न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सादगी भरे स्वाद के लिए जाना जाता हैं हरियाणा, जरूर लें यहां के इन 10 व्यंजन का जायका

भारत का हर राज्य अपनी अलग और अनोखी विशेषता के लिए जाना जाता हैं जिसमे से एक हैं हरियाणा जिसकी आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि और डेयरी है। यहां के लोगों के रहन-सहन में ही सादगी देखने को मिलती हैं। खाने-पीने के मामले में हरियाणा के लोगों की बात काफी अलग है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 3:56:49

सादगी भरे स्वाद के लिए जाना जाता हैं हरियाणा, जरूर लें यहां के इन 10 व्यंजन का जायका

भारत का हर राज्य अपनी अलग और अनोखी विशेषता के लिए जाना जाता हैं जिसमे से एक हैं हरियाणा जिसकी आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि और डेयरी है। यहां के लोगों के रहन-सहन में ही सादगी देखने को मिलती हैं। खाने-पीने के मामले में हरियाणा के लोगों की बात काफी अलग है। हरियाणा के लोग सादा जीवन जीते हैं और सादा खाना खाते हैं। उनके भोजन में मुख्य रूप से गाय और भैंस का शुद्ध दूध, घर का बना मक्खन और घी शामिल होता है। आज इस कड़ी में हम आपको हरियाणा के कुछ प्रसिद्द व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जायका यहां घूमने जाएं तो जरूर लें। तो आइये जानते हैं हरियाणा के इन व्यंजनों के बारे में...

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

बेसन मसाला रोटी

बेसन की मसाला रोटी बेसन, गेहूं का आटा और घी के आटे के साथ बनाई जाने वाली एक डिलिशियस रोटी है। आटे में हरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर भी मिलाया जाता है। इस रोटी का सेवन रायता या सब्जी के साथ किया जाता है। इस बेसन मसाला रोटी का स्वाद बेहद ही यूनिक होता है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

कचरी की सब्जी

हरियाणा में कचरी की सब्जी बेहद लोकप्रिय है। कचरी एक फल और सब्जी दोनों तरह इस्तेमाल होता है। ये ककड़ी, मतीरा और खरबूजे की तरह बालुई मिट्टी में कम पानी में होने वाला फल है। इसकी चटनी भी बनती है जो बाजरे की रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

हरा धनिया छोलिया

हरा धनिया छोलिया हरियाणा की एक ऑथेंटिक डिश है। इस छोलिया या हरा चना को अन्य सब्जियों जैसे प्याज, गाजर, और मसालों के साथ मिलाकर पकाया जाता है। इस डिलिशियस सब्ज़ी को चावल या रोटी के साथ खाया जाता है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

मिक्स दाल

मिक्स दाल बनाने के लिए पांच तरह की दालों का उपयोग किया जाता है। इस दाल को बाटी या बाफले के साथ खाया जाता है। हरियाणा के अलावा ये राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बड़े चाव से खायी जाती है। वैसे आप इसको रोटी या चावल के साथ भी खा सकते हैं।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

बथुआ रायता

सर्दियों में बथुआ खाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। वैसे हरियाणा में बथुआ को रायते के रूप में खाया जाता है। बथुआ रायता एक दही रेसिपी है जो बहुत रिफ्रेशिंग है और स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ देती है। बथुआ के पत्ते एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और कई विटामिनों से भरपूर होते हैं। इस डिश को तैयार करने के लिए दही में कटे हुए बथुआ, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक जैसी चीजें मिलाई जाती हैं। इस बथुआ रायता को हरियाणा में लगभग हर मील के साथ परोसा जा सकता है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

कढ़ी पकोड़ा

कढ़ी खट्टे दही की मदद से बनाई जाती है और इसमें बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। हरियाणा और पंजाब में बनाई जाने वाली कढ़ी रेसिपी को अनोखा बनाने का तरीका यह है कि लोग कढ़ी में तले हुए पकोड़े (फ्रिटर्स) मिलाते हैं जिससे यह एकदम सही इंडियन डिश बन जाती है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

अलसी की पिन्नी

अलसी की पिन्नी पंजाब के साथ-साथ हरियाणा की भी एक लोकप्रिय मिठाई है। इसे अलसी, गेहूं का आटा, चीनी, घी, मेवा और इलायची पाउडर से तैयार किया जाता है। अलसी में फाइबर, ओमेगा 3, आयरन और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो डिश को अधिक स्वस्थ और स्वादिष्ट बनाता है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

मीठे चावल

अगर आप मीठे में कुछ अलग खाने की तलाश कर रही हैं तो आपको मीठे चावल एक बार जरूर खाने चाहिए। हरियाणा में मीठे चावल को इलायची और केसर के साथ बासमती चावल, घी और चीनी की मदद से बनाया जाता है। सबसे अच्छा बासमती चावल हरियाणा में उगाया जाता है। वहां पर यह व्यंजन बहुत प्रसिद्ध है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी सर्दियों में बनाई जानेवाली पसंदीदा डिश है। इसे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी पसंद किया जाता है। बाजरे की खिचड़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। क्योंकि बाजरा गर्म होता है इसलिये यह सर्दियों में बनाई जाती है। बाजरे की खिचडी़ बडी़ स्वादिष्ट होने के साथ बहुत पौष्टिक भी होती है।

haryana cuisine specialties,authentic haryanvi dishes,traditional food of haryana,popular dishes from haryana,haryanvi culinary delights,famous haryana recipes,signature dishes of haryana,haryana food culture,haryana gastronomic wonders,best food in haryana

सिंगरी की सब्जी

कैर सिंगरी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी मशहूर है। यह केर सांगरी को हल्दी के पानी में एक चुटकी नमक के साथ भिगोकर तैयार किया जाता है और फिर इसे अमचूर, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, पिसी हुई सरसों, चीनी और नमक और दही सहित विभिन्न मसालों के साथ मिश्रित किया जाता है। केर सांगरी की सब्जी को दाल के परांठे के साथ परोसा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर