बले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागंदूर ने कहा कि ऋतिक के साथ काम करना एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने कहा, “हम ऐसी कहानियां गढ़ते हैं जो दिलों को छूती हैं। ऋतिक जैसे अभिनेता के साथ जुड़ना हमारे उस उद्देश्य की ओर एक अहम कदम है। हमारी कोशिश एक ऐसी फिल्म देने की है जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव दे।”

होम्बले फिल्म्स की पिछली सफलताओं में 'केजीएफ चैप्टर 1 और 2', 'कांतारा' और 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' जैसी फिल्में शामिल हैं—जो पैन इंडिया ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

इधर ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में व्यस्त हैं। इस एक्शन-थ्रिलर को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। 'वॉर 2' की कहानी एक रोमांचक स्पाई यूनिवर्स में सेट है, जहां कबीर और नटराज के बीच हाई-वोल्टेज टकराव दिखाया जाएगा। जूनियर एनटीआर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं और उनका टीज़र पहले ही धूम मचा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी