Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IRCTC लाया शानदार पैकेज, 9 दिनों में करें मनाली-शिमला-चंडीगढ़ की यात्रा, खर्चा सिर्फ इतने रूपये

गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की यात्रा करना पसंद करते है। ऐसे में पिछले कुछ समय में IRCTC ऐसे शानदार पैकेज लेकर आता रहा है, जिसके जरिए से वह विभिन्न पर्यटक स्थलों की यात्रा करवाता है। हाल ही में IRCTC ने मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ की यात्रा के लिए एक पैकेज लॉन्च किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jun 2022 2:57:49

IRCTC लाया शानदार पैकेज, 9 दिनों में करें मनाली-शिमला-चंडीगढ़ की यात्रा, खर्चा सिर्फ इतने रूपये

गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की यात्रा करना पसंद करते है। ऐसे में पिछले कुछ समय में IRCTC ऐसे शानदार पैकेज लेकर आता रहा है, जिसके जरिए से वह विभिन्न पर्यटक स्थलों की यात्रा करवाता है। हाल ही में IRCTC ने मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ की यात्रा के लिए एक पैकेज लॉन्च किया है। यह पैकेज 8 रातों और 9 दिनों का है। IRCTC ने इस पैकेज का नाम 'ग्लोरी ऑफ हिमालय' दिया है। IRCTC के इस पैकेज की कीमत ट्विन शेयरिंग के लिए 35 हजार 600 रुपये रखी गई है, जबकि ट्रिपल शेयरिंग में 28 हजार रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, अगर बच्चे की उम्र 5-11 साल के बीच है और उसे एक्स्ट्रा बेड की जरूरत है तो 22 हजार 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ट्रेन के जरिए से लोगों को यात्रा करवाई जाएगी। हर शुक्रवार को ट्रेन रानी कमलापति (पूर्व में हबीबगंज) स्टेशन से चलेगी। पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर को शामिल किया गया है। IRCTC ने इस टूर पैकेज में हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, चंडीगढ़ को शामिल किया गया है।

tour package,himachal pradesh,himachal pradesh tour package,irctc tour package जानिए डे-टू-डे का शेड्यूल

IRCTC के इस पैकेज में सबसे पहले ट्रेन शुक्रवार रात को दिल्ली के लिए रवाना होगी। सुबह 8 बजे पहुंचने के बाद शिमला के लिए रवाना होंगे। रात में होटल में रुकवाया जाएगा और वहीं पर यात्रियों को डिनर भी कराया जाएगा। तीसरे दिन शिमला में ब्रेकफास्ट करने के बाद कुफरी की यात्रा करवाई जाएगी। इसके बाद शाम में मॉल रोड और फिर होटल में वापसी पर डिनर मिलेगी। शिमला में ही रातभर ठहराया जाएगा। इसके बाद चौथे दिन, शिमला से मनाली जोकि 265 किलोमीटर की यात्रा है, वहां ले जाया जाएगा। होटल पहुंचने के बाद ब्रेकफास्ट मिलेगा और फिर रास्ते में कई जगह घूम सकेंगे। फिर वापसी में होटल में ही डिनर मिलेगा। पांचवें दिन की बात करें तो मनाली के आसपास आने वाले कई मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके अलावा लोकल मार्केट से लोग शॉपिंग भी कर सकेंगे। IRCTC के इस पैकेज में 6ठे दिन रोहतांग पास की यात्रा करवाई जाएगी। फिर इसके अगले दिन यानी सातवें दिन चंडीगढ़ में घूम सकेंगे। फिर वहां से आठवें दिन आप वापस दिल्ली जाएंगे और नौवें दिन वापस भोपाल पहुंच सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका