न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से तोड़ा नाता, सरकारी जिम्मेदारी से हटने का ऐलान

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार में अपनी भूमिका से हटने का एलान कर दिया है। यह फैसला उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 7:26:11

एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से तोड़ा नाता, सरकारी जिम्मेदारी से हटने का ऐलान

टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार में अपनी भूमिका से हटने का एलान कर दिया है। यह फैसला उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किया। अपने बयान में मस्क ने लिखा, "विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरी नियुक्ति की निर्धारित अवधि समाप्त हो रही है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को खर्चों में कटौती का मौका देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि DOGE मिशन समय के साथ और अधिक प्रभावशाली बनेगा और सरकारी कार्यशैली में बदलाव लाएगा।

व्हाइट हाउस ने की पुष्टि

एजेंसी रिपोर्टों के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने मस्क की इस घोषणा की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि एलन मस्क अब डोगे मिशन के प्रमुख नहीं हैं, जो कि राष्ट्रपति ट्रंप की प्रशासनिक लागतों को कम करने की एक महत्वाकांक्षी पहल थी।

मस्क-ट्रंप रिश्तों में आई दरार

एलन मस्क का यह फैसला उस समय सामने आया है जब कुछ समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उनके और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। हाल ही में मस्क ने ट्रंप के "बिग ब्यूटीफुल बिल" को लेकर खुलकर नाराज़गी जताई थी। उन्होंने इस विधेयक को "अत्यधिक खर्चीला" बताया था और कहा था कि इससे संघीय बजट घाटा और बढ़ेगा।

सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में मस्क ने स्पष्ट रूप से कहा था, “कोई भी बिल या तो बड़ा हो सकता है या सुंदर — दोनों एक साथ नहीं। मैं इस बिल के कुछ हिस्सों से असहमत हूं, हालांकि कुछ पहलुओं को लेकर उत्साहित भी हूं।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि राष्ट्रपति ने भविष्य में इसमें बदलाव की संभावना जताई है।

पार्टी के भीतर भी विरोध के स्वर

ट्रंप के इस बिल को लेकर एलन मस्क अकेले नहीं हैं जो नाराज़ हैं। रिपब्लिकन पार्टी के ही कुछ नेता, जैसे कि विस्कॉन्सिन के सीनेटर रॉन जॉनसन, ने भी सार्वजनिक रूप से मस्क की चिंता को जायज़ ठहराया है। जॉनसन ने कहा, “मुझे विश्वास है कि अगर नेतृत्व गंभीर हो तो खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लेकिन मौजूदा स्थिति में यह आसान नहीं है।”

राजनीति से पीछे हटने के संकेत

मस्क ने यह भी संकेत दिए हैं कि अब वह राजनीति से कुछ दूरी बनाएंगे और अपनी कंपनियों — टेस्ला और स्पेसएक्स — पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं सरकार के लिए जो करना चाहता था, वह कर चुका हूं। अब समय है कि मैं फिर से नवाचार और तकनीकी विकास में पूरी तरह लगूं।”

सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व संभाला था मस्क ने

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद, एलन मस्क को सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और कटौती के उद्देश्य से बनाए गए नए विभाग — डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) — की कमान सौंपी गई थी। व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात से मस्क की ‘ऑफबोर्डिंग’ की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि मस्क अब इस जिम्मेदारी में नहीं रहेंगे।

मस्क की ब्रांड वैल्यू पर उठे सवाल

प्रसिद्ध अमेरिकी प्रोफेसर और उद्यमी स्कॉट गैलोवे ने मस्क की इस सरकारी भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्होंने गलत लोगों के साथ खुद को जोड़कर टेस्ला ब्रांड की साख को खतरे में डाल दिया है। पॉपुलर पॉडकास्ट 'पिवोट' में उन्होंने कहा कि मस्क का यह कदम उनके व्यवसायिक हितों के खिलाफ जा सकता है।

ट्रंप की विवादास्पद नीतियां बनी चर्चा का विषय

राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई विवादास्पद और निर्णायक फैसले लिए हैं — जिनमें अंतरराष्ट्रीय टैरिफ, आप्रवासन पर सख्ती, थर्ड जेंडर से जुड़े फैसले, WHO से हटने का निर्णय, और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों की नीति शामिल हैं। एलन मस्क का हटना ट्रंप प्रशासन की नीतियों से नाराजगी का संकेत भी माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब