न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र, पर्यटकों की रहती है बहार, ये हैं मुख्य दर्शनीय स्थल

पंजाब भारत का सबसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, जहां आप सिख धर्म को अच्छे से जान और समझ सकते हैं। राज्य में सिखों की ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 15 Jun 2021 6:14:29

पंजाब : सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र, पर्यटकों की रहती है बहार, ये हैं मुख्य दर्शनीय स्थल

पंजाब भारत का सबसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, जहां आप सिख धर्म को अच्छे से जान और समझ सकते हैं। राज्य में सिखों की प्रमुख उपस्थिति के कारण पंजाब की संस्कृति सिख धर्म की लगभग समकक्ष है। इतना ही नहीं, सिख योद्धा समूह, खालसा, यहीं पंजाब में पैदा हुए थे। पंजाब की यात्रा के दौरान यहां की प्रसिद्ध लस्सी चखें, क्लासिक पंजाबी जूतियां खरीदें। आईए जानते हैं कि पंजाब की यात्रा के दौरान किन-किन खास जगहों की सैर करनी चाहिए।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

अमृतसर

अमृतसर में हरमिंदर साहिब के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। सिर्फ स्वर्ण मंदिर ही नहीं, अमृतसर में आप जलियावाला बाग, वाघा बॉर्डर और प्राचीन मंदिर देख सकते हैं। भारत में अमृतसर सबसे ज्यादा दौरा किया जाने वाला पर्यटन स्थल है। यहां हर दिन हजारों की तादाद में पर्यटक स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचते हैं। यह पूरे विश्व में सिखों का सबसे सम्मानित तीर्थ स्थान है। इसके अलावा अमृतसर शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस है। यहां के हॉल बाजार में आपको एक से बढ़कर एक पारंपरिक कपड़े मिलते हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

चंडीगढ़

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ सबसे फेमस पर्यटन स्थल में से एक है। चंडीगढ़ में कुछ सुव्यवस्थित मनोरंजन केंद्र हैं। यहां घूमने के लिए अवकाश घाटी, रोज गार्डन, फन सिटी और रॉक गार्डन जैसी बहुत-सी जगहें हैं। इसके अलावा आप यहां सुखना लेक में बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

शीश महल

पंजाब को भारत की शान कहते हैं। यहां की खेतों की हरियाली लोगों को लुभाती है लेकिन शायद आपको यह नहीं पता कि पंजाब अपने पुराने महल के लिए भी काफी मशहूर है। यहां के टेढ़े-मेढ़े महल और भव्य मंदिर पंजाब की शान को दोगुणा कर देते हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

लुधियाना

अगर आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां घूमने के लिए हवाई अड्डा रेस्टोरेंट, लोधी फोर्ट, Rural Heritage Museum, टाइगर जू, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, महाराजा रंजीत सिंह वॉल म्यूजियम, फिल्लौर पार्क, नेहरू रोज गार्डन और डीयर पार्क जैसे टूरिस्ट प्लेस हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

बठिंडा

अगर आप पंजाब के इतिहास को करीब से देखना चाहते हैं तो बठिंडा घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। आप यहां बठिंडा फोर्ट, किला मुबारक, रोज गार्डन और बठिंडा लेक में बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए यहां बीर तालाब जू, लखी जंगल, जूलॉजिकल पार्क और चेतन पार्क जैसी जगहें भी हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

कपूरथला

कपूरथला में आप मशहूर गुरूद्वारे के साथ मूरिश मस्जिद, पंज मंदिर और जगजीत क्लब में घूमने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां शालीमार गार्डन में अपना पूरा दिन आराम से गुजार सकते हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

पठानकोट

अगर आप पठानकोट घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप यहां मुक्तेश्वर मंदिर, आशापुर्णी मंदिर, कथगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता का मंदिर देख सकते हैं। इसके अलावा यहां देखने के लिए नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध, हाइड्रोलिक शोध स्टेशन और ऐतिहासिक शाहपुर्कंदी किला भी मौजूद है।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

जालंधर

पंजाब का शहर जालंधर भी ट्रेवलिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस खूबसूरत शहर में आप देवी तालाब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च, निक्कू पार्क, इमाम नासिर मस्जिद, रंगीला पंजाब हवेली, पुष्पा गुजराल साइंस सिटी और शीतला मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं।

punjab,tourist places,punjab tourist places,sikh religion,khalsa,lassi,amritsar,jalandhar,ludhiana,tourism article in hindi

कृषि पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग है; यह भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक है। यहां के प्रमुख उद्योग हैं : वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन। पंजाब में देश के सबसे अधिक इस्पात के लुढ़के हुए मीलों के कारख़ाने हैं जो कि फ़तहगढ़ साहब की इस्पात नगरी मंडी गोबिन्दगढ़ में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!