Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के इन पवित्र सरोवर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु, स्नान करने से धुलते हैं पाप

भारत को अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता हैं जहां आपको हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग स्वतंत्र रूप से अपने धर्म के नियमों की पालना करते हुए दिखाई देते हैं। इन धर्मों में कई ऐसी जगहों का उल्लेख मिलता हैं जो अपनी पवित्रता के लिए जानी जाती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Feb 2023 2:38:16

भारत के इन पवित्र सरोवर पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु, स्नान करने से धुलते हैं पाप

भारत को अपनी आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता हैं जहां आपको हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग स्वतंत्र रूप से अपने धर्म के नियमों की पालना करते हुए दिखाई देते हैं। इन धर्मों में कई ऐसी जगहों का उल्लेख मिलता हैं जो अपनी पवित्रता के लिए जानी जाती है। आज इस कड़ी में हम बार करने जा रहे हैं कुछ ऐसे सरोवर की जिन्हें हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बेहद पवित्र माना जाता हैं। मान्यतायों के अनुसार इन पवित्र सरोवरों में एक बार स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। प्राचीन काल से ही इन पवित्र कुंड या सरोवर का महत्व है और हिन्दू पुराणों में इनका जिक्र भी मिलता है। हर साल लाखों श्रद्धालु इन सरोवर में स्नान करने पहुंचते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india बिन्दु सरोवर

गुजरात के अहमदाबाद से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद बिन्दु सरोवर भारत के पवित्र सरोवरों में से एक है। यह सरोवर रुद्र महल मंदिर और अरवदेश्वर शिव मंदिर के पास मौजूद है। इस सरोवर के बारे में कहा जाता है कि इसका उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है इसके अलावा कथाओं के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु के आंसू गिरने से बिन्दु सरोवर की उत्पत्ति हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह भारत के पांच पवित्र सरोवरों में से एक है। यहां हर साल लाखों शिव और विष्णु भक्त स्नान करने के लिए आते हैं। devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india पंपा सरोवर

पंपा सरोवर कर्नाटक के कोप्पल में स्थित एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। कथानुसार इसी जगह पर देवी पम्पाला, माँ पार्वती के अन्य रूप ने भगवान शिव जी की तपस्या की थी। और यह वही जगह भी है जहाँ शबरी ने भगवान राम जी के आने का इंतज़ार किया था। इसलिए हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार पंपा सरोवर को भारत के पवित्र झीलों में से एक माना जाता है। devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india पुष्कर सरोवर

राजस्थान के अजमेर शहर से 14 किलोमीटर दूर पुष्कर झील को भी हिन्दू सभ्यता में सबसे पवित्र बताया जाता है। इस झील का संबंघ भगवान ब्रम्हा से किया जाता है। देश में यही एक जगह है जहां भगवान ब्रम्हा का एकमात्र मंदिर बना है। मान्यता है कि अप्सरा मेनका यहां के जल में स्नान किया करती थीं। महाभारत के अनुसार भगवान कृष्ण ने पुष्कर में ही तपस्या की थी। भगवान राम ने भी अपने पिता दशरथ का श्राद्ध पुष्कर में किया था। इसी जगह भगवान ब्रम्हा ने कार्तिक शुक्ल एकदशी से पूर्णमासी तक हवन किया था। इसी के चलते हर साल यहां कार्तिक के मेले का आयोजन किया जाता है। devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india मानस सरोवर

मानसरोवर झील एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो कैलाश पर्वत से 20,015 फीट की ऊंचाई पर 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि यह झील पवित्रता का प्रतीक है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस झील में नहाने से इंसान को अपने जीवन में किये गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मानसरोवर झील के साथ कैलाश पर्वत का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो सबसे पहले मानसरोवर झील को भगवान ब्रह्मा के दिमाग में बनाया गया था, जिसकी वजह से इसका नाम मानसरोवर पड़ा। हिंदू धर्म के अनुसार कैलाश पर्वत वह स्थान था जहां भगवान शिव निवास करते थे और इसलिए इस जगह को स्वर्ग के सामान माना जाता है। झील के बारे में कहा जाता है कि इसका रंग बदलता रहता है। झील का रंग तटों के पास नीला होता है जो केंद्र में हरे रंग में बदल जाता है। devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india नारायण सरोवर

गुजरात के कच्छ में मौजूद नारायण सरोवर एक पवित्र सरोवर होने के साथ-साथ हिन्दुओं के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल भी है। इस झील को लेकर मान्यता है कि इस जगह भगवान विष्णु नारायण के अवतार में प्रकट हुए थे। इसलिए इसे नारायण सरोवर के नाम से जाना जाता है। इसके आसपास के मंदिरों को भी नारायण सरोवर मंदिर कहा जाता है। नवंबर और दिसंबर के समय यह मेला आयोजन भी होता है। आपकी जानकारी के लिए यह ही बता दें कि इन चार पवित्र सरोवरों के अलावा पांचवा पवित्र सरोवर पुष्कर झील है, जो राजस्थान के पुष्कर शहर में मौजूद है। devotees,holy lakes of india,india tourism,tourist places in india नैनीताल झील

हम जैसे ही नैनीताल झील के बारे में सोचते हैं, हमारे दिमाग में एक पेअर शेप के झील का विचार आता है। स्थानीय कथाओं के अनुसार इस जगह पर ही देवी सती की आँखें गिरी थीं इसलिए इसे धार्मिक स्थल माना जाता है। नैनीताल झील उत्तराखंड के नैनीताल का सिर्फ एक पवित्र स्थल ही नहीं, नैनीताल का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है। पुराणी कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि, एक बार संतों ने देखा कि नैनी झील पूरी तरह से सुख गयी है, तो उन्होंने मानसरोवर का जल यहाँ लाकर भर दिया। नैनी झील मानसरोवर झील के जल से पूरा भर गया और तब से ही यह मानसरोवर के प्रतिरूप में जाना जाने लगा। तीर्थयात्री जो मानसरोवर झील की यात्रा पर नहीं जा सकते वे नैनीताल आते हैं, नैना देवी के आशीर्वाद लेने।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology