न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

भारतीयों की भगवान शिव के प्रति आस्था को देखते हुए इन मंदिरों का निर्माण किया गया था। आइये जानते हैं विदेशों में स्थित भगवान शिव के इन अलौकिक और खूबसूरत मंदिरों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Mar 2024 3:00:32

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

भगवान शिव के अलौकिक और खूबसूरत मंदिर न केवल देश ही बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। ये मंदिर भगवान शिव के भक्तों के लिए आध्यात्मिकता और शांति का स्रोत हैं। इन मंदिरों की सुंदरता, वास्तुशास्त्रीय निर्माण, और धार्मिक महत्व उन्हें विशेष बनाते हैं। इस लेख में, हम आपको विदेशों में स्थित ऐसे अलौकिक और खूबसूरत भगवान शिव के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

कटास राज मंदिर, पाकिस्तान

पाकिस्तान में भी एक प्राचीन शिव मंदिर है और ये पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के चकवाल जिले में है। इस मंदिर को कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है। भोलेबाबा के भक्तों का मानना है कि इस मंदिर के भीतर मौजदू दो कुंड शिव के आंसुओं से बने थे। माना जाता है कि पांडवों ने भी अपने वनवास के दौरान काफी समय यहां बिताया था। कहा तो यह भी जाता है कि बाद में भगवान कृष्ण ने यहां पर एक हाथ से बना शिवलिंग स्थापित किया था। इस संरचना को 9वीं शताब्दी से पहले बनाया बनाया था।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल

नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। यहां पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। पशुपतिनाथ का मतलब होता है संसार के समस्त जीवों के भगवान। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण लगभग 11वीं सदी में किया गया था। दीमक की वजह से मंदिर को बहुत नुकसान हुआ, जिसकी कारण लगभग 17वीं सदी में इसका पुनर्निर्माण किया गया। मंदिर में भगवान शिव की एक चार मुंह वाली मूर्ति है। इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति तक पहुंचने के चार दरवाजे बने हुए हैं। वे चारों दरवाजे चांदी के हैं। यह मंदिर हिंदू और नेपाली वास्तुकला का एक अच्छा मिश्रण है।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

लिवरमोर, कैलिफॉर्निया

विदेशों में बसे भारतीयों को अपने देश की याद हर वक्त सताती है। इसलिए यूएसए के कैलिफॉर्निया में लिवरमोर मंदिर बनवाया गया है। ताकि भक्त अपने भोले बाबा के दर्शन कर सकें और एक विदेशी देश में खुद को अकेला अेर अलग महसूस न करें। इस मंदिर के डिजाइन में उत्तर और दक्षिण भरतीय शैलियों का समावेश है। बता दें कि मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को तमिलनाडु सरकार की तरफ से भेंट किया गया है।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया

हिंदू संस्कृति और देवी-देवताओं को समर्पित एक बहुत सुंदर और प्राचीन मंदिर इंडोनेशिया के जावा नाम की जगह पर है। 10वीं शताब्दी में बना यह मंदिर प्रम्बानन मंदिर के नाम से जाना जाता है। प्रम्बानन मंदिर शहर से लगभग 17 किमी की दूरी पर है। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित प्रमबनन मंदिर नौवीं शताब्दी का एक भव्य मंदिर है। यह भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

मध्य कैलाश मंदिर, दक्षिण अफ्रीका

मध्य कैलाश मंदिर दक्षिण अफ्रीका के मिडरैंड में एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह मंदिर कुछ समय पहले ही हिंदू समुदाय में लोगों की बढ़ती संख्या के कारण बनाया गया है। यह मंदिर एक छत के नीचे सभी भक्तों को एकजुट करने वाला स्थान रहा है, जहां सालभर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

मुन्नेश्वरम मंदिर, श्रीलंका

यह मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में बना है। यहां शिव के साथ-साथ देवी काली का भी मंदिर है। इस मंदिर का स्थापत्य भव्य और मनमोहक है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर में साल भर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी। इस मंदिर परिसर में पांच मंदिर हैं, जिनमें से सबसे बड़ा और सुंदर मंदिर भगवान शिव का ही है। कहा जाता है कि पुर्तगालियों ने दो बार इस मंदिर पर हमला कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

अरुल्मिगु श्रीराजा कलिअम्मन मंदिर, मलेशिया

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1922 के आस-पास किया गया था। यह मंदिर जोहोर बरु के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। जिस भूमि पर यह मंदिर बना हुआ है, वह भूमि जोहोर बरु के सुल्तान द्वारा भेंट के रूप में भारतीयों को प्रदान की गई थी। कुछ समय पहले तक यह मंदिर बहुत ही छोटा था, लेकिन आज यह एक भव्य मंदिर बन चुका है। मंदिर के गर्भ गृह में लगभग 3,00,000 मोतियों को दीवार पर चिपकाकर सजावट की गई है।

देश ही नहीं विदेशों में भी हैं भगवान शिव के ये अलौकिक और खूबसूरत मंदिर

शिवा हिन्दू मंदिर, एम्स्टर्डम

4,000 वर्ग मीटर में फैला ये शिव मंदिर भक्तों के लिए जून 2011 में खोला गया था। इस मंदिर में भगवान शिव के साथ ही भगवान गणपति, देवी दुर्गा और बजरंगबली भी विद्यमान हैं। इस मंदिर में भगवान शिव पंचमुखी शिवलिंग के रूप में स्थापित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर